Author: Vandna Verma

महाराष्ट्र (वीकैंड रिपोर्ट): महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर एजुकेशन (MSBSHE) ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है.12वीं की इस परीक्षा में 90.66 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं.सभी स्ट्रीम में सबसे ज्यादा पास प्रतिशत 96.63% साइंस स्ट्रीम के छात्रों का है. परिणाम वेबसाइट- mahresult.nic.in, mahahsscboard.maharashtra.gov.in पर उपलब्ध है. बता दें कि इस साल राज्य में लगभग 15.05 लाख छात्र एचएससी परीक्षा में शामिल हुए थे. बता दें कि राज्य में लॉकडाउन लागू होने से पहले बोर्ड परीक्षा आयोजित की गई थी. वहीं बोर्ड की कक्षा 10 की जो परीक्षाएं लंबित थी, वो रद्द कर दी गई थीं.…

Read More

गुवाहाटी (वीकैंड रिपोर्ट): असम और बिहार के कुछ हिस्सों में बाढ़ का कहर जारी है. असम की बात करें तो 26 जिलों में करीब 36 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. पिछले दो दिनों में 16 लोगों की मौत हुई है. इस साल अभी तक 66 लोग जान गंवा चुके हैं. राज्य में बाढ़ का दायरा बढ़ता ही जा रहा है. बाढ़ की वजह से लोगों के सामने खाने का संकट भी पैदा हो गया है. कई लोग अपनी जमीन, घर व अपनों को खो चुके हैं. वहीं काजीरंगा नेशनल पार्क में बाढ़ में डूबने से दर्जनों जानवरों की मौत…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने गुरुवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से अस्पताल परिसर में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने बताया कि मौके पर से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। दक्षिण जिला डीसीपी अतुल ठाकुर के अनुसार मृतक राजमणि (35) मध्य प्रदेश के सतना का रहने वाला था। पांच-छह महीने पहले उसकी आंत का ऑपरेशन हुआ था। उसके बाद से ही वह एम्स में भर्ती था। https://twitter.com/ANI/status/1283640192453074944 आज सुबह उसने अस्पताल के बाथरूम में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी देखी गई है. 16 जुलाई, 2020 को देश में पिछले 24 घंटों में अब तक के सबसे ज़्यादा 32,695 नए COVID-19 केस सामने आए हैं. वहीं एक दिन में 606 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ हीदेश मे कोरोनावायरस के अब तक कुल पॉजिटिव मामले 9,68,876 हो चुकी है. यानी कि भारत में अब कोरोनवायरस के कुल मामले कुछ दिनों में 10 लाख के करीब पहुंच जाएंगे. अगर रिकवर होने वाले मरीजों की बात करें तो देश में अब तक ठीक हुए मरीज़ों की…

Read More

मुरादाबाद (वीकैंड रिपोर्ट): उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में परिजनों की लापरवाही से 4 मासूम बच्चे खेलते-खेलते कार में लॉक हो गए। काफी देर तक जब किसी की नजर कार में बंद बच्चों पर नहीं पड़ी तो दम घुटने से 2 बच्चों की कार में ही मौत हो गई। 2 बच्चों को गंभीर हालत में लोगो ने बाहर निकलकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के वीरपुर में रहने वाले बब्बन की फोर्ड आइकॉन कार घर के बाहर खड़ी थी। सुबह 8 बजे बब्बन के भाई और बहन के बच्चे खेलते-खेलते कार में बैठ गए और कार का…

Read More

मुंबई  (वीकैंड रिपोर्ट): जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस रिया कपूर भी कपूर अस्पताल पहुंच गई है। कुछ देर में सुशांत की अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। इसकी तैयारियां की जा रही हैं। सुशांत सिंह राजपूत की बॉडी परिवार को सौंप दी गई है। एक्टर के बहनोई ओपी सिंह ने इसके लिए पेपर पर साइन किए। कूपर अस्पताल के मुताबिक, सुशांत की कोरोना जांच भी कराई गई थी, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, अंतिम संस्कार में परिवार की तरफ से 8 लोग शामिल होंगे। सुशांत के पिता के अलावा उनकी बहनें और कुछ अन्य करीबी श्मशान घाट जा सकेंगे।…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच राष्ट्रीय राजधानी में एक बार फिर लॉकडाउन लागू किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा बयान दिया है। सीएम केजरीवाल इस बाबत किए गए ट्वीट में कहा है कि दिल्ली में एक बार फिर लॉकडाउन लागू किए जाने को लेकर कई बातें की जा रही हैं। मीडिया और सोशल मीडिया में ये बातें आई हैं कि दिल्ली सरकार एक बार फिर से राजधानी में लॉकडाउन लागू करने की योजना बना रही है। लेकिन मैं सभी लोगों से कहना चाहता हूं कि दिल्ली सरकार ऐसी कोई योजना नहीं…

Read More

तिरुवनंतपुरम (वीकैंड रिपोर्ट): केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन की बेटी आज शादी के बंधन में बंध गई हैं। सीएम विजयन की बेटी टी. वीना की शादी यूथ लीडर मोहम्मद रियास से आज तिरुवनंतपुरम में हुई। कोरोना वायरस के चलते गाइडलाइंस का पालन करते हुए शादी का आयोजन मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर किया गया। सीएम पिनरई विजयन की बेटी टी. वीना आईटी प्रोफेशनल हैं जबकि उनके पति मोहम्मद रियास सीपीएम के यूथ विंग डीवाईएफआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। दोनों की शादी स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत हुई है। कोरोना वायरस के चलते केंद्र सरकार की गाइडलाइंस हैं कि शादी समारोह…

Read More

जम्मू (वीकैंड रिपोर्ट): जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। जम्मू संभाग में 70 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीणज़् हुए हैं। जिनमें से 68 फीसदी छात्र और 72 फीसदी छात्राओं ने बाजी मारी है। वहीं अगर सरकारी स्कूलों की बात करें तो यहां 28111 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। जिनमें से 15708 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। इस हिसाब से उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं का प्रतिशत 55.88 रहा। वहीं प्राइवेट स्कूल में कुल उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं का प्रतिशत 84.64 रहा। यहां कुल 25696 छात्र-छात्राएं परीक्षा में बैठे, जिनमें से 21750 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए।

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): द्वारका इलाके में रविवार शाम कोरोना संक्रमण के डर से आईआरएस अधिकारी शिवराज सिंह ने एसिड पीकर खुदकुशी कर ली। पता लगने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वह आयकर विभाग में अपर आयुक्त के पद पर तैनात थे। करीब 3 दिन पहले ही उनका कोरोना टेस्ट हुआ था, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। इसके बावजूद उन्हें लगता था कि कोरोना होने पर बच्चे व परिवार के अन्य लोग परेशान हो जाएंगे। द्वारका जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार वर्ष 2006 के आईआरएस अधिकारी शिवराज सिंह (56) द्वारका के…

Read More