नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): रेल मंत्रालय ने कहा कि लॉकडाउन के बाद ट्रेनें चलने और उनमें विभिन्न तरह के प्रोटोकॉल का पालन होने की खबरें मीडिया में आ रही हैं। मीडिया में एक तारीख से शुरू होने वाली ट्रेनों का उल्लेख भी किया जा रहा है, लेकिन अभी तक ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है। ऐसे मामलों को सार्वजनिक करने से पहले परिपक्व रिपोर्टिंग की जरूरत है। अनावश्यक अटकलें नहीं लगाई जानी चाहिए। रेलवे ने लॉकडाउन के बाद ट्रेनें चलने का खंडन किया है।
Author: Vandna Verma
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस के खौफ से अब लोग सडक़ पर पड़े नोट भी उठाने से डरने लगे हैं। एक समय था जब लोग सडक़ पर पड़ा 5 रुपए का सिक्का तक उठा लेते थे और आज सड़क़ पर पड़े हजारों रुपए भी किसी ने नहीं उठाए। ऐसा ही एक मामला मोहाली में वीरवार को देखने को मिला जहां एसएसपी कोठी के पास फेज-3ए की डिवाइडिंग रोड पर एक शख्स को 500 , 100 और 50 के नोट सड़क़ पर बिखरे हुए मिले। मोहली के गांव मटौर निवासी लखन पाल सुबह 7 बजे अपनी ड्यूटी पर जा रहा था।…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारत में दुनिया का सबसे बड़ा लॉकडाउन जारी है। बावजूद इसके लगातार नए केस सामने आ रहे हैं। आशंका है कि कहीं देश का कुछ हिस्सा कोरोना वायरस फैलने के तीसरे चरण तो प्रवेश नहीं कर गया है। इस बीच, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च यानी आईसीएमआर ने कोरोना वायरस के खिलाफ अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव किया है। आईसीएमआर के अनुसार, देश में जहां-जहां कोरोना वायरस के हॉटस्पॉट नजर आ रहे हैं, वहां हर उस शख्स की जांच होगी जिसे बुखार, खासी, गले में दर्द है या नाक बह रही है। किसी भी शख्स में…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई तेज करते हुए अब मास्क अनिवार्य किया जा रहा है। यानी कोरोना प्रभावित इलाकों में कोई भी शख्स बिना मास्क पहने घर से बाहर नहीं निकल सकेगा। यदि ऐसा किया तो कानूनन कार्रवाई की जाएगी। अब तक जिन राज्यों में अपने यहां यह व्यवस्था लागू कर ली है, उनमें पंजाब, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, ओडिशा और चंडीगढ़ शामिल हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब यदि बिना मास्क पहने घर से निकले तो 6 माह की जेल हो सकती है और 1 हजार रुपए तक का जुर्माना भी लग सकता है। इस…
मेरठ (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना महामारी से निपटने के लिए पूरा विश्व दिन रात जुटा हुआ है। ऐसे कठिन दौर में मेरठ जिले में सेना से रिटायर्ड एक जूनियर कमीशन ऑफिसर मोहिंदर सिंह ने ग्रेच्युटी, पेंशन और कमाई से जोड़ी गई 15.11 लाख रुपए की रकम प्रधानमंत्री राहत कोष में दान कर दी। उन्होंने कहा- मुझे जो भी मिला, इसी देश से मिला है। अब जरूरत है तो मैं देश का पैसा देश को लौटा रहा हूं। बता दें कि 1971 के भारत-पाक युद्ध में अपनी एक आंख गंवा चुका यह जांबाज पत्नी सुमन चौधरी के साथ पंजाब और सिंध बैंक…
मेष: आज चन्द्रमा दाराभाव एवं अष्टमभाव गत गोचर में होंगे। जो कि तकनीक एवं चिकित्सा तथा अध्ययन एवं प्रबंधन के कामों में आपको प्रगति देने वाला होगा। हालांकि कार्य एवं व्यापार के संचालन में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वैसे बहुत सम्भव है कि कुछ अचानक धन लाभ भी मिले, हालांकि सेहत एवं सम्मान को लेकर परेशान होंगे। वृषभ: आज का ग्रहीय गोचर षष्ठ एवं दारा भाव में होगा। जो कार्य एवं व्यापार के लिये अधिक भाग-दौड़ की स्थिति को देने वाला होगा। आज आपको अधिक धन व्यय की स्थिति से गुजरना पड़ सकता है। हालांकि सेहत…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): जालंधर में कोरोना पाजीटिव मरीजों की संख्या 3 से बढ़कर 4 हो गई है। आज कोरोना पाजीटिव के 4 नए केस पाए गए हैं। जिनमें मकसूदां का नौजवान, भैरों बाजार की महिला और पुरानी सब्जी मंडी की एक महिला शामिल थी। ताजा जानकारी के अनुसार मकसूदां क्षेत्र के आनंद नगर में मकान नबंर 42 बी में रहने वाले 53 वर्षीय रविंदर सिंह का कोरोना पाजिटिव होना पाया गया है। जिसकी सूचना मिलते ही प्रशासन के हाथ पांव फूल गए हैं और जल्द ही पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है।
लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट): भारत में हर दिन कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। लोगों में इस वायरस का डर इस कदर है कि वो अपने परिवार के किसी संक्रमित का शव लेने से भी मना कर दे रहे हैं। पंजाब के लुधियाना में कोरोना की वजह से हुई बुजुर्ग महिला की मौत के बाद उसके परिवार ने शव लेने से इनकार कर दिया, जिसके बाद श्मशान के सेवादारों ने महिला का अंतिम संस्कार किया। महिला के परिवार ने 100 मीटर से भी ज्यादा दूर से अंतिम संस्कार की प्रक्रिया देखी। 69 साल की महिला कुछ दिन पहले ही…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब के मोहाली से इन कोविड कमांडो की शुरुआत की गई है और जल्द ही पूरे पंजाब में फ्रंट लाइन पर लड़ रहे पुलिस जवानों को इसी तरह से पर्सनल प्रोटक्शन इक्विपमेंट किट पहनाकर फील्ड में उतारा जाएगा ताकि फ्रंट लाइन पर लड़ रहे ये जवान खुद को भी हर तरह के इंफेक्शन से बचा सकें। पंजाब के मोहाली के एसएसपी कुलदीप चहल ने जानकारी दी कि फ्रंटलाइन पर हर डिपार्टमेंट के साथ पंजाब पुलिस के जवान ही मुस्तैदी से डटे हैं। उन्होंने बताया कि अगर किसी भी व्यक्ति को क्वारेंटाइन करना हो या किसी पॉजिटिव केस…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): जालंधर शहर से बड़ी खबर है। यहां तीन और लोगों को कोरोना वायरस हो गया है। इनमें दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। एक महिला और पुरुष मकसूदां इलाके से हैं जबकि एक महिला लावां मोहल्ला की है। इन तीनों को जालंधर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इस खबर के बाद से शहर में दहशत का माहौल बन गया है। उल्लेखनीय है कि आज सुबह ही कांग्रेसी नेता दीपक शर्मा के पिता प्रवीण शर्मा की कोरोना वायरस से मौत हुई है।
