Author: Vandna Verma

 तरनतारन (वीकैंड रिपोर्ट): खुफिया सूचना के आधार पर सीमा सुरक्षा बल की 103 बटालियन ने शुक्रवार देर रात पोस्ट ढल के पास सीमा पर सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पाकिस्तान द्वारा भारत में बड़ी मात्रा में हथियार व नशे की खेप पहुंचाने का खुलासा हुआ। सर्च आपरेशन के दौरान बीएसएफ व नशा तस्करों के बीच मुठभेड़ भी हुई, जिसमें पांच घुसपैठिये ढेर हो गए। शव बरामद कर लिए गए हैं। अभी उनकी पहचान नहीं हो पाई है। आशंका जताई जा रही है कि अभी और भी शव बरामद हो सकते हैं। मौके से एक राइफल व पिट्ठू बैग बरामद हुए…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): देश में कोरोना महामारी की बढ़ती विकरालता के बीच एक दिन में रिकॉर्ड 70 हजार के करीब नए मामले सामने आए हैं, जिससे संक्रमित मरीजों की संख्या 29 लाख 75 हजार 701 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 945 लोगों ने जान गवा दी है। हालांकि संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या में भी लगातार इफाजा हो रहा है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार की सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 29,75,702 है। देश में अभी कोरोना के 6 लाख 97 हजार 330…

Read More

शनिवार को कौन सी राशि में आएंगी खुशीयां और कौन सी राशि वाले होंगें मालामाल पढ़ें 12 राशियों का हाल। बॉलिवुड पंडित : कमल कुमार (KRK) मेष:चंद्रमा की स्थिति आज मेष राशि के लिए शुभफलदायी है। इसके फलस्‍वरूप आपका दिन खुशनुमा बीतेगा। रोजी रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। जारी प्रयास सार्थक होंगे। आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें। क्रोध में आकर कोई भी निर्णय न लें नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है। मन में व्‍यर्थ का भार न रखें। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा। वृषभ:आज आपके राशि स्‍वामी शुक्र और चंद्रमा के शुभ प्रभाव से आपके…

Read More

22 अगस्त को जन्मे हुए जातकों का यह वर्ष अत्यंत कठिन परिश्रम से धन का आगमन होगा। व्यापार कारोबार के लिये यह समय बडे़ ही सावधानीपूर्वक कार्य करने से वर्ष में धन लाभ प्राप्त होगे। कारोबार: कारोबार के लिए यह वर्ष अत्यधिक संघर्ष करने से व्यापार में धन का आगमन होगा । कारोबार में चल रहे लगातार नुकसान को दूर करने के लिए अपनी मेहनत तथा इमानदारी से कार्य करने होगे। सेहत: सेहत के हिसाब से यह वर्ष स्वास्थ्य के लिए बहुत ठीक नहीं हैं। गले संबंधित परेशानी न हो इसलिए ज्यादा गर्म या ज्यादा ठंडा पानी का सेवन बिल्कुल नहीं…

Read More

बठिंडा (वीकैंड रिपोर्ट): बठिंडा में दिन-दिहाड़े दर्जन के करीब हमलावरों ने एक कार सवार नौजवान पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। जिस कारण वह गंभीर रूप में घायल हो गया। गोलियां चलाने के बाद गैंगस्टर मौके से फरार हो गए। घटना सम्बन्धित सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि उक्त नौजवान के सिर में दो गोलियां लगी हैं, जिस कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई। पुलिस की तरफ से मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल अभी तक हमलावारों के नाम सामने नहीं आए हैं।

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): हंस राज महिला महाविद्यालय जालंधर में वेद प्रचार सप्ताह 10 अगस्त से 17 अगस्त तक पूर्ण श्रद्धाभाव एवं उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस विशेष अवसर पर महाविद्यालय के संस्कृत विभाग एवं वैदिक अध्ययन सोसायटी द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें वैदिक मंत्रोच्चारण/ श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता, आर्य विद्वानों के प्रेरणादायक व्याख्यान, वेदों की महत्ता, वैदिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, महर्षि दयानन्द सरस्वती जी के जीवन तथा शिक्षाओं पर चलचित्र छात्राओं को दिखाया गया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। दिनांक 10.8.2020 को हिन्दी विभागाध्यक्षा डॉ. ज्योति गोगिया ने महात्मा हंसराज जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों…

Read More

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): चंडीगढ़ में ‘तेरा ही तेरा मिशन’ अस्पताल खोला गया है। इस अस्पताल में हर तरह के टैस्ट किए जाते हैं, जोकि बहुत ही कम कीमत पर होते हैं। इसके इलावा यहां दवाईयां भी बहुत ही सस्ती कीमत पर मुहैया करवाई जाती हैं। अस्पताल में आने वाले मरीजों के रहने व खाने-पीने का भी पूरा प्रबंध है। अस्पताल के डाक्टरों द्वारा जो दवाई लिखी जाती है, वह अस्पताल के अंदर से ही सस्ती कीमत पर मिल जाती है। इस अस्पताल में पर्ची बनाने और डाक्टर की तरफ से किए जाने वाले चैकअप का कोई पैसा नहीं लिया जाता। इस…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना जिले में तेजी से पैर पसारने के साथ-साथ जानलेवा होता जा रहा है। शुक्रवार को जिले में 175 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई और एक मरीज की मौत हो गई। मृतक शिव नगर सोढल रोड का रहने वाला है। कोरोना के मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 5069 हो गया है। जिले में अब तक 121 मरीजों  की मौत हो चुकी है। इससे पहले वीरवार को कोरोना से दो लोगों की मौत और भाजपा के पूर्व जिला प्रधान रमन पब्बी, डॉक्टरों तथा पुलिस मुलाजिमों सहित 276 लोग संक्रमित पाए गए थे।  न्यू दशमेश नगर निवासी 67 साल के…

Read More

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब के कई इलाकों सहित चंडीगढ़ में गुरुवार रात से लगातार हो रही बारिश के कारण जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है, वहीं कई निचले इलाकों में पानी भरने से जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। अमृतसर में गुरुवार रात हुई   2.2 एम.एम. बारिश से पिछले 2 वर्षों का रिकार्ड टूट गया। अगस्त के 20 दिनों  तक 96.2 एमएम बारिश दर्ज की गई, जबकि पिछले साल पूरे माह में केवल 72.3 एमएम बारिश हुई थी। बठिंडा में 29.9 एम.एम. बारिश रिकार्ड की गई। वहीं जालंधर में भी रुक-रुककर हो रही बारिश से सुहावने मौसम का दौर…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट):  गणेश चतुर्थी का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है. देशभर में लोग गणपति बप्पा (Ganesh Chaturthi 2020) को घर लाने की तैयारी कर रहे हैं. हर कोई अपनी पसंद और आकार के गणपकि को अपने घर लाते हैं और उनकी स्थापना करते हैं. बता दें, इसे विनायक चतुर्थी भी कहा जाता है. यह त्योहार 10 दिनों तक मनाया जाता है. इन 10 दिनों तक लोग भगवान गणेश की पूजा करते हैं और फिर उनको धूमधाम से विसर्जित कर दिया जाता है. इस साल गणेश चतुर्थी का त्योहार 22 अगस्त को मनाया जाएगा. गणेश चतुर्थी…

Read More