अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट) Punjab News : पंजाब के अमृतसर ज़िले के जंडियाला गुरु इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने वकील लखविंदर सिंह पर गोलियां चला दीं। यह हमला दिनदहाड़े हुआ, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। गोली लगने से लखविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तत्काल इलाज के लिए अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि एक गोली उनकी रीढ़ की हड्डी में जा लगी, जिससे उनके शरीर का निचला हिस्सा लकवाग्रस्त हो गया है। Punjab News : आज डॉक्टरों द्वारा इलाज के…
Author: Vandna Verma
बटाला (वीकैंड रिपोर्ट) – Punjab News : पंजाब पुलिस ने गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा के बेटे उदवीर सिंह रंधावा को धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस आरोपी को अमृतसर से गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि कल सांसद रंधावा ने कहा था कि उन्हें गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया से धमकियाँ मिली हैं। इस संबंध में जल्द ही बटाला में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की जा रही है। कस्बा फतेहगढ़ चूड़ियां में वीरवार को दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने पगड़ी सेंटर पर गोलियां चलाई थी। इस मामले को लेकर…
जालंधर (प्रदीप वर्मा) – Fake internship scam : अवैध कामों के लिए हमारा जालंधर मशहूर कम बदनाम ज्यादा होता जा रहा है। जालंधर के कई एजुकेशन इंस्टीच्यूट ऐसे हैं जहां पर मीडिया इंटर्नशिप के नाम पर स्टूडेंट्स को ठगा जा रहा है। ठगी का सिलसिला शुरू होने का तरीका यह है कि पहले स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप के नाम पर जाल में फंसाया जाता है और कहा जाता है आपने हमारे इंस्टीटयूट से जो कोर्स किया है उसके एवज में हम आपको सर्टिफिकेट तो देंगे ही इसके अलावा जालंधऱ के बड़े बड़े संस्थानों में आपकी इंटर्नशिप करवाएंगे जिसके आपको अलग से पैसे…
कैलगरी (वीकैंड रिपोर्ट) – Punjabi youth commits suicide in Canada : स्टूडेंट वीज़ा पर कनाडा आए एक पंजाबी युवक ने काम न मिलने के कारण अपने घर के गैराज में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान लगभग 22 वर्षीय आकाशदीप सिंह के रूप में हुई है। मृतक 2023 में स्टूडेंट वीज़ा पर कनाडा के ब्रैम्पटन आया था और अब काम की तलाश में पिछले 3 महीनों से कैलगरी में रह रहा था। मृतक पंजाब के फरीदकोट जिले के पक्के गाँव का रहने वाला था। आकाशदीप विदेश में काम न मिलने की वजह से परेशान था। उसके पंजाब…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) CT Group of Institutions : सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के शाहपुर कैंपस में सरदारनी मंजीत कौर ऑडिटोरियम में तीन दिवसीय सर्कस ड्रीमलैंड का भव्य शुभारंभ हुआ। ऑडिटोरियम दर्शकों से भरपूर था, जहां हर उम्र के लोग इस मनोरंजक और जादुई कार्यक्रम का आनंद लेते हुए नजर आए। CT Group of Institutions : मुंबई में जबरदस्त सफलता के बाद, जालंधर में सर्कस ड्रीमलैंड ने धमाकेदार शुरुआत की। इस शो में रोमांचकारी एरियल एक्ट्स, करतब, जगलिंग, मसखरों की हास्य अदाएँ और दिल थाम देने वाले करिश्माई प्रदर्शनों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इंडियाज गॉट टैलेंट के कलाकारों के…
फिरोजपुर (वीकैंड रिपोर्ट) – War against drugs : युद्ध नशेयां विरुद्ध के तहत पंजाब पुलिस पूरे प्रदेश में नशा तस्करों पर नकेल कस रही है। इसी कड़ी में सभी जिलों को नशामुक्त बनाया जा रहा है। फिरोजपुर जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक भूपिंदर सिंह के दिशा-निर्देशों के तहत पुलिस लगातार नशा तस्करों को हेरोइन सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर रही है, जिसके तहत सी.आई.ए. स्टाफ के इंचार्ज मोहित धवन के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने सीमावर्ती गांव गट्टी राजो की में रहने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 40 करोड़ रुपये से अधिक…
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट) – Sports News : तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर नई रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, अगले महीने शुरू होने वाले एशिया कप में बुमराह के खेलने पर सस्पेंस है। रिपोर्ट के मुताबिक, अगर वह एशिया कप टी20 टूर्नामेंट में खेलते हैं तो आगे की सीरीज में उनके खेलने पर संशय बना रहेगा। ऐसे में बुमराह को एशिया कप से आराम दिया जा सकता है। दरअसल बुमराह तीन टेस्ट खेलने पर अडिग रहे। एक सूत्र ने कहा कि आखिर कोई क्रिकेटर कैसे ये फैसला ले सकता है कि वह कितने मैच खेलेगा। यह फैसला तो…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) DC Visit MSDC : डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने कपूरथला रोड पर स्थित लेदर कॉम्प्लेक्स के बहु-कौशल विकास केंद्र के नवीनीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि केंद्र जल्द युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास के अवसर प्रदान कर सके। DC Visit MSDC : मुख्यमंत्री पंजाब स.भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करके रोजगार के मार्ग प्रशस्त करने की वचनबद्धता को दोहराते हुए, डा.अग्रवाल ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित यह केंद्र युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने और…
श्रीनगर (वीकैंड रिपोर्ट) – Landslide wreaks havoc : जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में भूस्खलन के कारण एक उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) और उनके बेटे की मौत हो गई। इस दौरान उनकी पत्नी और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह घटना देररात सलुख इख्तर नाला इलाके में हुई। एसडीएम राजिंदर सिंह राणा अपने परिवार के साथ धर्मारी से अपने पैतृक गाँव पट्टिया जा रहे थे, तभी भूस्खलन हुआ और एक बड़ा पत्थर उनकी कार पर गिर गया। राणा और उनके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही, उनकी पत्नी और दो चचेरे भाई गंभीर रूप…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Jalandhar News : सरकारी ज़मीनों और संपत्तियों पर बढ़ते अवैध कब्ज़ों को देखते हुए ज़िला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने ज़िले के सभी उप-विभागीय मैजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्राधिकार में खाली पड़ी या अवैध रूप से कब्ज़ाई गई सरकारी ज़मीनों की विस्तृत रिपोर्ट 11 अगस्त तक प्रस्तुत करें, ताकि उनके संरक्षण और सदुपयोग की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें। Jalandhar News : उन्होंने उप-विभागीय मैजिस्ट्रेटों से कहा कि वे रिपोर्ट में पहचान की ज़मीन का स्टीक स्थान, माप, स्वामित्व विवरण, वर्तमान कब्ज़े की स्थिति…
