नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): देश में कोरोना संक्रमण के एक दिन में रिकार्ड करीब 70 हजार नए मामले सामने आए जिससे संक्रमितों की संख्या 28.36 लाख से अधिक हो गयी हालांकि इसी अवधि में 58 हजार से अधिक मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 69,652 नए मामले सामने आए और 977 लोगों की इस बीमारी से मौत हो गई। नए मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 28,36,925 हो गया जबकि मृतकों की संख्या 53,866 हो गई। इस दौरान 58,793 मरीज स्वस्थ हुए, जिन्हें…
Author: Vandna Verma
मंगलवार को कौन सी राशि में आएंगी खुशीयां और कौन सी राशि वाले होंगें मालामाल पढ़ें 12 राशियों का हाल। बॉलिवुड पंडित : कमल कुमार (KRK) मेष : धर्म और अध्यात्म में आपका विश्वास आपमें शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर रहा है। आप जीवन को सकारात्मक दृष्टिकोण से समझने की कोशिश कर रहे हैं। जो एक बड़ी उपलब्धि है। घर के किसी करीबी रिश्तेदार या दोस्त से मतभेद हो सकते हैं। इसलिए किसी पर ज्यादा भरोसा न करें। विद्यार्थी भी पढ़ाई में ध्यान न देकर आज भटकने में अपना समय बर्बाद करेंगे। वृषभ : आज आपके आस-पास के…
20 अगस्त को जन्में हुए जातकों का यह वर्ष सफलताओं से भरा होगा। मान-सम्मान के साथ साथ ,धन आगमन के लिए काफी महत्वपूर्ण समय रहेगा। सेहत: संबंधित परेशानी से सावधानी पूर्वक चलने का समय हैं । आलस को त्यागने से शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। व्यर्थ की चिन्ताओं से बचें। पेट से संबंधित दर्द की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता हैं। व्यापार: कारोबार के हिसाब से,यह वर्ष थोड़ा रूक रूक कर धन आने के साथ-साथ मानसिक तनाव भी दे सकता हैं। वर्ष के मध्य से हालात में सुधार होगा । परेशानियां कम होगी। रिश्ते: अपने परिवार को अनदेखा…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): काेराेना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार काे शहर में काेराेना वायरस से 3 मरीजों की माैत हाे गई और सुबह 192 लोग पॉजिटिव आने के बाद शाम तक 238 लोग पॉजिटिव पाए गए। इससे पहले मंगलवार को दो लोगों को मौत जबकि पूर्व डीआइजी, निजी बैंक प्रबंधक व डॉक्टर सहित 137 लोग संक्रमित पाए गए थे। एकता नगर चौगिट्टी निवासी 70 साल के बुजुर्ग को बीमार होने के बाद 14 अगस्त को अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां जांच में उन्हें कोरोना होने की पुष्टि हुई। उसे शुगर और दिल की बीमारी…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के केस की जांच अब सीबीआई करेगी. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में रिया चक्रवर्ती की याचिका खारिज कर दी है. सवाल उठ रहे हैं कि क्या रिया चक्रवर्ती को अब गिरफ्तार भी कर सकती है सीबीआई? सीबीआई पहले ही इस मामले में एफआईआर दर्ज कर चुकी है. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब सीबीआई की स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम मुंबई जाएगी. सीबीआई की टीम मुंबई पुलिस से इस मामले की केस डायरी मांगेगी. इसके अलावा संदिग्धों-गवाहों के बयान, फोरेसिंग रिपोर्ट और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी सीबीआई अपने कब्जे में लेगी.…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह से ही बारिश का सिलसिला जारी है. दिल्ली में बादलों की गरज के साथ मौसम ने करवट ली और मूसलाधार बारिश हुई. भारी बारिश से एक तरफ जहां मौसम खुशगवार होने से लोगों ने राहत की सांस ली. वहीं, ज्यादातर इलाकों में जलभराव परेशानी का सबब भी बना. मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 19 अगस्त को दिनभर भारी बारिश होती रहेगी. भारी बारिश का असर ट्रैफिक पर देखने को मिला. दिल्ली के आईटीओ, मदर डेयरी अंडरपास, मयूर विहार फेज-2 अंडरपास, सराय काले खान से डीएनडी, शशि गार्डन से…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना काल के बीच भारतीय रेलवे लगातार अपने विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में लगा हुआ है. मध्य रेलवे के मुंबई संभाग ने स्टेशन परिसरों, रेलवे मार्ग खंडों, यार्डों, कार्यशालाओं जैसे रेलवे क्षेत्रों की बेहतर सुरक्षा और निगरानी के लिए हाल में में दो निंजा मानवरहति यान खरीदे हैं. इसकी जानकारी रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर दी. रेल मंत्री ने ट्वीट किया, आसमान में नजर: निगरानी प्रणाली में सुधार कर रहे, रेलवे ने हाल ही में निंजा मानवरहित यान खरीदे हैं. समय पर ट्रैकिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और गड़बड़ी के समय जरूरी कदम उठाने जैसी सुविधा…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में कोरोना संक्रमण से 35 और लोगों की मौत के साथ महामारी से मृतकों की संख्या आज बढ़कर 898 हो गई। पंजाब सरकार के देर शाम जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार आज लुधियाना में आठ, अमृतसर, पटियाला और संगरूर में चार-चार, मोहाली व शहीद भगत सिंह नगर में तीन-तीन, रोपड़ व तरण तारण में दो-दो और फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, जालंधर, मुक्तसर व कपूरथला में एक-एक मरीज ने दम तोड़ा। बुलेटिन के अनुसार संक्रमण के आज 1704 मामले सामने आए हैं जिनमें सर्वाधिक लुधियाना 483 हैं। पटियाला (338), जालंधर (132), मोहाली (103) और बठिंडा (94) में भी…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पत्नी से झगड़ा कर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में वकील करने आए व्यक्ति ने गेट के सामने पैट्रोल पी लिया। सूचना पाकर पहुंची सैक्टर-3 थाना पुलिस ने उसे जी.एम.एस.एच.-16 में भर्ती करवाया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है और वह उपचाराधीन है। हालांकि देर शाम थाना पुलिस ने पैट्रोल पीने की कोशिश करने का हवाला देकर पल्ला झाड़ लिया। जब उसने पैट्रोल पिया ही नहीं तो वह उपचाराधीन क्यों था? जानकारी के अनुसार सोनीपत के गोहाना में रहने वाले संतराम पत्नी से विवाद के कारण सोमवार को पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में वकील हायर करने आया…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना महामारी के आए दिन बढ़ रहे आंकड़े देश को डरा रहे हैं। देश में महामारी से एक दिन में सबसे ज्यादा 1,099 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में 64,531 नए मामले सामने आने के बाद देश में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 27,67,274 हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अभी कोरोना के 6 लाख 76 हजार 514 एक्टिव केस हैं। वहीं इस महामारी से अब तक 52 हजार 889 मरीजों की मौत हो चुकी है। हालांकि इससे निजात पाने…
