Author: Vandna Verma

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): आज पूरा देश 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इसी के अंतर्गत आज जालंधर में तिरंगा लहराने की रस्म जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा द्वारा अदा की गई। सुखजिंदर सिंह रंधावा की ओर से सुबह गुरु गोबिंद स्टेडियम में झंडा लहराने की रस्म निभाई गई। इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर और पूरी फोर्स ने तिरंगे को सलामी देकर राष्ट्रीय गाण किया। हर साल की तरह इस साल कोई भी परेड नहीं हुई और स्टेडियम पूरी तरह खाली दिखाई दिया। कोरोना के कारण सावधानी बरतते हुए आए हुए लोगों को सैनेटाइज करके स्टेडियम के अंदर आने दिया गया। इस मौके पुलिस कमिश्नर…

Read More

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में कुछ दिनों की बारिश के बाद उमस और गर्मी ने फिर से कहर शुरू। हालांकि पिछले सप्ताह मानसून के दोबारा सक्रिय होने से पंजाब में मौसम सुहावना हो गया था। परन्तु फिर से अब मौसम की मार पड़नी शुरू हो गई है। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिनों दौरान देश के ज़्यादातर हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तर -पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में उत्तरी उड़ीसा और पश्चिमी बंगाल के तटों के पास कम दबाव वाला क्षेत्र बना हुआ है, जिससे उत्तर भारत के हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़,…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बुनियादी ढांचे से लेकर सोशल वेलफेयर तक की कई घोषणाएं कीं. साथ ही पीएम मोदी ने देश को मेक इन इंडिया के साथ मेक फॉर वर्ल्ड का मंत्र दिया है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत को आधुनिकता की तरफ तेज गति से ले जाने के लिए देश के ओवरऑल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को एक नई दिशा देने की जरूरत है. ये जरूरत नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर पाइपलाइन प्रोजेक्ट से पूरी होगी. मोदी ने कहा कि…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): देश में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच इससे निजात पाने वालों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है और पिछले 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक 57 हजार से ज्यादा लोग स्वस्थ हुए हैं, वहीं इस दौरान 65 हजार से अधिक लोग संक्रमित भी हुए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 57,381 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं जिससे स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 18,08,937 हो गयी है। इसी अवधि में 65,002 लोग संक्रमित हुए हैं जिससे संक्रमितों की…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) – कांग्रेस के नेता प्रताप सिंह बाजवा के अपनी ही पार्टी के खिलाफ लगातार आ रहे व्यान बाजवा का राजनीतिक भविष्य लगभग खत्म करने वाले संकेत हैं। क्योकि जो व्यक्ति जिस थाली में खाता है अगर उसी थाली में छेद करता है तो उसका भविष्य सुरक्षित नहीं होता। उक्त शब्द पंजाब मीडियम इंडस्ट्री डवेल्पमेंट बोर्ड के डॉयरेक्टर व कांग्रेस के नेता मलविंदर सिंह लक्की ने प्रेस कांन्फ्रेंस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहे। उन्होने कहा कि बाजवा पार्टी को लगातार नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर नाटकीय ढंग से किये…

Read More

मंगलवार को कौन सी राशि में आएंगी खुशीयां और कौन सी राशि वाले होंगें मालामाल पढ़ें 12 राशियों का हाल। बॉलिवुड पंडित : कमल कुमार (KRK) मेष राशि : आज आप किसी जानकार द्वारा दिए गए व्यावसायिक प्रस्ताव के बारे में सोचेंगे। आप इस बात से कुछ परेशान रहेंगे कि आपको क्या करना चाहिए आप इससे जुड़ें या नहीं। आज समय निकाल कर अपने अवसरों के बारे में सोच लें, वैसे ये व्यवसाय आपके लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों से जुड़े समाचार अच्छे ही होंगे। यह समय है कि आप अपनी आर्थिक योजना पर फिर से विचार करें और लम्बे…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): हंस राज महिला महाविद्यालय ने मैनेजिंग स्ट्रेस इन पान्डेमिक – चैलेंजेज और थ्रेट विषय पर डिजिटल काउन्सलिंग सेशन का आयोजन किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। साइकोलॉजी विभागाध्यक्षा डॉ. आश्मीन कौर ने प्रतिभागियों को करियर के तौर पर साइकोलॉजी विषय चुनने के बाद उपलब्ध करियर संभावनाओं के बारे में बताया तथा साथ ही बी.वॉक. मेन्टल हेल्थ एंड काउन्सलिंग करने के लाभ भी बताये। सोशियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. बलजिंदर सिंह ने बताया कि यूपीएससी की परीक्षा देने के इच्छुक विद्यार्थी सोशियोलॉजी को विशेषकर चुनते है। डॉ. आश्मीन कौर ने प्रतिभागियों को विभिन्न…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रेमचंद मार्कण्डा एस. डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर के यूथ 1लब डिपार्टमेंट द्वारा एक ऑनलाइन कविता उच्चारण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज के विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। छात्रों ने कविताएँ सुनाते हुए वीडियो बनाए और उन्हें भेजा। इस प्रतियोगिता में बी.कॉम सेमेस्टर पांचवें की कुमारी निशा को प्रथम पुरस्कार, बी.कॉम सेमेस्टर तीसरे की कुमारी वैशाली को दूसरा पुरस्कार और बी.कॉम सेमेस्टर तीसरे की कुमारी जसलीन को तीसरा पुरस्कार मिला। बी.कॉम सेमेस्टर की मिस पुनीत को मैंने सांत्वना पुरस्कार दिया। प्रिंसिपल डॉ. किरण अरोड़ा…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस नॉर्थ कैंपस (मकसूदां) की रिसर्च टीम के सीटीआईटीआर ईसीई के असिस्टेंट प्रोफैसर नवदीप सिंह ने स्ट्रीट सोलर लाइट सिस्टम बनाया है। इस स्ट्रीट सोलर लाइट सिस्टम में एक सौर पैनल मॉड्यूल शामिल होता है जो प्रत्यक्ष वर्तमान (डीसी) रूप में बिजली उत्पन्न करने के लिए सूर्य से प्रकाश ऊर्जा (फोटॉन्स) को परिवर्तित करता है। यह मॉड्यूल इस तरह तैयार किया गया है कि इसमें अधिकतम धूप प्राप्त हो सके। इस प्रकार उपयुक्त वोल्टेज और करंट पैदा करता है, जिसका उपयोग बैटरी की चार्ज करने के लिए किया जाता है। बैटरी में संग्रहीत इस…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस को सरकार की तरफ से बड़ी महामारी घोषित किया जा चुका है। जिसकी दहशत दुनिया भर में फैली हुई है। इस महामारी के कारण कई लोग अपनी जान से हाथ गवा चुके हैं। इसी बीच जो लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं वह किसी भी क्लीनिक से जाकर अगर दवा वगैरा ले रहे हैं तो यह उनकी जान के लिए खतरा बन सकती है। दरअसल, जिन लोगों में बुखार, खांसी, जुखाम, के लक्षण नजर आ रहे हैं वह लोग अपने आस-पास के मोहल्लों में मौजूद डॉक्टरों से दवा ले लेते हैं, लेकिन असल में वह…

Read More