Author: Vandna Verma

कोटा (वीकैंड रिपोर्ट): राजस्थान के कोटा में फंसे बच्चों को निकालने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोटा से उत्तर प्रदेश के बच्चों को ले जाने के लिए बसें भेजी हैं। उत्तर प्रदेश के बच्चे को लेकर आज 300 बसें रवाना होंगी। 25 मार्च से शुरू हुए लॉकडाउन की वजह से कोटा में यूपी, बिहार समेत कई प्रदेशों के हजारों बच्चे फंसे हैं। इन बच्चों ने ट्विटर पर #SendUsBackHome  अभियान की शुरुआत की थी। छात्रों की समस्या को देखते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पिछले 2 दिनों से केंद्र की एजेंसियों से बात…

Read More

मुरादाबाद (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना से जंग में दिन-रात जुटे चिकित्सकों और पुलिसकर्मियों की टीम पर ताबड़तोड़ पत्थर बरसाने के आरोपी 17 पत्थरबाजों के लिए अल सुबह तीन बजे अदालत बैठी। सुनवाई हुई और अदालत ने इन सभी को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। सुबह सवा पांच बजे इन सभी को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया। इस काम में पुलिस व प्रशासनिक अमला रात भर जुटा रहा। ऐसा कम ही देखने में आता है कि इतनी सुबह अदालत किसी मामले को सुने। पर यह मामला था ही इतना गंभीर। नवाबपुरा में चिकित्सीय व पुलिस टीम…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन की अवधि के दौरान 20 अप्रैल से कुछ और गतिविधियों को छूट दे दी है। इसके लिए राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकार के लिए नए दिशा-निदेज़्श जारी किए गए हैं। सरकार ने गैर बैंकिंग वित्तीय संस्थानों, हाउसिंग फाइनेंस, लघु वित्त संस्थानों को बंद के दौरान न्यूनतम कर्मचारियों के साथ काम करने की अनुमति दे दी है। गृह मंत्रालय के नए दिशा-निदेर्शों के अनुसार, इमारती लकडिय़ों वाले पेड़ों को छोड़ कर जंगल के अन्य पेड़ों, अन्य वनोत्पाद के दोहन एवं इक_ा करने में आदिवासियों और वनवासियों को लॉकडाउन से छूट…

Read More

लुधियान (वीकैंड रिपोर्ट): गत दिवस कानूनगो गुरमेल सिंह की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद आज 3 और लोग कोविड-19 पाजिटिव पाए गए हैं। कुछ दिन पूर्व कोविड-19 का शिकार होने वाले एसीपी की पत्नी, एसएचओ और ड्राइवर की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इस बात की पुष्टि पंजाब सरकार के स्पैशल चीफ सेक्रेटरी केबीएस सिद्धू ने ट्वीट कर के की है। इसके साथ ही लुधियाना शहर के 15 और अन्य कस्बों के 2 मामले मिला कर कोरोना पाजिटिव की संख्या 17 हो गई है।

Read More

मेष: आज कर्मभाव गत चन्द्रमा का गोचर आपके खेल, प्रतियोगी, उत्पादन, लेखन आदि के कामों में बढ़त देने वाला होगा। सेहत के लिये आज का दिन अच्छा होगा। हालांकि परिवार एवं पड़ोस में कुछ बातों को लेकर तनाव हो सकते हैं। वैसे आपके प्रशासन एवं प्रबंधन को ध्यान में रखकर अपने अधिकारों को प्रयोग करना पड़ सकता है। सेहत में रौनकता होगी। वृषभ: आज भाग्य भाव में चन्द्रमा का गोचर आपके अपने विशाल लक्ष्य को प्राप्त करने तथा खेल में अधिक स्कोर प्राप्त करने के मौके देगा। हालांकि आपको अपने इस काम के लिये अधिक तैयारी करने की जरूरत होगी।…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है। शहर में कोरोना पॉजिटिव के दो और मामले सामने आए हैं। एक केस किला मोहल्ला और दूसरा शाहकोट का है। किला मोहल्ला में पॉजिटिव पाए गए संजीत कपूर कांग्रेसी नेता दीपक शर्मा के सांढू हैं। संजीत को दीपक से ही कोरोना हुआ है। वहीं शाहकोट में कोरोना वायरस के कारण दम तोड़ चुकी कुलजीत कौर के पति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। ऐसे में जालंधर जिले में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है।

Read More

हैदराबाद (वीकैंड रिपोर्ट): तेलंगाना के कोविड-19 पॉजिटिव मामले ने राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के माथे पर चिंता की लकीरें बढ़ा दी हैं। यहां 44 वर्षीय एक दिव्यांग शख्स की कोरोना संक्रमित होने से मौत हो गई। वह शख्स इस महीने की शुरुआत में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इस शख्स की ना ही कोई ट्रैवेल हिस्ट्री थी। जिस दिन शख्स की मौत हुई उसेक बाद से ही जिला मेडिकल टीमें उस सोर्स का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं, जहां से संभवत: वह व्यक्ति घातक वायरस के संपर्क में आया। वहीं तीन सदस्यों वाले उनके परिवार…

Read More

पालीगंज (वीकैंड रिपोर्ट): पूरे देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसे में सरकार की ओर से इस महामारी पर लगाम के लिए लगातार कोशिशें जारी हैं। इसी के मद्देनजर पूरे देश में लॉकडाउन किया गया, साथ ही लोगों से घरों में रहने की अपील की गई। हालांकि, लॉकडाउन की वजह से रिश्तों में टूट का मामला सामने आया है। जिसमें एक महिला अपने मायके गई थी, इसी दौरान लॉकडाउन घोषित होने की वजह से वो अपने पति के घर नहीं आ सकी। पति के बुलावे के बाद भी जब महिला नहीं आई तो पति ने…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): दिल्ली में एक पिज्जा डिलिवरी करने वाले शख्स की लापरवाही 72 परिवारों पर भारी पड़ गई है। दरअसल, यह शख्स कोरोना पॉजिटिव निकला है। इसके बाद साउथ दिल्ली के हौज खास और मालवीय नगर के 72 परिवारों को होम क्वारनटीन कर दिया गया है। साथ ही संपर्क में आए 17 डिलिवरी ब्वॉय को भी क्वारनटीन किया गया है। साउथ दिल्ली जिले के डीएम बीएन मिश्रा ने बताया कि डिलिवरी ब्वॉय के संपर्क में 72 परिवार आए थे। अभी तक इन लोगों का टेस्ट नहीं किया गया है। सभी लोगों को होम क्वारनटीन किया गया है। अगर…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): देश इस वक्त कोरोना संक्रमण की चपेट में है। आम जनता के साथ ही देश के किसानों के लिए यह बेहद मुश्किल भरा वक्त है। इस बीच देश के करोड़ो किसानों के लिए यह राहत भरी खबर है कि मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लॉकडाउन शुरू होने के बाद से लेकर अब तक 8.31 करोड़ रजिस्टर्ड किसानों के खाते में 2000 रुपए की पहली किश्त जमा कर दी है। सरकार ने इस योजना के तहत 16,621 करोड़ रुपये भेजे हैं। अब सिर्फ 70 लाख किसानों के खाते में ही किश्त का…

Read More