चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Flood In Haryana : पंजाब के साथ-साथ अब हरियाणा भी बाढ़ की चपेट में आ गया है। छह नेशनल हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थमने लगी है। इन सभी पर नदियों का पानी बह रहा है। हाईवे पर कहीं वाहन रेंग-रेंगकर चल रहे हैं तो कहीं लेन ही बंद है। हिसार में हांसी-बरवाला नेशनल हाईवे-148बी पर गांव चानौत के पास करीब एक किलोमीटर एरिया में पानी भरने से वाहनों को दूसरे रूट पर डायवर्ट किया गया है। तीन नदियों मारकंडा ने कुरुक्षेत्र, घग्गर ने सिरसा और टांगरी ने अंबाला में तटबंध तोड़ते हुए साथ लगते क्षेत्र…
Author: Vandna Verma
Today Horoscope for 5 Sep 2025 मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) मेष राशि वालों को आज के दिन सभी काम समझदारी और रणनीति से निपटाने की जरूरत है। साथ ही आज आपके अंदर एक अलग ही आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बेहतर परिणाम मिलेंगे। साथ ही आज परिवार में धन और संपत्ति से जुड़े मामलों पर भ्रम की स्थिति बन सकती है। कमाई के लिहाज से दिन शुभ रहेगा। वृष राशि / Horoscope for Taurus (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) वृष राशि वालों का आज…
Floods in Punjab (वीकैंड रिपोर्ट): भारी बारिश के चलते सुल्तानपुर लोधी ब्यास दरिया की चपेट में है, इस वजह से कई गांव बढ़े हुए जलस्तर के कारण बाढ़ की चपेट में आए हुए हैं। ऐसे में सुल्तानपुर लोधी से होकर बहने वाली काली बेई भी पूरे जोरों पर बह रही है और कुछ गांवों में इसका पानी खेतों में घुस गया है। जानकारी के अनुसार गांव बुसोवाल में बेई नदी का पानी किसानों के खेतों और घरों में भर चुका है। आपको बता दें कि साल 2023 में भी इसी बेई के पानी कारण किसानों की फसलें नष्ट हो गईं…
Jalandhar-Amritsar Highway (वीकैंड रिपोर्ट): जालंधर से अमृतसर जाने वाली मुख्य सड़क को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जालंधर-अमृतसर हाईवे भारी बारिश और बाढ़ के कारण धंस गया है। ये सड़क सुभानपुर के नजदीक काफी क्षतिग्रस्त हो गई है। जानकारी के अनुसार इस समस्या से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क धंसने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में जो लोग जालंधर से अमृतसर की ओर जा रहे हैं, खासकर कपूरथला और सुभानपुर की तरफ से निकलने वाले लोग वे ज्यादा सावधानी बरतें। सड़क हिस्सा धंसने से और बारिश के बाद कीचड़…
Floods in Punjab (वीकैंड रिपोर्ट): बारिश क चलते हरीके हैड से पानी छोड़ेने की वजह से श्री मुक्तसर साहिब रोड से लगते ग्रामीण इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन चुकी है। इस वजह से मुक्तसर रोड से गांव सैदो से होकर निकलने वाली चंदभान ड्रेन ओवरफ्लो हो चुकी है। इस वजह से खेतों में पानी भर गया है और श्री मुक्तसर साहिब जाने वाली सड़क पर भी पानी इकट्ठा हो चुका है। जानकारी के अनुसार स्थानीय किसानों ने बताया कि ड्रेन के ओवरफ्लो होने की वजह से गांव घांगा कला की कुछ 250 एकड़ फसलें पानी में डूबकर खराब हो…
Afghanistan Earthquake (वीकैंड रिपोर्ट) : अफगानिस्तान में आए भूकंप से अभी भी धरती का लगातार कांपना जारी है। वहीं, राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि गुरुवार यानि आज अफगानिस्तान में फिर से 4.8 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप 135 किलोमीटर की गहराई में आया। भूकंप 4 सितंबर को सुबह 10:40 बज आया। Earthquake also occurred late Wednesday night: बुधवार देर रात को भी आया भूकंप जानकारी के अनुसार बीते दिन बुधवार देर रात को यहां 10 किलोमीटर की गहराई में भूकंप दर्ज किया गया था, जिससे आफ्टरशॉक का खतरा बढ़ गया था। वहीं, खामा प्रेस की रिपोर्ट के…
Punjab Weather Alert (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने एक चेतावनी जारी की है। IMD के मुताबिक अगले तीन घंटों में लुधियाना, होशियारपुर, पटियाला, एसएएस नगर (मोहाली), फतेहगढ़ साहिब, अमृतसर, पठानकोट, गुरदासपुर सहित कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। जानकारी के अनुसार हिमाचल में पीछले घंटों काफी बारिश जिस वजह से पंजाब में भी बाढ़ की स्थिति बन रही है। फिलहाल पंजाब के सभी जिलों के शहर बाढ़ से सुरक्षित रहे, पर गांवों की स्थिति बेहद दयनीय हो चुकी हैं। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने…
Railway Crossing road (वीकैंड रिपोर्ट): जालंधर में बाबा सोढल का मेला बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। लोगों के अंदर इन दिनों काफी उत्साह होता है। ऐसे में हर साल की तरह इस बार भी रेलवे ने राम नगर फाटक को कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया है। फाटक बंद करने से राम नगर और गांधी नगर के निवासियों में गुस्सा आ गया है और इस कारण राम नगर फाटक पर आज धरना लगाया गया है। जानकारी के अनुसार लोेगों का कहना है कि फायक के बंद होने से उन्हें शहर के दूसरे इलाकों में जाने में परेशानी हो…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Bhagwant Mann health deteriorated : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। उनकी तबीयत आज सुबह अचानक बिगड़ गई। न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक, खराब तबीयत की जानकारी मिलने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल उनका हालचाल जानने उनके घर पहुंचे। भगवंत मान की तबीयत अचानक खराब होने के कारण उनके आज के सभी दौरे रद्द कर दिए गए हैं। बता दें कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जहां सुलतानपुर लोधी के दौरे पर हैं, वहीं केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान भी पंजाब के दौरे…
जालंधर (प्रदीप वर्मा)- Poltics in Jalandhar Central : महानगर के हालात खराब हैं और सेंट्रल हलके के लोग खुद को राजनीति का शिकार और प्रशासन की अनदेखी का पीड़ित मान रहे हैं। सेंट्रल हलके के माैजूदा विधायक रमन अरोड़ा खुद तो जेल में हैं और उनके स्थान पर जिन भाईसाहब को हलका इंचार्ज लगाया गया उन्होंने हलके की सुध नहीं ली। सेंट्रल हलके के अधिकतर एरिया इस समय टूटी सड़कों व जलभराव से पीड़ित हैं लेकिन नए इंचार्ज को टाइम ही नहीं मिला ऐसे पीड़ित लोगों से मिलने का। लोगों का कहना है कि आम आदमी पार्टी को इस तरफ…
