Author: Vandna Verma

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): देश में कोरोना संकट की वजह से अर्थव्यवस्था पर भी बड़ा असर पड़ा है। इस बीच गुरुवार को भारत सरकार ने बड़ा फैसला किया है। फैसले के अनुसार, केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले डीए यानी महंगाई भत्ते बढ़ोतरी पर रोक लगा दी गई है। ये रोक एक जुलाई 2021 तक जारी रहेगी। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आदेश के अनुसार, कोरोना वायरस के संकट की वजह से 1 जनवरी, 2020 के बाद से केंद्रीय कर्मचारी या पेंशनधारी को मिलने वाली डीए की राशि नहीं दी जाएगी। वहीं, 1 जुलाई 2020 से जो एडिशनल…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना संकट और लॉकडाउन का असर अब रक्षा सौदों पर भी पड़ा है। रक्षा मंत्रालय की ओर से तीन सेनाओं से अपने आधुनिकीकरण के लिए किए जा रहे रक्षा सौदों को फिलहाल रोकने के लिए कहा गया है। मंत्रालय का कहना है कि कोविड-19 की वजह से बजट में कटौती को देखते हुए हमने यह फैसला लिया है। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि सेना, नौसेना और वायु सेना से कहा है कि जब तक देश में कोविड-19 की स्थिति बनी रहती है, तब तक वे अपनी पूंजी अधिग्रहण प्रक्रियाओं (रक्षा डील) को रोक दें।…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): गत दिवस मकसूदां क्षेत्र में 65 वर्षीय परमीत कौर नामक महिला कोरोना पाजिटिव मिली थी। उक्त महिला अपने ही क्षेत्र के कोरोना पाजिटिव के संपर्क में आने से संक्रमित हुई थी। इसके बाद आज आज 8 नये संक्रमित मामले सामने आने से जालंधर में कोविड-19 संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 62 हो गई है जोकि मोहाली के संक्रमितों के बराबर है। नित नये मामले सामने से शहर की स्थिति चिंताजनक हो गई है।

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस की महामारी भारत के साथ-साथ दुनियाभर में अपना कहर बरपा रही है। कई देश अब इस महामारी के खात्मे के लिए वैक्सीन बनाने पर काम कर रहे हैं। लेकिन इस संकट के बीच भारत के लिए एक उम्मीद भी जगी है, क्योंकि साल के अंत तक भारत को कोरोना से लडऩे के लिए वैक्सीन मिल सकती है। ब्रिटेन की ऑक्सफॉर्ड यूनिवसिटी में भी इसका ट्रायल शुरू हो रहा है। विश्व प्रसिद्ध वैक्सीनोलॉजिस्ट और प्रोफेसर एड्रियन हिल का दावा है र्कि िसतंबर तक दुनिया में पहली वैक्सीन आ जाएगी, जो कोरोना को मात देने में…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को भारत कोविड-19 आपात प्रतिक्रिया और स्वास्थ्य प्रणाली तैयारी पैकेज के लिए 15,000 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी। इस राशि का 3 चरणों में उपयोग किया जाएगा। इसमें से 7774 करोड़ रुपये का प्रावधान कोविड-19 इमरजेंसी रिस्पॉन्स के लिए किया गया है। बाकी पैसा एक साल से चार साल के मीडियम टर्म उपायों पर खर्च होगा और ये कार्य मिशन मोड में पूरे किए जाएंगे। इन उपायों पर होगा फोकस पैकेज के मुख्य उद्देश्यों में डायग्नोस्टिक्स और कोविड समर्पित उपचार सुविधाओं का विकास, संक्रमित…

Read More

मेष: आज लग्न भावगत चन्द्रमा का गोचर होगा। जिससे काम एवं व्यापार के मामलों मे आपकी तकलीफ कम होगी। क्योंकि आपको आज बहुत हद तक अनुकूल माहौल प्राप्त होगा। जिससे विक्रय एवं सेवाओं में उन्नति होगी। सेहत ठीक होगी। पत्नी एवं बच्चों के साथ अनुकूल वातार्ओं का दौर होगा। हालांकि जल एवं तरल पदार्थों या कानून के विवादों में परेशान होंगे। वृषभ: आज व्यय भाव में चन्द्रमा का गोचर होगा। जिससे संबंधित फिल्म, कला, संगीत एवं विक्रय तथा चिकित्सा में अपनी जगह बनाने के लिये आपको जूझना पड़ सकता है। हालांकि यह कोशिश आपकी बेकार नहीं होगी। आज अधिक धन…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस के महासंकट के बीच स्वास्थ्यकर्मियों पर लगातार हो रहे हमले पर अब मोदी सरकार ने कड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बुधवार को ही केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में एक अध्यादेश पास किया गया है, जिसके बाद अब स्वास्थ्यकर्मियों पर हमला करने वालों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा। इसमें 3 महीने से सात साल तक की सजा का प्रावधान है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि कई जगह डॉक्टरों के खिलाफ हमले की जानकारी…

Read More

कोलकाता (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच पुलिस पर हमले की वारदात नहीं रूक रही है। ताजा मामला पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना का है। यहां स्थानीय लोगों और पुलिस की बुधवार को झड़प हो गई। इस दौरान चार पुलिसकर्मी घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोग राशन न मिलने के कारण प्रदर्शन कर रहे थे। बुधवार को नॉर्थ 24 परगना में लोग सड़कों पर आ गया और सरकार से राहत सामग्री और खाने-पीने के सामान की मांग करने लगे। विरोध प्रदर्शन बढ़ता देख बादुरिया पुलिस स्टेशन के जवानों ने भीड़ पर लाठी…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस साल की शुरुआत से दुनियाभर में फैलना शुरू हुआ था। अब तक 25 लाख से ज्यादा लोगों को संक्रमित कर चुका है। इस तरह फैल रहा कोरोना का यह रूप सार्स कोव-2 शुरू से ही यह पहेली बना हुआ है। अब चीन के ताजा शोध से पता चला है कि इसके 30 अलग प्रकार हो चुके हैं। सार्स कोव-2 के बारे में शुरू से ही काफी भ्रम की स्थिति थी। एक तो इसके प्रभाव के बारे में कभी एक रूपता नहीं रही। न तो यह सभी लोगों के लिए खतरनाक रहा और कई जगहों…

Read More

शोपियां (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस के कहर के बीच आतंकियों की नापाक हरकतें लगातार जारी हैं। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के एक गांव में आतंकियों ने एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी है। बाद में पुलिस अफसर से हथियार छीनने की कोशिश में 3 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार कर लिए गए। जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने मंगलवार शाम को शोपियां के कीगाम गांव में एक दुकानदार पर हमला कर दिया। इस हमले में दुकानदार की मौत हो गई। हमले के बाद संदिग्ध आतंकियों ने एक पुलिस अफसर से हथियार छीनने की कोशिश की, जो कीगम पुलिस में अतिरिक्त पुलिस…

Read More