नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): पिछले 5 दिनों से भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इसने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। देश में वायरस के तीसरे फेज यानी कम्युनिटी ट्रांसमिशन की आशंका भी गहरा गई है। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए सरकार ने इसे रोकने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को सोशल डिस्टेंसिंग यानी एक दूसरे से दूर-दूर रहने के नियम का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के अनुसार, सभी…
Author: Vandna Verma
फ्रांस (वीकैंड रिपोर्ट): पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का संकट छाया हुआ है। दुनिया में 170 से ज्यादा देश इन जानलेवा वायरस की चपेट में है। कोरोना से अब तक दुनिया भर में 13 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, एक फ्रेंच शोधकर्ता ने कोविड-19 के लिए एक नए उपचार के सफल परीक्षण होने की जानकारी दी है। शोधकर्ता के अनुसार, शुरुआती परीक्षणों से यह पता चलता है कि यह दवा वायरस को केवल छह दिनों में संक्रामक बनने से रोक सकता है। फ्रांस के हॉस्पिटल इंस्टीट्यूट हॉस्पिटालो-यूनिवर्सिटायर (आईएचयू मेडीटेरेनी) के प्रोफेसर डिडिर राउल्ट ने एक…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में लगातार सामने आ रहे करोना वायरस के पॉजिटिव मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य में लॉकडाउन का ऐलान किया है। सीएम ने मुख्य सचिव से पूरे हालात की रिपोर्ट लेने के बाद ऐलान किया है, कि पंजाब को 31 मार्च तक लॉकडाउन किया जाएगा। इस दौरान पंजाब में सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी। शुरू में पंजाब सरकार ने कुछ जिलों को लॉकडाउन करने का फैसला किया था जिनमें जालंधर, पटियाला, नवांनशहर, होशियारपुर और संगरूर जिले शामिल थे। लेकिन कोरोना के लगातार सामने आ रहे मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला करते हुए 31 मार्च तक सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया है। बताया जा रहा है कि वायरस के सामुदायिक प्रसार को रोकने लिए लंबी दूरी की ट्रेनें, पैसेंजर ट्रेन, इंटरसिटी सहित सभी ट्रेनों को रोक दिया गया है। अभी केवल 400 मेल एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं। 22 मार्च से 31 मार्च तक कोलकाता मेट्रो को बंद कर दिया गया है। इसके अलावा दिल्ली मेट्रो को भी बंद कर दिया गया है। बता दें कि कोरोना वायरस को लेकर देश में मामले लगातार बढ़ते…
जालंधर (वीकैंड रिपोट): रैनक बाज़ार शॉप कीपर एसोसिएशन ने कोरोना वायरस के चलते यह निर्णय लिया है कि रेनक बाज़ार की सभी दुकानें 22 मार्च से लेकर 26 मार्च 2020 तक बंद रखी जाएंगी। इससे दुनिया भर में फैले इस संक्रमण से लडऩे में उनका यह सहयोग होगा।
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): युवा लड़कियों को पूर्णतया शिक्षित करने के उद्देश्य से एचएमवी कॉलीजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन की अध्यक्षता व स्कूल कोआर्डिनेटर मीनाक्षी स्याल की अगुवाई में सैशन 2020-21 के लिए प्रास्पैकटस रिलीज किया गया। इस अवसर पर प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने प्रास्पैक्टस कमेटी के सदस्यों सुशील कुमार, लवलीन कौर व जसप्रीत कौर के प्रयासों की सराहना की। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने इस बात पर जोर दिया कि स्कूल द्वारा मेडिकल, नान-मेडिकल, कामर्स व हयूमैनिटीज स्ट्रीम्स में सर्वपक्षीय शिक्षा प्रदान की जा रही है। छात्राएं स्कूल में ऑनलाइन भी अप्लाई…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस संक्रमण के बचाव में इस्तेमाल होने वाले फेस मास्क और सेनिटाइजर की कीमतों में हो रही बेहताशा बढ़ोतरी पर सख्त कदम उठाते हुए इसके दाम तय कर दिए हैं। केंद्रीय उपभोक्ता और खाद्य मंत्री रामविलास पासवान ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि 200 मिली सेनिटाइजर की कीमत 100 रुपये से ज्यादा नहीं होगी। इसके तुरंत बाद देश की बड़ी एफएमसीजी कंपनी एचयूएल ने भी अपने प्रोडक्टस के दाम घटाने का ऐलान कर दिया। लाइफ ब्वॉय सेनिटाइजर, लिक्विड हैंड वॉश और फर्स क्लीनर के दाम 15 फीसदी तक कम कर…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): पी.सी. एम. एस. डी. कॉलेज फॉर वीमेन, के बी.सी.ए. सेमेस्टर पांचवें की छात्राओं ने जी.एन.डी.यू. की ओर से घोषित परिणामों में वर्चस्व कायम रखते हुए इंस्टिट्यूट की शान बड़ाई है। बेबी कुमारी झा ने 84.7 प्रतिशत अंक हासिल करते हुए डयूनिवर्सिटी में तीसरा स्थान प्राप्त किया। कौशकी एंव वैशाली ने भी 78.75 प्रतिशत तथा 78 प्रतिशत अंक हासिल करते हुए कॉलेज में दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. किरण अरोड़ा ने छात्राओं और अधियापकों को बधाई दी।
जालंधर छावनी (वीकैंड रिपोर्ट): बनारसी दास आर्या कॉलेज की छात्रा परमवीर कौर ने गुरू नानक देव विश्वविद्यालय द्वारा नवंबर/दिसंबर 2019 में आयोजित बी. कॉम समैस्टर पांच की परीक्षा में 350 में से 253 अंक प्राप्त कर कॉलेज व अपने माता पिता का नाम रौशन किया। प्रिंसिपल डा. सरिता वर्मा ने परमवीर कौर की इस उपलब्धि पर कामर्स विभाग को बधाई दी तथा भविष्य में भी इस प्रकार की सफलता प्राप्ति की शुभकामनाएं दी।
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस के चलते 31 मार्च तक शिक्षण संस्थानों के बंद होने के कारण छात्राओं की पढाई को जारी रखने के लिए उद्देश्य से पी. सी. एम. एस डी. कॉलेज फॉर वीमेन, द्वारा ई-लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम के लिए ऑनलाइन टीचिंग प्रोग्राम की शुरुआत की गई है। प्रत्येक टीचर अपनी छात्राओं के साथ व्हाट्सप्प, फेसबुक व विभिन्न सोशल मीडिया सिस्टम के अंतर्गत छात्राओं को ऑनलाइन मॉड्यूल्स, असाइनमेंट्स, वीडियो लेक्चर्स व नोट्स के माध्यम से पढ़ाया जा रहा है। डॉ. किरण अरोड़ा प्राचार्या ने अध्यापकों एवं छात्राओं को ऑनलाइन एप्लीकेशन का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया।
