न्यूयार्क (वीकैंड रिपोर्ट): इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप ने फॉरवर्ड किए गए मैसेज को लेकर नए लिमिट का ऐलान किया है। कंपनी ने कोरोना वायरस को लेकर तेजी से फैल रहीं गलत जानकारियों को ध्यान में रख कर ये फैसला लिया है। वॉट्सऐप ने कहा है कि फॉर्वर्डेड मैसेज पर एक नई लिमिट लगाई जा रही है और इसे दुनिया भर में एक साथ लागू किया जा रहा है। कंपनी ने कहा है कि जो ज्यादा फॉरवर्ड किए गए मैसेज होंगे उन्हें सिर्फ एक बार ही किसी को फॉरवर्ड किया जा सकेगा। ज्यादा फॉरवर्ड किए गए मैसेज यानी ऐसा कोई मैसेज…
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): आज मंगलवार को आसमान में चांद फिर नजर आएगा लेकिन कुछ अलग अंदाज में। सूरज ढलने के बाद आसमान में नजर आने वाले इस चांद की अनोखी छटा होगी क्योंकि रोजाना की तरह यह दूधिया या क्रीम कलर का नहीं बल्कि गुलाबी नजर आएगा। इसका कारण है आज होने वाली सूपरमून 2020 की घटना। इसे पिंक मून भी कहते हैं। आज की रात से बुधवार सुबह तक के बीच का चांद रोजाना से बड़ा और ज्यादा ब्राइट भी होगा। भारत में यह 8 अप्रैल की सुबह 8 बजे नजर आएगा। अगर आप भी लॉकडाउन की बीच…
छपरा (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस का संक्रमण पूरे देश में लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अब तक सैकड़ों लोगों की जान इस खतरनाक वायरस ने ले ली है। इसी बीच कोरोना की वजह से कई साल पहले लापता हुए एक शख्स को अपने परिवार से मिलने का मौका मिल गया। यह मामला सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा है लेकिन यह पूरी तरह हकीकत है। कोरोना संकट के कारण ही एक युवक अपने परिवार से 7 साल बाद मिला। पूरा मामला छपरा के भेल्दी थाना के पैगा मित्रसेन गांव का है। इस गांव के रहने वाले बाबूलाल दास का…
साउथ कोरिया (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए जिस देश की दुनिया भर में तारीफ हो रही है, उस देश में 51 मरीज दोबारा पॉजिटिव पाए गए हैं। साउथ कोरिया ने कोरोना के मामले शुरू होने के साथ ही बड़ी संख्या में लोगों के टेस्ट किए थे। इसकी वजह से देश में कोरोना पर काफी हद तक नियंत्रण हो गया है। लेकिन 51 मरीजों के दोबारा पॉजिटिव आने पर न सिर्फ साउथ कोरिया बल्कि अन्य देशों की चिंताएं भी बढ़ गई हैं। डेली मेल की रिपोटज़् के मुताबिक, कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए लोगों को साउथ कोरिया…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना महामारी के खिलाफ चल रही लड़ाई को लंबा बताया है और कहा है कि इसे बिना थके जीतना ही है। इस जंग को जीतने के लिए देशवासियों की सावधानी के साथ ही सरकार की तैयारी भी बेहद जरूरी है। जनता की तरफ से लॉकडाउन में पूरा समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है, जिसकी पीएम मोदी भी खुलकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं सरकार के लेवल पर भी बड़ी तैयारी की जा रही है। कोरोना को हराने वाले सबसे बड़े योद्धा डॉक्टर और दूसरे मेडिकल स्टाफ हैं। इनकी सुरक्षा के लिए सबसे…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): सात राज्यों में जहां कोरोना वायरस के 1,367 मामले सामने आए हैं। इन राज्यों ने संकेत दिए हैं कि 21 दिनों की लॉकडाउन अवधि खत्म होने के बाद भी उनके यहां प्रतिबंध जारी रहेंगे। यह देशभर में सक्रिय 4,421 मामलों में से लगभग एक-तिहाई मामले हैं। बता दें कि 14 अप्रैल को पूर्ण देशबंदी की अवधि समाप्त हो रही है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव का कहना है कि वह अपने राज्य में लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने के पक्ष में हैं। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़ और झारखंड ने संकेत दिया है कि वह अगले…
मेष: आज का ग्रहीय गोचर षष्ठभाव में होगा। जो आपको काम काजी जीवन में कुछ चुनौती भरा हुआ होगा। जिससे आपको अपने विवेक एवं परिश्रम का सहरा लेने की जरूरत होगी। हालांकि धन निवेश वे बाहर के मामलों में आपको कुछ बढ़त होगी। हालांकि आपको अधिक धन व्यय करने की जरूरत होगी। सेहत में आज कुछ पीड़ायें हो सकती हैं, ध्यान दें। वृषभ: आज का ग्रहीय गोचर विद्या भाव में होकर आपकी सूझबूझ को और मजबूती देगा। यदि आप अध्ययनरत हैं। तो आज कोई बड़ी ही खुशी का समाचार आपको प्राप्त होगा। आप अपने दैनिक जीवन में प्रतिष्ठा एवं सम्मान…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): चीन से फैले कोरोना वायरस भारत समेत दुनिया भर के देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। भारत में इस वायरस से संक्रमितों का आंकड़ा 4000 पार कर गया है। कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए देश में 21 दिनों के लॉकडाउन का आज 13वां दिन है। बाजार बंद हैं। ट्रेनें, बसें, हवाई जहाज, टैक्सियां कुछ भी नहीं चल रहा। ऐसे में सरकार लॉकडाउन को 15 अप्रैल से चरणबद्ध तरीके से खोलने पर विचार कर रही है। इस बीच ऐसी खबरें भी हैं कि सरकार ने कोरोना के प्रसार को तोडऩे के लिए प्लान…
बूंदी (वीकैंड रिपोर्ट): पूरा देश कोरोना वायरस की महामारी से जूझ रहा है, लेकिन इस बीच राजस्थान के बूंदी में अंधविश्वास का खेल इस कदर देखा गया कि सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई. देशभर में लॉकडाउन और राजस्थान सरकार की ओर से धारा 144 लगाए जाने के बावजूद बड़ी संख्या में लोग एक जगह एकत्र हो गए। हर साल की तरह इस बार भी नवरात्र पर आयोजित कायज़्क्रम में लोग शामिल हुए जबकि इस बार लॉकडाउन लगा हुआ था और लोगों के एक जगह पर एकत्र होने पर पाबंदी लगी हुई है। शुक्रवार को अंधविश्वास…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन की वजह से दिल्ली की हवा में अप्रत्याशित सुधार हुआ था। हवा की क्वालिटी इतनी शुद्ध हो गई थी कि लोग इसका एहसास करके कहने लगे थे कि वर्षों से दिल्ली में इतनी साफ हवा नहीं मिली। लेकिन यह सब ज्यादा दिन नहीं चल पाया। कुछ लोगों के अति उत्साह ने रंग में भंग डाल दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तो सिर्फ दीये और कैंडल जलाकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई में लोगों से एक जुटता दिखाने की अपील की थी लेकिन काफी लोगों ने पटाखे भी…
