जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): तेरा तेरा हट्टी द्वारा 16 फरवरी को खून दान कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप करीब 40 ब्लड डोनरों ने खून दान किया। गंगा आर्थो केयर ब्लड बैंक के डाक्टरों व टीम ने लोगों का फ्री चैकअप किया। आक्सफोर्ड अस्पताल के डाक्टर प्रमोद महिंदर तथा उनकी टीम ने 248 मरीजों की जांच की और फ्री दवाइयां प्रदान कीं। तेरा तेरा हट्टी परिवार की ओर से डोनरों को जूस तथा फल बांटे गए। कैंप में तेरा तेरा हट्टी के तरविंदर सिंह रिंकू, सरबजीत सिंह, गुरदीप सिंी कारवां, जसविंदर सिंह बवेजा, जतिंदर सिंह कपूर, परमजीत सिंह, अश्ववनी मदान,…
Author: Vandna Verma
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): तेरी मेरी जोड़ी ना लखी ना करोड़ी, तूं बाहां विच मेरे ते म_ी म_ी बरसात होवे, गाना गाते हुए बीते दिन अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी में जालंधर के सिंगर किंग बी चौहान ने अपनी पत्नी को यह गीत डेडिकेट किया। उन्होंने कहा कि ऐसी पत्नी का साथ मिलते ही मेरे करियर ने भी रफ्तार पकड़ ली है। इस दौरान किंग बी चौहान ने अपनी लव लाईफ पार्टनर के सोशल मीडिया पर कैसे मिले और कैसे यह दोस्ती प्यार और फिर शादी के बंधन तक पहुंची, कैसे एक दूसरे ने अपने घर वालों को मनाया, सारे किस्से…
वुहान (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना ने चीन समेत पूरी दुनिया में दहशत फैला दी है। वहां हर रोज मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। चीन में अब तक मरने वालों की संख्या 1900 तक पहुंच चुकी है। हालात चीन में और बदतर होते जा रहे हैं, क्योंकि वहां अब स्वास्थ्यकर्मी भी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। आज मंगलवार को कोरोना का केंद्र रहे वुहान में एक बड़े अस्पताल के डायरेक्टर की कोरोना से मौत हो गई। चीन में कोरोना के कारण लगातार हालात खराब होते जा रहे हैं। कोरोना से चीन में 72000 लोग अब भी संक्रमित हैं,…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): मोदी सरकार के लिए एक अच्छी खबर आई है। भारत अब विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। भारतीय अर्थव्यवस्था ने साल 2019 में ब्रिटेन और फ्रांस को पछाड़कर यह मुकाम हासिल किया। अमेरिका के शोध संस्थान वल्र्ड पॉपुलेशन रिव्यू ने एक रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट में बताया है कि आत्म निर्भर बनने की पहले की पॉलिसी से भारत अब आगे बढ़ गया है। भारत ओपन मार्केट वाली अर्थव्यवस्था के रूप में आगे बढ़ रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने साल 2019 में ब्रिटेन और फ्रांस को पीछे छोड़ दिया…
प्रयागराज (वीकैंड रिपोर्ट): एशिया की सबसे बड़ी परीक्षा संस्था उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की शुरुआत मंगलवार से हो गई। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की हिन्दी और प्रारम्भिक हिन्दी की परीक्षा आयोजित हो रही है। दो पालियों में आयोजित हो रही परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 7784 परीक्षा केन्द्र बनाये गए हैं। पहले दिन हाईस्कूल में 7783 परीक्षा केन्द्रों पर तीस लाख चालीस हजार 634 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं। जबकि इंटरमीडिए की परीक्षा में 7725 परीक्षा केन्द्रों पर 25 लाख 18 हजार 770 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।…
मेष: आज आप किसी दूर-दराज के क्षेत्रों मे दौरे में जाने के लिए तैयार होंगे। हालांकि विरोधी पक्ष आपको इस दौरान कुछ चुनौती दे सकते हैं। धन निवेश व विदेश के कामों में अच्छी प्रगति की स्थिति होगी। किन्तु पे्रम संबंधों में साथी आपके ऊपर झूठ बोलने का आरोप लगा सकता है। जिससे आप परेशान होंगे। वृषभ: आज आय के क्षेत्रों में आप अच्छी स्थिति में होंगे। जिससे कुछ जरूरी वस्तुओं को खरीदने का कार्यक्रम होगा। पे्रम संबंधों में साथी के साथ खुशनुमा माहौल बना हुआ होगा। किन्तु विरोधी पक्ष कुछ आप पर आरोप दे सकते हैं। जिससे आपके विरूद्ध…
75 पत्रकारों ने ली डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ( रजि.) की मेम्बरशिप जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) – सर्कट हाऊस में डिजिटल मीडिया एसोसिएशन की बैठक का आयोजन किया गया। एसोसिएशन के चैयरमैन अमन बग्गा व प्रधान शिंदरपाल सिंह चाहल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में डीएमए के सदस्यों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर डीएम के सभी सदस्यों ने अपने विचार रखे। इस मौके डीएमए की तरफ से चैयरमैन अमन बग्गा और जसविंदर बल का जन्मदिन मनाते हुए सभी सदस्यों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी इस मौके डीएमए के सीनीयर उप प्रधान प्रदीप वर्मा और उपप्रधान राणा हिमाचल…
कराची (वीकैंड रिपोर्ट): पाकिस्तान की व्यापारिक राजधानी कराची में रविवार रात को जहरीली गैस के कहर से हड़कंप मच गया। यहां एक कार्गो शिप से केमिकल उतारने के दौरान गैस का रिसाव हुआ जिसकी चपेट में आकर 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद कराची के तटीय इलाकों में इमरजेंसी जैसी स्थिति पैदा हो गई है। पाकिस्तानी मीडिया इंटरनेशनल द न्यूज़ के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में शिफ्ट कराया है। अस्पताल में भर्ती लोगों को अभी भी सांस लेने में…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): एचएमवी कालेज, सीटी इंस्टीट्यूट मकसूदां और खालसा कालेज के बाहर छात्रों ने पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप को लेकर धरना लगा दिया। धरने की वजह से इन स्थानों पर ट्रैफिक जाम लग गया है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्कशाप चौक से लेकर डीएवी कालेज तक जाम लगा हुआ है। इसके अलावा मकसूदां में सीटी इंस्टीट्यूट के बाहर भी ट्रैफिक व्यवस्था चरमर्रा गई है। जानकारी के मुताबिक एससी स्टूडेंट्स के लिए केंद्र सरकार ने पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप स्कीम शुरू की हुई है, जिसके तहत दलित छात्रों की फीस सरकार अपनी तरफ से कालेज को…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): क्या नवजोत सिंह सिद्धू का कांग्रेस से मोहभंग हो चुका है। दरअसल ,सिद्धू लंबे समय से सियासी अज्ञातवास में चल रहे थे। इस दौरान वह पंजाब विधानसभा समेत किसी सार्वजनिक मंच पर भी नहीं दिखे। उन्होंने जुलाई, 2019 में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से अपना विभाग बदले जाने के बाद कैबिनेट मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। लंबे समय बाद रविवार को सिद्धू जब एक एलबम रिलीज के लिए सार्वजनिक मंच पर नजर आए तो फिर चर्चा का विषय बन गए। नवजोत सिंह सिद्धू रविवार रात अमृतसर नाट्यशाला में पत्रकार बरजिंदर सिंह की…
