Author: Vandna Verma

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार जारी है और इसकी चपेट में आने वाले रोगियों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। शुक्रवार को जहां कोरोना से एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की निजी अस्पताल में मौत हो गई वहीं 56 नए पॉजिटिव केस मिले है। स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार आज आए पॉजिटिव रोगियों  में से 34 की रिपोर्ट प्राइवेट लेबोरेटरी से आई है,  जिसके बाद जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2283 जबकि मरने वालों की संख्या 53 हो गई है। बता दें कि गुरुवार को जिले में कोरोना से 2 रोगियों की मौत व 62 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। …

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): शहर में शुक्रवार को कोरोना ने एक बार फिर अपना प्रकोप दिखाया है। बाद दोपहर 22 नए मामले सामने आए है। वही 2 संक्रमितों ने दम तोड़ा है। जालंधर में कोरोना के कारण शुक्रवार को एक 70 वार्षीय पेशेंट सहित दो की मौत हो गई। पेशेंट को सांस में दिक्कत के साथ साथ कई समस्याएँ आ रही थीं। वहीं जालंधर के पटेल अस्पताल में भर्ती लुधियाना के 49 वार्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई है। पेशेंट को 25 जुलाई को यहां भर्ती करवाया गया था। इसके बाद जिले में कोरोना से मरने वाले पेशेंटस की…

Read More

अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट): तरसिक्का थाना अंतर्गत मुच्छल गांव में जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी ने मंगलवार को शराब पी थी और बुधवार को उनकी मौत हो गई। इस मामले के बाद पुलिस ने शराब बनाने वाले कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। इसी के साथ थाना तरसिक्क के एसएचओ को भी सस्पेंड कर दिया गया है और इस मामले में एक सिट बनाई गई है जो इस सारे मामले में जांच करेगी।  वहीं पीड़ित परिवारों ने पुलिस को सूचित किए बिना ही शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। साथ…

Read More

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना संकट ने पूरी दुनिया में हाहाकार मचाया हुआ है। सभी इसकी चपेट में आने के खतरे से परेशान है, वही इसके चलते लगाए गए लॉकडाउन ने भी लोगों की चिंता बढ़ाई हुई है। इस कारण लोगों का तनाव में आना एक आम बात बन चुका है बीते कई दिनों से तनाव के कारण पंजाब में आत्महत्या के कई मामले सामने आ रहे है। एक मीडिया रिपोर्ट अनुसार अनलॉक चरण के बाद आत्महत्या के मामलों में और तेजी आई है। ख़ुदकुशी के ज्यादातर कारण लॉकडाउन में रोजगार का चले जाना, प्रेम-प्रसंग और पढ़ाई का तनाव मुख्य कारण…

Read More

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब सरकार द्वारा देर रात पंजाब पुलिस के आई.पी.एस. व पी.पी.एस. के 15 एस.एस.पी. व 88 एस.पी. अधिकारियों के तबादले किए गए। जिसमें जालंधर देहात के एस.एस.पी. नवजोत माहल का तबादला कर होशियारपुर व कपूरथला से एस.एस.पी. सतिंदर सिंह को जालंधर देहात का चार्ज दे दिया है। पढ़ें पूरी लिस्ट Please like our page https://www.facebook.com/weekendreport/

Read More

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस के इलाज में प्लाज्माथैरेपी पर सरकार ने यू-टर्न ले लिया है। सरकार ने अब कहा है कि राज्य में प्लाज्मा मुफ्त मुहैया करवाया जाएगा। इससे पहले 26 जुलाई को सरकार ने कहा था कि कोरोना इलाज के लिए प्राइवेट अस्पतालों  से 20,000 रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से प्लाज्मा मुहैया करवाया जाएगा। वहीं, अब मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह ने स्वास्थ्य विभाग को यह यकीनी बनाने के सख्त आदेश दिए कि कोविड मरीजों से प्लाज्मा की कोई कीमत न वसूली जाए और किसी को भी प्ला’मा खरीदने या बेचने का अधिकार नहीं है, क्योंकि प्ला’मा कोरोना…

Read More

लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट): थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर देह व्यापार के धंधे का छापा मार कर कुल 6 व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया है, जिनमें 4 महिलाएं शामिल हैं। इन महिलाओं में 3 विदेशी और 2 नौजवान लुधियाना निवासी हैं, जो ग्राहक के तौर पर गए थे जबकि गिरोह के 3 मुख्य सरगना फ़रार होने में सफल रहे। पकड़े गए गिरोह के सदस्यों को मीडिया के सामने पेश करते हुए ए.डी.सी.पी.-2 जसकिरनजीत सिंह तेजा ने बताया कि ए.सी.पी. सन्दीप बुज़ुर्ग, थाना प्रमुख अमनदीप सिंह बराड़, एस. आई. सिमरनजीत कौर, सुखविन्दर सिंह के नेतृत्व वाली टीम गिरोह को पकड़ने के…

Read More

लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट): दिन के समय रेकी और रात को चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले लेडीज गैंग का पर्दाफाश करते हुए स्लैम टाबरी पुलिस ने 5 दिन पहले न्यू करतार नगर के गुरदीप सिंह की कपड़ों की दुकान में चोरी के मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने इस गैंग के से चोरी की गई नगदी में से 4650 रुपए और कुछ कपड़े बरामद किये हैं। पकड़े आरोपियों में की पहचान पंमी, पायल, बबली और सीमा के तौर पर हुई है। सभी मुल्लांपुर के रेलवे स्टेशन के नज़दीक झुग्गियों में रहती हैं जबकि इनके साथी गाँव मंड्यानी का रहने…

Read More

पंजाब (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में कोरोना वायरस के बढ़ते केसों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। ताजा आंकड़ों अनुसार पंजाब में आज वायरस के प्रकोप से 13 मरीजों की मौत हो गई जबकि 525 नए मरीज सामने आए हैं। इस से राज्य में कोरोना मरीज़ों की संख्या 15456 हो गया है, जबकि मरने वालों की कुल संख्या 370 हो गई है। ऐसे में ये बढ़ते केस प्रशासन के लिए भी बड़ी चुनौती है। इसी को देखते हुए पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बीते कई दिनों से शहरों और छोटे कस्बों में कोरोना संबंधी नियमों की उल्लंघन की…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और एक्ट्रेस नताशा स्टैनकोविक के घर नन्हा मेहमान आया है। नताशा ने बेटे को जन्म दिया है। बेटे के जन्म से हार्दिक और उनकी पत्नी नताशा बेहद खुश हैं। हार्दिक ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने अपने इंस्टग्राम पर बेटे के हाथ की झलक दिखाते हुए एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने बेटे तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,’हमें बेटे का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।’जिसके बाद उन्हें लगातार बधाइयांं मिलनी शुरू हो गई। नताशा पिछले कुछ दिनों से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में…

Read More