मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट) – Gold Rate : सोने की कीमतें आसमां छू रही हैं। आज, 7 अगस्त को भारतीय बाज़ार में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,02,550 रुपये की दर से बिक रहा है, जबकि एक दिन पहले इसका भाव 1,02,330 रुपये था. यानी रेट में 220 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं। दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है जिससे सोने की कीमत पर भी असर पड़ा है। Gold Rate दिल्ली, उत्तर प्रदेश,…
Author: Vandna Verma
जालंधर ( वीकैंड रिपोर्ट) Prevention of mosquito borne diseases during monsoon : मानसून के मौसम में जलभराव और गंदगी के कारण डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसे मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ जाता है। इन रोगों की रोकथाम के लिए समय रहते प्रभावी कदम उठाना बेहद ज़रूरी होता है। इसी उद्देश्य से डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने स्वास्थ्य विभाग को जिले में इन रोगों के हॉटस्पॉट की पहचान करने और वहां आवश्यक नियंत्रण उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। Prevention of mosquito borne diseases during monsoon : जिला प्रशासकीय परिसर में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की अध्यक्षता…
श्रीनगर (वीकैंड रिपोर्ट) – CRPF vehicle crashes : उधमपुर जिले के बसंतगढ़ में सीआरपीएफ के एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है। हादसे में तीन जवानों की माैत हो गई जबकि कई घायल हो गए। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। यह हादसा बसंतगढ़ से खनेड़-कुड़वा मार्ग पर हुआ। वाहन के गिरने के बाद आसपास के लोग बचाव के लिए दौड़े। उन्होंने जवानों को रेस्क्यू करना शुरू किया। वहीं कुछ ही देर में सेना का जवान, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए। घायल जवानों को आनन-फानन से…
जालंधर ( वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Sahitya Manch Jalandhar organized Sawan Kavi Darbar: पंजाब साहित्य मंच जालंधर द्वारा विरसा विहार भगत नामदेव चौक जालंधर में सावन कवि दरबार के रूप में मासिक कवि दरबार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगत राम, उपाध्यक्ष श्री बाबा हरिवल्लभ संगीत महासभा (रजि.) जालंधर थे और विशेष अतिथि सुखदेव सिंह गंधवा, उपाध्यक्ष पंजाब साहित्य मंच जालंधर थे। कवि दरबार की शुरुआत में मंच के अध्यक्ष कुलविंदर सिंह गाखल ने 63 से अधिक हस्तियों का स्वागत किया और अंत में पंजाब साहित्य मंच जालंधर के अध्यक्ष अवतार सिंह बैंस और सुर संगम के…
वाशिंगटन (वीकैंड रिपोर्ट)- International News : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पाकिस्तान प्रेम परवान चढ़ता दिख रहा है। एक तरफ ट्रंप भारत पर टैरिफ मिसाइल गिरा रहे हैं तो दूसरी तरफ पाकिस्तान आर्मी चीफ आसिम मुनीर दो महीने में दूसरी बार अमेरिका का दौरा करने जा रहे हैं। जनरल असीम मुनीर यूएस सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के कमांडर जनरल माइकल ई. कुरिल्ला के विदाई समारोह में भाग लेने के लिए अमेरिका की यात्रा करने जा रहे हैं। मुनीर का पिछला वॉशिंगटन दौरा भारत के पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ढांचा ध्वस्त करने के कुछ हफ्ते बाद हुआ था। यह पहली…
लखनऊ (वीकैंड रिपोर्ट) – Crime News : स्मार्टफोन की डिमांड पूरी न करने पर नाबालिग पोते ने अपने दादा की हत्या कर दी। आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर दादा की हत्या की साजिश रची और लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल, दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। दरअसल, पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के रेहरवा गांव में बीते 4 तारीख को रिटायर्ड फौजी रमापति पाण्डेय की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी। मोबाइल फोन न दिलाने पर पोते और उसके एक दोस्त दोनों ने मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम…
शिमला (वीकैंड रिपोर्ट) – Cloud Burst in Shimla : रामपुर में भारी बारिश के चलते बीती रात को शांदल में स्लेटी खड्ड में बाढ़ आ गई। नाले में पानी बढ़ने से आसपास की रिहाइश में लोगों में दहशत फेल गई। बादल फटने के बाद प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा दिया। अभी तक किसी जान माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। राज्य में भारी बारिश और भूस्खलन से आम जीवन अस्त व्यस्त है। मौसम विभाग ने 12 अगस्त तक प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई है। किन्नौर जिले…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Cash scandal : सुप्रीम कोर्ट ने कैश कांड मामले में जस्टिस यशवंत वर्मा की याचिका खारिज कर दी है। जस्टिस वर्मा ने जांच प्रक्रिया की वैधता को कोर्ट में चुनौती दी थी। उन्होंने एक जांच समिति की रिपोर्ट और तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश द्वारा उन्हें पद से हटाने की सिफारिश को चुनौती देते हुए याचिका दाखिल की थी। आपको बता दें कि मार्च 2025 में दिल्ली हाईकोर्ट के जज यशवंत वर्मा के आधिकारिक आवास पर आग लगाने के दौरान बड़ी मात्रा में आधे जले पैसे मिले। तत्कालीन चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया संजीव खन्ना ने तीन…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – PM Modi In Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित आईसीएआर पूसा में एमएस स्वामीनाथन शताब्दी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। सम्मेलन का विषय ‘सदाबहार क्रांति, जैव-सुख का मार्ग’ है, जो सभी के लिए भोजन सुनिश्चित करने के लिए प्रोफेसर स्वामीनाथन के आजीवन समर्पण को दर्शाता है। इस अवसर पर, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि स्वर्गीय एमएस स्वामीनाथन ने खाद्य सुरक्षा को अपने जीवन का मिशन बना लिया था। दिल्ली में आयोजित सम्मेलन में, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एमएस स्वामीनाथन को कृषि विज्ञान में उनके अग्रणी कार्य के लिए व्यापक रूप से…
किन्नौर (हिमाचल प्रदेश) (वीकैंड रिपोर्ट) – Kinnaur Kailash Yatra: किन्नौर ज़िले के सुदूरवर्ती किन्नौर कैलाश यात्रा के दौरान हुए एक दुखद हादसे में दो तीर्थयात्रियों की मौत हो गई है। पश्चिम बंगाल के एक तीर्थयात्री राजीब की कुंडू यात्रा मार्ग पर स्थित एक गुफा के पास ऑक्सीजन की कमी के कारण मृत्यु हो गई। एक अन्य तीर्थयात्री की पुरवानी गाँव से उतरते समय फिसलकर गहरी खाई में गिरने से मृत्यु हो गई। उसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। शव को निकालने के लिए एनडीआरएफ, पुलिस और होमगार्ड की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं। लगातार भारी…
