रांची (वीकैंड रिपोर्ट)- Road Accident : झारखंड के देवघर में बस और ट्रक की टक्कर में 18 कांवड़ियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में कई कांवड़िए घायल हुए हैं, जिनकी हालत गंभीर है। गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर 18 लोगों की मौत की जानकारी दी। यह हादसा आज सुबह 5 बजे देवघर के मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास नवापुरा गाँव में हुआ। बताया जा रहा है कि मलबे में कई शव फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने के प्रयास जारी हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का…
Author: Vandna Verma
Today Horoscope for 29 July 2025 मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) आज का दिन आपके लिए शुभ और सफलता भरा रहने वाला है। आप अपने विरोधियों पर आसानी से विजय प्राप्त करेंगे और पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर पूरी तरह सजग रहेंगे। हालांकि, एक साथ कई कार्यों को हाथ में लेने के कारण आपको थोड़ी बेचैनी हो सकती है। आप अपने बच्चों के मन में चल रही परेशानियों को समझकर उन्हें दूर करने का प्रयास करेंगे। यदि उन्हें किसी विषय में कोई कठिनाई आ रही है, तो आप उनके शिक्षकों या…
जालंधर (वीकेंड रिपोर्ट) Jalandhar News : भ्रष्टाचार के मामले में नाभा जेल में बंद विधायक रमन अरोड़ा को आज जालंधर कोर्ट में पेश किया जाएगा। रमन अरोड़ा ने नियमित जमानत के लिए कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है। पुलिस एटीपी सुखदेव वशिष्ठ और महेश मखीजा को कोर्ट लेकर आई है, जहां दोनों को कोर्ट में पेश किया गया है। इसके साथ ही रमन अरोड़ा की वॉयस रिकॉर्डिंग को लेकर भी कोर्ट में केस चल रहा है। Jalandhar News : हाल ही में विधायक के बेटे राजन अरोड़ा को कोर्ट से शर्तों पर सितंबर तक जमानत मिली है। जिसके बाद…
अमृतसर (वीकेंड रिपोर्ट) Amritsar News : बीएसएफ ने भारत-पाक सीमा पर हेरोइन और पिस्तौल से भरे 4 ड्रोन बरामद करके बड़ी सफलता हासिल की है। पाकिस्तानी तस्करों द्वारा भारतीय क्षेत्र में हथियारों और नशीले पदार्थों की सीमा पार तस्करी को रोकने के अपने अथक प्रयासों को जारी रखते हुए, पंजाब सेक्टर के बीएसएफ कर्मियों ने विभिन्न सीमाओं पर रात की ड्यूटी के दौरान अमृतसर सेक्टर सीमा पर अलग-अलग घटनाओं में एक पिस्तौल और हेरोइन के साथ 4 ड्रोन जब्त किए। 27-28 जुलाई की मध्यरात्रि को, ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ कर्मियों ने गांव-पुलमोरन अमृतसर से सटे क्षेत्र से 3 डीजेआई माविक…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Religious News : मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी नज़दीक लमांपिंड चौंक जालंधर में सामुहिक निशुल्क दिव्य हवन यज्ञ का आयोजन मदिंर परिसर में किया गया। सर्व प्रथम ब्राह्मणो द्वारा मुख्य यजमानो से विधिवत वैदिक रिती अनुसार पंचोपचार पूजन, षोडशोपचार पूजन ,नवग्रह पूजन उपरांत सपरिवार हवन-यज्ञ में आहुतियां डलवाई गई। सिद्ध मां बगलामुखी धाम के प्रेरक प्रवक्ता नवजीत भारद्वाज जी ने अलौकिक हवन यज्ञ में उपस्थित प्रभु भक्तों को छप्पन भोग की बधाई देते छप्पन भोग के बारे में विस्तारपूर्वक ब्याखान करते हुए कहा कि जीवन में हमें जो कुछ मिला है, वस्तुत: वह हमारे कर्मो का फल…
अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट) – SGPC Meeting : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की आंतरिक कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक शिरोमणि कमेटी मुख्यालय में शुरू हो गई है। अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के नेतृत्व में हो रही इस बैठक में शिरोमणि कमेटी के सामान्य कार्यों के अलावा, पंजाब सरकार के भाषा विभाग द्वारा श्रीनगर में आयोजित 350वें शहीदी दिवस समारोह के दौरान मनोरंजन और नृत्य कार्यक्रम, 5 अगस्त को बुलाई गई शिरोमणि कमेटी की आम बैठक, श्री हरमंदिर साहिब को नुकसान पहुँचाने संबंधी पिछले कई दिनों से मिल रही धमकियों और 350वें शताब्दी समारोह की तैयारियों पर चर्चा होने की संभावना…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Religious News : कल नागपंचमी है और इस दिन भगवान शिव के साथ नाग देवता की पूजा का विधान है। हिंदू शास्त्रों के अनुसार, नाग देवता पृथ्वी और पाताल लोक के संरक्षक माने जाते हैं। नाग पंचमी के दिन भगवान शिव और नाग देवता की विधिवत पूजा करनी चाहिए। इस साल नाग पंचमी पर्व पर शिव वास योग का निर्माण हो रहा है। साथ ही रवि योग और शिववास योग का संयोग बन रहा है। इस शुभ अवसर पर भगवान शिव कैलाश पर्वत में जगत जननी मां पार्वती के साथ रहेंगे। लोग मिट्टी से नाग देवता बनाकर…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- New Rules From 1 August : जुलाई माह खत्म होने वाला है और अब अगस्त शुरू होगा। अगस्त के पहले दिन से ही ऐसे बदलाव होने वाले हैं जो आपकी दिनचर्या और जेब दोनों पर असर डालेंगे। जैसे कि 1 अगस्त से घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में भी राहत मिल सकती है तो अगर ऐसा होता है तो फिर आम जनता की जेब पर महंगाई का असर थोड़ा कम हो सकता है। एक और बदलाव Paytm, PhonePe या GPay जैसे थर्ड पार्टी UPI ऐप्स के यूजर्स के जीवन में आएगा। मोबाइल नंबर से लिंक बैंक…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Relief for badminton player Lakshya Sen : जन्म प्रमाण में जालसाजी मामले में भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को सुप्रीम कोर्ट ने राहत देते हुए उनके खिलाफ एफआईआर रद्द कर दी है। सर्वोच्च न्यायालय ने कहा है कि लक्ष्य सेन के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही जारी रखना अनुचित है और यह अदालती प्रक्रिया का दुरुपयोग है। यह मामला उन आरोपों से उपजा है, जिनमें आरोप लगाया गया था कि लक्ष्य सेन ने बैडमिंटन टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई करने और सरकारी लाभ प्राप्त करने के लिए अपनी उम्र ढाई साल कम कर दी। यह दावा किया…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Google and Meta : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स को बढ़ावा देने के मामले में टेक दिग्गज गूगल और मेटा को समन भेजा है। इन दोनों टेक कंपनियों के प्रतिनिधियों को 28 जुलाई (सोमवार) को ईडी मुख्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। ईडी का आरोप है कि गूगल और मेटा ने इन ऐप्स के विज्ञापनों को अपने प्लेटफॉर्म्स पर प्रमुखता से दिखाया, जिससे इनकी पहुंच करोड़ों यूजर्स तक हुई और अवैध मुनाफा अर्जित किया गया। जांच एजेंसी का मानना है कि हवाला चैनलों के ज़रिए इन पैसों को छुपाया…
