फिरोजपुर (वीकैंड रिपोर्ट): सीमा सुरक्षा बल ने अंतरराष्ट्रीय हिन्द पाक सीमा पर 8.10 करोड़ रूपए कीमत की हैरोइन बरामद की है। बल अधिकारियों ने बताया कि 14 बटालियन के जवानों द्वारा फिरोजपुर सैक्टर में सर्च ऑप्रेशन के दौरान भूमि में दबा कर रखीं कोल्ड ड्रिंक की चार बोतलें बरामद की गईं जिनमें हैरोइन भरी हुई थी। 300-300 मिलीलीटर क्षमता वाली इन बोतलों से बरामद हैरोइन का कुल वजन 1.620 किलो निकला जिसकी अंतरराष्ट्रीय मार्किट में कीमत करीब 8 करोड़ 10 लाख रूपए आंकी जा रही है। बल अधिकारियों अनुसार पंजाब फ्रंटियर पर इस साल अब तक कुल 461.393 किलो हैरोइन…
Author: Vandna Verma
शनिवार को कौन सी राशि में आएंगी खुशीयां और कौन सी राशि वाले होंगें मालामाल पढ़ें 12 राशियों का हाल। बॉलिवुड पंडित : कमल कुमार (KRK) मेष : आज आपका दिन शुभ रहेगा। मित्रों के साथ संबंधों में सुधार होगा। आज पिता और बड़े भाई की हेल्प से आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। जो लोग नई जॉब की तलाश कर रहे हैं उनके लिए आज तलाश पूरी होने वाली है। आपको अच्छी जगह पर जॉब मिल सकती है। वैसे आज किसी भी बहस में पड़ने से बचें। अपनी भाषा पर कंट्रोल रखना आपके…
लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट): एयर इंडिया ने साहनेवाल एयरपोर्ट से आप्रेट होने वाली लुधियाना-दिल्ली फ्लाइट का विंटर शेड्यूल जारी कर दिया है। अब 1 दिसम्बर 2020 से 28 फरवरी 2021 तक एलायंस एयर का 72 सीटर एयरक्राफ्ट ए.टी.आर- 72 नए टाइम टेबल के मुताबिक लुधियाना से दिल्ली के लिए उड़ानें भरेगा। साहनेवाल एयरपोर्ट पर एलायंस एयर के प्रबंधक अरुनिदम घोष ने बताया कि विंटर शेड्यूल के तहत 1 दिसंबर से फ्लाइट 9 आई-837 दिल्ली से दोपहर 2 बजे रवाना होगी और दोपहर 3 बजकर 15 मिनट पर यहां पहुंचेगी। लुधियाना से विमान बाद दोपहर 3.45 बजे उड़ान भरकर शाम 4.55 बजे…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): गलत खानपान और व्यस्त लाइफस्टाइल की सिर्फ शरीर ही नहीं बल्कि चेहरे पर भी फर्क दिखाई देने लगता है। बहुत ज्यादा फैटी खाना खाने, आनुवांशिक और उम्र बढ़ने के साथ लोगों को फेस फैट का सामना भी करना पड़ता है। कई लोगों का मानना है कि फेस फैट और डबल चिन उनके चेहरे का लुक खराब कर रहा है। क्योंकि आजकल जॉलाइन का दौर चल पड़ा है। आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसकी जॉलाइन दिखनी चाहिए। विशेषज्ञों का भी मानना है कि जॉलाइन दिखने से व्यक्ति का कॉन्फिडेंस बढ़ता है और वह…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): पुणे के सिलाई वर्ल्ड नाम के कपडे़ की दुकान से 200 किलो की तिजोरी चारों द्वारा गायब कर ली गई थी. इसे चोर दूर एक गन्ने के खेत में खोलने की कोशिश कर रहे थे. इतने में खेत का मालिक वहां आ गया और जिसे देख सभी चोर 200 किलो वजनी तिजोरी को वहीं छोड़ भाग गए. फिर खेत के मालिक ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. बीते गुरुवार रात तीन बजे पुणे के कोथरुड इलाके के सिलाई वर्ल्ड नाम के कपडे़ की दुकान से बड़ी सी तिजोरी की चोरी हो गई थी. इस मामले मे…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना से जूझ रही अर्थव्यवस्था को समर्थन देने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने धनतेरस के दिन कई बड़ी घोषणाएं की हैं। मोदी सरकार ने कोरोना काल के कारण पटरी से उतरी अर्थव्यवस्था को दोबारा गति प्रदान करने के लिए गुरुवार को आत्मनिर्भर 3.0 पैकेज योजना की घोषणा की। कोरोना काल में जिनकी नौकरी चली गई थी, उनके लिए आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना का ऐलान किया गया है। आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना का मकसद संगठित क्षेत्र में रोजगार देने की कोशिश है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): किसान आंदोलन के चलते इंडियन रेलवे ने 16 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द कर दी हैं। रेलवे ने 15 नवंबर तक के लिए इन ट्रेनों को रद्द कर दिया है। दिवाली से पहले यात्रा करने की प्लानिंग कर रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ट्रेनें पूरी तरह से कैंसल की गई हैं। दरअसल किसान रेलवे ट्रैक्स पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित है। ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने के चलते बीते कई दिनों से अलग-अलग क्षेत्रों में ट्रेन सफर प्रभावित हुआ है। रेलवे इससे पहले भी कई बार कैंसल ट्रेनों…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): आज हनुमान जयंती है. हिन्दू धर्म में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के परम भक्त हनुमान जी को संकट मोचक माना गया है. मान्यता है कि श्री हनुमान का नाम लेते ही सारे संकट दूर हो जाते हैं और भक्त को किसी बात का भय नहीं सताता है. उनके नाम मात्र से आसुरी शक्तियां गायब हो जाती हैं. हनुमान जी के जन्मोत्सव को देश भर में हनुमान जयंती के रूप में मनाया जाता है. मान्यता है कि श्री हनुमान ने शिव के 11वें अवतार के रूप में माता अंजना की कोख से जन्म लिया था. हिन्दुओ में…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): धनतेरस का त्योहार धन की अधिष्ठात्री देवी लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर और भगवान धन्वंतरि की उपासना के लिए विशेष दिन माना जाता है। इस साल धनतेरस 13 नवंबर, शुक्रवार को मनाई जा रही है। हिंदू पंचांग के मुताबिक हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है। कहते हैं कि धनतेरस के दिन माता महालक्ष्मी भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि की उपासना करने वाले व्यक्ति को अपार धन-संपत्ति की प्राप्ति होती हैं। इसलिए यह बताया जाता है कि इस दिन अभाव ग्रस्त व्यक्ति भी माता महालक्ष्मी…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना संक्रमण के बीच दिवाली के साथ ही कड़ाके की ठंड भी दस्तक देगी। मौसम विभाग द्वारा जारी आकड़ों के अनुसार उत्तर भारत के तमाम शहरों में पारा तेजी से नीचे जाने लगा है। दिल्ली का तापमान भी 14 डिग्री पर पहुंच गया है। मध्य प्रदेश के 10 शहरों में पारा अभी से 10 डिग्री पर पहुंच गया है। इसी के साथ वायु प्रदूषण की मार के साथ अब उत्तर भारत के कई इलाकों को अब शीतलहरी ठिठुराएगी। आईएमडी के मुताबिक आने वाले दिनों में बारिश के आसार हैं, उत्तर प्रदेश के पश्चिमांचल इलाकों समेत कानपुर,…
