इस्लामाबाद (वीकैंड रिपोर्ट): पाकिस्तान के सरकारी टीवी चैनल पीटीवी ने ही इमरान खान की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बीते दिनों पीटीवी ने पाकिस्तान की जनसंख्या बताते समय टीवी पर पूरे कश्मीर को भारत का हिस्सा दिखा दिया। बाद में लोगों ने इस कार्यक्रम के स्क्रीनशॉट ट्विटर और अन्य माध्यमों पर शेयर कर इमरान सरकार को ट्रोल करना शुरू कर दिया। अब पीटीवी ने सफाई दी है कि ये एक मानवीय भूल थी और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। पीटीवी ने एक बयान जारी कर कहा, पीटीवी प्रबंधन ने मानवीय भूल की वजह से पाकिस्तान का गलत नक्शा दिखाने…
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): देश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। स्वास्थ्य और रक्षा मंत्रालय के बाद अब कोरोना ने श्रम मंत्रालय में दस्तक दे दी है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के 11 कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि पिछले सप्ताह मंत्रालय के दो कर्मचारियों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद श्रम शक्ति भवन को चार और पांच जून को बंद कर दिया गया था। दो कर्मचारियों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद से वहां के अन्य कर्मचारियों की भी जांच कराई गई थी, जिसकी रिपोर्ट अब आई है।…
जम्मू (वीकैंड रिपोर्ट): जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के पिंजोरा इलाके में मुठभेड़ के दौरान सोमवार सुबह सेना ने चार आंतकियों को मार गिराया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर स्थित शोपियां के पिंजोरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में घेराबंदी एवं तलाशी अभियान चलाया। पिछले 24 घंटे में शोपियां जिले में यह दूसरी मुठभेड़ है। सूत्रों के अनुसार मारे गए आतंकियों की पहचान पिंजोरा निवासी उमर धोबी, वेहिल निवासी रईस खान, रेबन निवासी सकलैन अमीन और रकपोरा कपरां निवासी वकील अहमद के रूप में की गई है। जिले…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत बिगड़ गई है। सीएम केजरीवाल को कल से हल्का बुखार और गले में खराश की शिकायत है। अब उनका कोरोना टेस्ट करवाया जाएगा। कल दोपहर से सारी मीटिंग कैंसिल कर दी गई और सीएम केजरीवाल ने किसी से मुलाकात नहीं की। उन्होंने अपने आपको आइसोलेट कर लिया है। गौरतलब है कि कल ही दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने अस्पतालों का बंटवारा कर दिया है। केजरीवाल सरकार की कैबिनेट ने फैसला किया है कि दिल्ली के अस्पताल, चाहे वो सरकारी हों या निजी उनमें अब सिर्फ दिल्लीवालों का ही इलाज…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा ढाई लाख को पार कर गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी अपडेट के मुताबिक, देश में कुल मरीजों का आंकड़ा 2 लाख 56 हजार 611 है, जिसमें 7 हजार 135 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1 लाख 24 हजार 95 लोग ठीक हो चुके हैं। देश में अभी 1 लाख 25 हजार 381 एक्टिव केस हैं। बीते 24 घंटे में करीब 10 हजार नए मामले सामने आए हैं। कोरोना से सबसे अधिक महाराष्ट्र प्रभावित है। यहां कुल मरीजों का आंकड़ा 89 हजार 975 हो…
मेष: इस सप्ताह मेष राशि के सम्पत्ति भावगत सूर्य एवं शुक्र का गोचर रहेगा। जो आपको कार्मिक जीवन में बढ़त बनाने के लिये कठिनता को देने वाला रहेगा। आप अपने कामों को और तीव्र गति से करने में लगे हुये रहेंगे। हालांकि सूर्य आपको किसी मामलें में सत्य की तलाश के लिये सक्रिय बनाने वाला रहेगा। पूजी निवेश एवं प्रवास को लेकर आप कुछ परेशान रहेंगे। हालांकि शुक्र की स्थिति आपके लिये धन एवं वैभव को दिलाने वाली रहेगी। जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। हालांकि सेहत का तालमेल कुछ गड़बड़ हो सकता है। जिससे आप परेशान रहेंगे। निजी संबंधों में साथी…
पटना (वीकैंड रिपोर्ट): लॉकडाउन के दौरान लाखों की संख्या में बिहार लौटे प्रवासी मजदूरों का दोबारा से अन्य राज्यों में पलायन शुरू हो चुका है। 1 जून से पूरे देश में ट्रेन सेवा शुरू होने के साथ ही बिहार के विभिन्न जिलों से प्रवासी मजदूरों का देश के अन्य राज्यों में जाने का सिलसिला एक बार फिर से शुरू हो गया है। शुक्रवार को पूर्णिया से तकरीबन डेढ़ दर्जन प्रवासी मजदूरों को हरियाणा के पानीपत ले जाने के लिए बकायदा उनके मालिक ने एक बस भेजकर उन्हें वापस बुला लिया। हरियाणा नंबर की इस बस के ड्राइवर ने कहा कि…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): वैज्ञानिकों ने कहा है कि गंजे लोगों को कोरोना वायरस से खतरा अधिक हो सकता है और उनकी मौत की आशंका भी अधिक हो सकती है। वैज्ञानिकों ने बताया है कि बाल झडऩे के पीछे एंड्रोजन हार्मोन जिम्मेदार होते हैं। कोरोना वायरस के कई सबसे खराब मामलों में इस हार्मोन का संबंध पाया गया है। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और रिसर्च के प्रमुख लेखक कार्लोस वैम्बियर ने ब्रिटिश टेलिग्राफ से कहा कि हम वास्तव में ऐसा समझते हैं कि गंजापन कोरोना के गंभीर खतरे का संकेत दे सकता…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): सरकार ने पंजाब में होटल, शॉपिंग मॉल, रैस्टोरैंट, अस्पताल व धार्मिक स्थलों के लिए नए दिशा निर्देश जारी किए हैं। जिनकी सूची इस प्रकार है। Please Like Our Page www.facebook.com/weekenreport
कासगंज (वीकैंड रिपोर्ट): उत्तर प्रदेश में 25 स्कूलों में फर्जी तरीके से नौकरी करने के मामले में सुर्खियों में आई शिक्षिका अनामिका शुक्ला को कासगंज पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। अनामिका शुक्ला यहां के कस्तूरबा विद्यालय फरीदपुर में विज्ञान की शिक्षिका के रूप में पूर्णकालिक रूप से सेवाएं दे रहीं थीं। बेसिक शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों के निदेर्शों पर जिले में अनामिका शुक्ला नाम की शिक्षिका की तलाश की गई तो कस्तूरबा विद्यालय में यह शिक्षिका पाई गई। एक दिन पूर्व शुक्रवार को बीएसए (बेसिक शिक्षा अधिकारी) ने शिक्षिका के वेतन आहरण पर रोक लगाते हुए…
