नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): लिवर मानव शरीर का दूसरा सबसे बड़ा अंग है। ये न केवल खाने को पचाने में मदद करता है बल्कि शरीर में मौजूद विषैले पदार्थों को बाहर करने में भी मददगार है। लिवर अगर सही तरीके से प्रोसेस करे तो इससे किडनी का दबाव कम हो जाता है। हालांकि, आज के समय लोगों का खानपान शुद्ध नहीं रह गया है, जिसका प्रभाव लिवर पर भी पड़ता है। वहीं, इसके खराब होने के पीछे शराब का अत्यधिक सेवन तो शामिल है ही। इसके अलावा, मोटापा व डायबिटीज से पीड़ित लोगों में लिवर से जुड़ी बीमारी का खतरा…
Author: Vandna Verma
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): जालंधर में आज सुबह बस्ती दानिशमंदा इलाके में फुटबॉल फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग की तेज लपटों ने चंद मिनटों में पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटें देख पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुबह करीब 6 बजे हुई इस घटना से आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। तेज धुंआ और लपटें देख आसपास के लोगों ने फैक्ट्री के मालिक को को सूचना दी। इसके बाद दमकल विभाग ने घटनास्थल पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण भी अभी तक स्पष्ट नहीं हो…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार जो भर्ती परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे police.rajasthan.gov.in, recruitment2.rajasthan.gov.in वेबसाइटों के माध्यम से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। भर्ती परीक्षा 6 से 8 नवंबर तक आयोजित की जाएगी, जो पहले फरवरी / मार्च में निर्धारित की गई थी। जिन्होंने राजस्थान कांस्टेबल परीक्षा 2020 के लिए आवेदन किया, वे उम्मीदवार प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले, राजस्थान पुलिस ने परीक्षा की तारीखें जारी की थी और पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र के लिंक को…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): ‘Baba Ka Dhaba’ चलाने वाले बुजुर्ग कांता प्रसाद ने आरोप लगाया है कि YouTuber गौरव वासन ने अपना खाता नंबर देकर उनके नाम पर आया (मदद के लिए) डकार लिया। 80 वर्षीय प्रसाद ने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी है। मालवीय नगर पुलिस थाने में शनिवार को दी गई शिकायत के अनुसार, वासन ने प्रसाद का वीडियो शूट किया और इसे ऑनलाइन पोस्ट किया। वासन ने सोशल मीडिया पर जनता को उन्हें पैसे देने की अपील की थी। आरोप है कि वासन ने जानबूझकर केवल अपने और अपने परिवार/दोस्तों के बैंक डिटेल्स और मोबाइल…
लोहियां (वीकैंड रिपोर्ट): स्थानिय गांव निहालुवाल में भगवान वाल्मिकी ज्यंती के मौके ग्राम सभा व गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा भव्या समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम झंडा चढाने की रस्म अदा की गई व इसके बाद विकास कार्यों का उद्घाटन, सम्मान समारोह और लंगर का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांव हल्का शाहकोट से विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालीया मुख्यातिथी व थाना लोहियां के एसएचऔ सुखविंदर सिंह विशेष अतिथी के तौर पर उपस्थित रहे। इस अवसर पर गुरु का लंगर बरताया गया। भागवान वाल्मिकी ज्यंती समारोह मे उपस्थित विधायक लाडी शेरोवालीया ने सभी को गुरुपर्व की बधाई…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने राज्य में पटाखों की बिक्री पर बैन लगाने का फैसला किया है। सरकार ने इस बैन की वजह कोरोना माहमारी के चलते स्वास्थ्य चिंताओं को बताया है। बता दें कि विशेषज्ञों ने कहा है कि प्रदूषण कोरोना माहमारी को और भी खतरनाक बना सकता है। यही वजह है कि प्रदूषण को रोकने के लिए राजस्थान सरकार ने पटाखों को बैन करने का बड़ा निर्णय लिया है। कोरोना वायरस संकट के बीच देश आगे बढ़ रहा है। धीमे-धीमे काम धंधे चालू हो रहे हैं। अचानक से जाम हुई अर्थव्यवस्था को बूस्ट…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 12 और मौतें हुईं, जिससे राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,214 हो गई, जबकि संक्रमण के 325 नए मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,33,975 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, होशियारपुर, जालंधर, तरनतारन और पटियाला में दो-दो और फाजिल्का, लुधियाना, मोगा और संगरूर में एक-एक मौत हुई। उसमें कहा गया कि राज्य में अब 4,195 मरीजों का इलाज चल रहा है। बुलेटिन के अनुसार लुधियाना में 68, जालंधर में 61 और मोहाली में 32 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमण…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारत में 2 नवंबर यानी सोमवार की सुबह तक पिछले 24 घंटे में 45,231 नए COVID-19 केस दर्ज किए गए हैं. इसके साथ ही देश में कोविड के कुल मामले 82 लाख के पार हो गए हैं. एक दिन में 496 कोविड मरीजों की मौत हुई है. पिछले एक घंटे में 53,285 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए हैं. बता दें कि रविवार की सुबह 46,963 मामले दर्ज किए गए थे और मौतों का आंकड़ा 470 था. सोमवार के टैली के बाद देश अब अब तक संक्रमण का कुल आंकड़ा 82,29,313 तक पहुंच गया है. देश में फिलहाल कुल एक्टिव केसों की…
पढ़ें 2 नवंबर 2020 से 8 नवंबर 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल, और जानें सभी 12 राशियों के जातकों के लिए क्या कुछ है इस सप्ताह ख़ास मेष राशि: मेष राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन इस सप्ताह अच्छा रहने वाला है। इस सप्ताह आपको आपकी माता जी का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति भी सामान्य रहने वाली है। सलाह दी जाती है कि फ़िज़ूलखर्ची से बचें। बातचीत करते समय अपने शब्दों का सोच-समझकर इस्तेमाल करें। घर में अगर आपका किसी से मनमुटाव चल रहा था तो इस सप्ताह वह भी सुलझ सकता है। यह सप्ताह…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में बस आप्रेटरों को बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र ने 31 दिसम्बर तक राज्य की बसों, मिनी व स्कूल बसों के मोटर व्हीकल टैक्स में 100 प्रतिशत छूट देने के आदेश दिए हैं तथा साथ ही 31 मार्च 2021 तक टैक्सों के बकाया भुगतान को बिना किसी ब्याज व जुर्माने के स्थगित कर दिया है। मुख्यमंत्री के इस आदेश से ट्रांसपोर्ट सैक्टर को लगभग 100 करोड़ रुपए का वित्तीय लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने ट्रांसपोर्ट मंत्री रजिया सुल्ताना के साथ इस मामले को लेकर चर्चा करने के बाद मिनी बस आप्रेटरों के अन्य मसलों को…
