लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट) Punjab News : माडल टाऊन के डॉ. आंबेडकर नगर इलाके में बीती रात एक दर्दनाक हादसे में एक मासूम बच्ची की मौत हो गई, जब उनके घर की छत अचानक गिर गई। हादसे के समय परिवार गहरी नींद में था। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। Punjab News : पता चलते ही थाना मॉडल टाऊन की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उक्त हादसा देर रात 12 बजे के करीब…
Author: Vandna Verma
जालंधर ( वीकैंड रिपोर्ट ) Jalandhar News : पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाए कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने शुक्रवार को शहर की विकास परियोजनाओं के संबंध में एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें उन्होंने नगर निगम जालंधर के अधिकारियों को शहर में चल रही सभी विकास परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार शहर में बुनियादी ढांचे को और बढ़ावा देने के लिए ठोस प्रयास कर रही है। इस अवसर पर मेयर विनीत धीर और जालंधर नगर निगम के…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Flood In Jalandhar : नार्थ विधानसभा हलके के अंतर्गत आती भगत सिंह कालोनी के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। मानसून हर साल इस कालोनी के लोगों के लिए आफत बनकर आता है। दरअसल कालोनी में जल निकासी के प्रबंध समुचित नहीं है इस कारण जलभराव लोगों की परेशानी का सबब बना रहा है। मानसून में बारिश के कारण पानी अधिक होने के कारण जलभराव बढ़ने से बाढ़ का खतरा बना रहता है। इस बार भी यह खतरा बन चुका है। कालोनी के साथ जो ड्रेन है उसकी दीवारों को दोबारा नहीं बनाया गया जिसकारण…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Jalandhar News : पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने कहा कि पंजाब सरकार सभी वर्गों के कल्याण को सुनिश्चित कर राज्य को ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए वचनबद्ध है। डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल, जिला योजना समिति के अध्यक्ष अमृतपाल सिंह, जालंधर सुधार ट्रस्ट की चेयरमैन राजविंदर कौर थियाडा और पंजाब एग्री एक्सपोर्ट निगम लिमिटेड के अध्यक्ष मंगल सिंह बस्सी ने विधानसभा अध्यक्ष के साथ मॉडल टाउन में एक दांतों के क्लीनिक का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बोलते हुए श्री संधवा ने कहा कि पंजाब सरकार के गंभीर प्रयासों के कारण राज्य में बड़ी संख्या में…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट )- Tips : गर्मी और उमस के मौसम में खटमल की समस्या कई घरों में आम हो जाती है। खटमल ज्यादातर चारपाई, गद्दे, तकिए और पुराने कपड़ों में छिपकर रहते हैं और रात के समय शरीर की गर्मी और खून की गंध से आकर्षित होकर बाहर आ जाते हैं। खटमल के काटने से रातों की नींद उड़ जाती है और शरीर पर चकत्ते भी पड़ जाते हैं, जो बहुत ही दर्दनाक होते हैं। ऐसे में हम आपको खटमल से छुटकारा पाने का रामबाण उपाय बता रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। आपको सबसे पहले…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Weather Alert : उत्तर भारत में मानसूनी बारिश ने तबाही मचाई है वहीं दिल्ली-यूपी समेत पूरे एनसीआर तीन दिन से भारी बारिश नहीं पड़ी है। जिससे उमस हो गई है। कल दिल्ली के विभिन्न इलाकों में कहीं हल्की और कहीं थोड़ी अच्छी वर्षा हुई। लेकिन उमस भरी गर्मी से तब भी निजात नहीं मिली। पसीने से दिल्ली वासियों का हाल बेहाल ही रहा। आज पंजाब के जालंधऱ समेत कई शहरों में उमसभरी गर्मी है। पंजाब में आज एक बार फिर बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। बीते दिन पठानकोट और बठिंडा में…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Jalandhar Police News : जालंधर के भार्गव कैंप थाने के एसएचओ हरदेव सिंह के खिलाफ एडीसीपी ने कार्रवाई की है। भार्गव कैंप थाने के एसएचओ हरदेव सिंह को पुलिस लाइन भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 2 दिन पहले धार्मिक स्थल पीर दरगाह पर पीठासीन अधिकारी को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान महिला पार्षद के पति ने थाना प्रभारी पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी मौके पर मौजूद थे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं, पार्षद समेत इलाका निवासियों ने इंसाफ न मिलने पर थाने…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) – Religious News : 11 जुलाई से सावन माह शुरू हो रहा है। भगवान शिव के भक्त इस माह भगवान शिव की आराधना करते हैं और हर सोमवार को व्रत भी रखते हैं। मुन्नेस्वरम मंदिर भगवान शिव को समर्पित एक प्रमुख मंदिर है। ये मंदिर श्रीलंका में मौजूद है। इस मंदिर को श्रीलंका के सबसे प्रमुख मंदिरों में से एक माना जाता है। इस मंदिर के बारे में मान्यता है कि रावण वध के बाद भगवान राम ने इस मंदिर में पूजन किया था। इसी प्रकार इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर बना प्रम्बानन मंदिर, भगवान शिव को…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Jalandhar News : पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने पर्यावरण सरंक्षण और सतत विकास के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता के 50 वर्ष पूरे होने पर अपनी 50वी वर्षगांठ मनाई। इस अवसर पर पी.पी.सी. बी.ने चमड़ा प्रसंस्करण और प्लाईवुड उद्योगों के साथ एक विशेष सेशन का भी आयोजन किया। चमड़ा और प्लाईवुड उद्योगों के प्रमुख विशेषज्ञों और एकादमिक पेशेवरों ने इस प्रोग्राम में भाग लिया ताकि सतत प्रथाओं, नवाचार और आपसी विकास पर अपने विचार सांझा किए जा सके। इस सेशन उद्देश्य सहयोग को मजबूत करना और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जिम्मेदार औद्योगिक प्रगति का मार्ग प्रशस्त करना…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Jalandhar News : जालंधर विजिलेंस ब्यूरो ने पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के एक जूनियर इंजीनियर (जेई) को रिश्वतखोरी के मामले में रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बलजीत सिंह के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए विजिलेंस प्रवक्ता ने बताया कि बलजीत सिंह हुसैनपुर जिले के कंधाला जट्टां स्थित सब-स्टेशन पर तैनात था। जहां हुसैनपुर जिले के गांव सीकरी निवासी ने शिकायत दी थी कि जेई ने नया ट्रांसफार्मर लगाने के बदले 20 हजार रुपये की मांग की थी। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने कहा कि लेकिन दोनों के बीच…
