जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Innocent Hearts School players : इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के होनहार खिलाड़ियों ने हाल ही में आयोजित ज़ोनल टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपनी प्रतिभा और मेहनत का लोहा मनवाया है। स्कूल की विभिन्न शाखाओं ग्रीन मॉडल टाउन, लोहारां, कैंट-जंडियाला रोड, नूरपुर रोड और कपूरथला रोड से प्रतिभागी खिलाड़ियों ने अनुशासन, टीम भावना और खेल कौशल का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कई उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल कीं। ग्रीन मॉडल टाउन ब्रांच ने शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया और जीते, बैडमिंटन में स्वर्ण पदक (अंडर-19 लड़के, अंडर-19 लड़कियाँ) बास्केटबॉल में स्वर्ण पदक (अंडर-14 लड़के)क्रिकेट (अंडर-17…
Author: Vandna Verma
कैलगरी (वीकैंड रिपोर्ट)- A girl child died after being hit by a vehicle : उत्तर-पूर्वी कैलगरी में एक दो साल की बच्ची को एक वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि बच्ची अपने घर के पीछे सड़क पर खेल रही थी, तभी उसे एक वाहन ने टक्कर मार दी। चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय एक व्यक्ति पश्चिम की ओर जा रहे एक सफेद ट्रक को चला रहा था, तभी ट्रक चालक ने उत्तर की ओर जाने के लिए दाहिनी ओर मुड़कर बच्ची को टक्कर मार दी। पुलिस ने कहा कि…
मोहाली (वीकैंड रिपोर्ट) – Blast in factory in Mohali : मोहाली के औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ, जिसमें कई लोगों के मारे जाने की खबर है। इस हादसे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाका इतना तेज़ था कि आस-पास के घरों की दीवारें हिल गईं और फैक्ट्री की छत भी क्षतिग्रस्त हो गई। यह हादसा फेज-9 में हुआ। हालांकि आधिकारिक रूप से मृतकों को लेकर पुष्टि नहीं हुई है और केवल आशंका ही व्यक्त की जा रही है। इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। विस्फोट का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस…
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट) – RBI Repo Rate : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मुंबई में आज प्रमुख नीतिगत दरों की घोषणा की। आरबीआई गवर्नर ने बताया कि मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने तटस्थ रुख जारी रखने का फैसला किया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आज यानी 6 अगस्त को अपनी मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में रेपो रेट 5.5 फीसदी पर बरकरार रखी यानी ब्याज दरों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। इसके साथ ही आरबीआई ने मौद्रिक नीति रुख को भी तटस्थ बनाए रखा है। इसका मतलब है…
देहरादून (वीकैंड रिपोर्ट) – Devastation in Uttarakhand : उत्तराखंड में मची तबाही के बाद जिलों में भारी बारिश को लेकर रेड और ऑरेंड अलर्ट जारी किया गया है। सरकार ने एहतियातन 9 जिलों के स्कूलों में छुट्टी कर दी है। आज सुबह से बागेश्वर, कोटद्वार समेत कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। धराली में चार स्थानीय लोगों की मौत हुई है और कई मजदूर लापता हैं। 15 घर तबाह हो गए हैं जबकि जबकि 6 से 7 दुकानों को नुकसान पहुंचा है। एनडीआरएफ की टीमें मौके पर रेस्क्यू अभियान चला रही हैं। आईटीबीपी की टीमें भी राहत कार्यों…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Indervansh Singh Chaddha district in-charge: आम आदमी पार्टी ने पंजाब में ट्रेड विंग के विभिन्न पदाधिकारियों की घोषणा की है। जालंधर शहरी से इंद्रवंश सिंह चड्ढा को जिला प्रभारी और जालंधर देहाती से अश्विनी कोहली को जिला प्रभारी घोषित किया गया है। इसके अलावा कपूरथला से कंवल इकबाल को जिम्मेवारी दी गई। Indervansh Singh Chaddha district in-charge : इंद्रवंश सिंह चड्ढा को उनकी पार्टी के प्रति निष्ठा एवं मेहनत को देखते हुए यह जिम्मेवारी दी गई है। पार्टी की तरफ से दी गई जिम्मेवारी पर हाईकमान का धन्यवाद करते हुए इंद्रवंश सिंह चड्ढा ने कहा कि वह पार्टी की नीतियों को घर…
बिहार (वीकैंड रिपोर्ट) Cloud burst : उत्तर भारत इन दिनों भीषण बारिश और प्राकृतिक आपदाओं की चपेट में है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार आगामी 2-3 दिनों तक मानसूनी सिस्टम बेहद सक्रिय रहेगा, जिससे बाढ़, भूस्खलन और जलभराव की समस्याएं और अधिक गंभीर हो सकती हैं। उत्तराखंड: बादल फटने से तबाही उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में बादल फटने की घटना से भारी तबाही मची है। महज कुछ मिनटों में पूरे…
Today Horoscope for 6 Aug 2025 मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) आज का दिन आपके लिए चुनौतियों और अनुभवों से भरा रह सकता है। संतान की नौकरी को लेकर आप मन में थोड़ी चिंता महसूस कर सकती हैं, लेकिन धैर्य बनाए रखें। साथ ही, अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और किसी भी शारीरिक परेशानी को नज़रअंदाज़ न करें। आज आपको स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा, साथ ही यदि किसी ज़रूरतमंद की सहायता करने का अवसर मिले, तो उसे अवश्य सहयोग दें। धन से जुड़े कोई रुके हुए काम आसानी से…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) Medicine Price Down : स्वास्थ्य सेवाओं को सस्ता और सुलभ बनाने के उद्देश्य से NPPA ने 35 जरूरी दवाओं की कीमतों में कटौती की है। इस फैसले से हृदय रोग, सूजन और अन्य पुरानी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। Medicine Price Down : कौन सी दवाओं के दाम हुए कम? NPPA यानी राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण द्वारा इन दवाओं की कीमत को कम करने की सूचना जारी की गई है। इनमें प्रमुख दवाएं हैं- एसीक्लोफेनाक, पैरासिटामोल, एमोक्सिसिलिन, पोटेशियम क्लैवुलनेट, एटोरवास्टेटिन और कई अन्य दवाएं। इनमें डायबिटीज की दवाएं भी शामिल हैं। रसायन…
गुरदासपुर (वीकेंड रिपोर्ट) Murder News : फतेहगढ़ चूड़ियां विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव घनिये के बांगर में एक 27 वर्षीय युवक की उसके ही गांव के कुछ लोगों ने रास्ते में रोककर धारदार हथियारों से हत्या कर दी। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। Murder News : मृतक युवक की पहचान बलजिंदर सिंह के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी और रिश्तेदारों ने बताया कि बलजिंदर सिंह के परिवार का उनके गांव में रहने वाले एक अन्य परिवार से पुराना ज़मीनी विवाद चल रहा था। परिवार का कहना है कि इसी विवाद के कारण यह घटना…
