Author: Vandna Verma

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): देश में कोरोना वायरस तेजी से अपना पैर पसार रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक देश में संक्रमण के 18,601 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 590 लोगों की मौत भी हो चुकी है। हालांकि, इस बीच एक अच्छी और राहत भरी खबर यह है कि अब लोग तेजी से ठीक भी हो रहे हैं। देश में अब तक 3,252 मरीज इलाज के बाद पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। अकेले सोमवार को 705 मरीज ठीक हुए जो देश में किसी भी एक दिन में कोरोना से मुक्त होने वालों का सबसे…

Read More

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): कोविड-19 संकट के बीच राज्य में गेहूं की निर्विघ्न खरीद के लिए पंजाब मंडी बोर्ड ने रबी मंडीकरण सीजन 2020-21 के दौरान 409 और राइस शैलरों को अनाज मंडियों में तब्दील कर दिया है। अब तक 8.95 लाख टन गेहूं मंडियों में पहुंचा है, जिसमें विभिन्न सरकारी एजेंसियों द्वारा 7.54 लाख टन गेहूं खरीदी जा चुकी है। पिछले साल इसी समय के दौरान 1.37 लाख टन गेहूं खरीदी गई थी। यह जानकारी देते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव (विकास) विश्वजीत खन्ना ने बताया कि इन शैलरों को सब-मंडी यार्ड में तब्दील कर देने से राज्य में खरीद केंद्रों…

Read More

चेन्नई (वीकैंड रिपोर्ट): देश में कोरोना वायरस का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार उन लोगों के कोरोना वायरस पॉजिटिव होने की खबर सामने आई है, जो इसके खिलाफ जंग लड़ रहे हैं। मुंबई के बाद अब चेन्नई में भी न्यूज चैनल के 25 कर्मचारी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। राज्य सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि तमिल न्यूज़ चैनल में कार्यरत 25 लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं, इनमें पत्रकार, कैमरापर्सन और अन्य लोग शामिल हैं। बता दें कि इस न्यूज़ चैनल के करीब 94 लोगों…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): दिल्ली के पटेल नगर इलाके में दिनदहाड़े एक शख्स की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। दिल दहला देने वाली इस वारदात की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। ये वारदात सोमवार शाम करीब पांच बजे हुई। मृतक का नाम कृष्णा शाह है। चालीस साल के कृष्णा पटेल नगर के प्रेम नगर इलाके में रहते थे। वारदात के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मामले की जांच में जुट गई है। जिस जगह ये वारदात हुई वहां पास में एक सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ था। पूरी वारदात इस सीसीटीवी कैमरे…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारत में कोरोना वायरस के मामले हर दिन बढ़ रहे हैं। कोरोना के प्रसार को रोकने को लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशव्यापी लॉकडाउन को 3 मई तक कर दिया है। सोमवार से कुछ शर्तों के साथ लॉकडाउन में छूट भी दी जा रही है। इन सबके सरकारी सूत्रों की मानें तो केंद्र सरकार 3 मई के बाद लॉकडाउन को आगे बढ़ाने के मूड में नहीं है। वहीं, लॉकडाउन खत्म होने के बाद का प्लान भी तैयार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, 3 मई के बाद लॉकडाउन को धीरे-धीरे हटाया जाएगा और कुछ शर्तों…

Read More

वाशिंगटन (वीकैंड रिपोर्ट): अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार सुबह ट्वीट कर ऐलान किया कि अमेरिका में अगले आदेश तक किसी बाहरी नागरिक के अमेरिका में बसने पर रोक लगाई जाती है। कोरोना संकट के वजह से आए मुश्किल समय को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। अमेरिका हर वर्ष लगभग 50-60 हज़ार लोगों को नागरिकता देता है, इस आदेश के चलते नागरिकता के चाह रखने वाले भारतीयों को बड़ा झटका लगा है। कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहे अमेरिका ने इमिग्रेशन को रोकने का फैसला लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार सुबह ये बड़ा ऐलान किया…

Read More

प्रयागराज (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना का जमात कनेक्शन सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्रवाई जारी है। हर जिले में जमातियों की तलाश की जा रही है और उन्हें क्वारनटीन किया जा रहा है। इसके साथ ही छिपे हुए जमातियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। प्रयागराज में भी छिपे हुए जमातियों और उन्हें छिपाने वाले प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर शाहिद और 16 विदेशी जमातियों समेत कुल 30 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। विदेशियों की गिरफ्तारी फॉरेनर्स एक्ट के तहत दर्ज मामले में की गई है, जबकि प्रोफेसर शाहिद…

Read More

मेष: आज व्यय भाव गत चन्द्रमा का गोचर होगा। जिससे आप अपने अधिकारों को प्राप्त करने में लगे हुये होंगे। चाहे वह व्यापारिक क्षेत्र के अधिकार हो या फिर राजनैतिक क्षेत्र के हालांकि आपको इस हेतु कठिन प्रयासों को जारी रखना होगा। आज धन अधिक व्यय होगा। किन्तु प्रेम संबंधों में साथी की बातों से कुछ नाराज होगे। धैर्य की जरूरत बनी हुई होगी। वृषभ: आज आय भाव में चन्द्रमा का गोचर होगा जो सियासी दांव पेच में उलझा सकता है। आपकी यह कुटनीतिक चाल आपके पक्ष एवं राजनैतिक जीवन के लिये अच्छी साबित होगी। आज व्यापार एवं कार्य के…

Read More

हैदराबाद (वीकैंड रिपोर्ट): तेलंगाना देश का पहला राज्य बना गया है जहां 3 मई के बाद भी लॉकडाऊन जारी रहेगा। प्रदेश में कोरोना वायरस की स्थिति की समीक्षा करने के बाद मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने रविवार देर रात यह फैसला किया। आला अधिकारियों के साथ हुई बैठक में चंद्रशेखर राव ने कहा कि यदि छूट दी गई तो प्रदेश में मरीजों की संख्या विस्फोटक हो सकती है। यहां 7 मई तक जरूरी सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी सेवाएं बंद रहेंगी। माना जा रहा है कि तेलंगाना के बाद अन्य राज्य भी इस तरह का फैसला ले सकते हैं, क्योंकि महाराष्ट्र,…

Read More

चेन्नई (वीकैंड रिपोर्ट): देश में इस वक्त कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जंग चल रही है। लेकिन इससे इतर एक जंग उस मोर्चे पर भी जारी है, जहां स्वास्थ्य कर्मियों या किसी कोरोना वायरस से पीडि़त के साथ दुव्र्यवहार किया जा रहा है। चेन्नई में पिछले कुछ दिनों में ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां पर कोरोना वायरस से पीडि़त व्यक्ति को जब दफनाने के लिए ले जाया गया, तो लोगों ने कब्रिस्तान के पास ही हंगामा शुरू कर दिया। चेन्नई में सोमवार को जब एक डॉक्टर के शव को दफनाने के लिए कब्रिस्तान ले गए, तो वहां पर 50…

Read More