जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Students of DAV College : डी.ए.वी. कॉलेज जालंधर के एमएससी रसायन विज्ञान सेमेस्टर II के छात्रों ने मई 2025 में आयोजित गुरु नानक देव विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में शीर्ष स्थान प्राप्त करके संस्थान को गौरवान्वित किया है। अमीषा टंडन ने 8.61 के प्रभावशाली एसजीपीए के साथ विश्वविद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया, जिससे उनकी लगन और शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय मिला। बसु ने 8.16 के एसजीपीए के साथ पाँचवाँ स्थान प्राप्त किया, और प्रियांशु ने 8.13 के एसजीपीए के साथ छठा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा, हमें गर्व है कि सभी छात्र सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हुए हैं। ये…
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Sports News : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को आईसीसी ने झटका दिया है। झटका यह है कि एशिया कप से मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाने की पीसीबी की मांग को खारिज कर दिया है। दरअसल भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तान को अपना अगला मैच यूएई से खेलना है। पीसीबी ने ये धमकी दी है कि अगर मैच रेफरी को नहीं हटाया जाता है तो फिर पाकिस्तान यूएई के खिलाफ मैच को नहीं खेलेगी। हालांकि, पीसीबी की मांग को लेकर खारिज करने को लेकर आईसीसी की तरफ आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है,…
टांगरा (अमृतसर) (वीकैंड रिपोर्ट) – Road Accident : जीटी रोड टांगरा पर मोटरसाइकिल सवार दंपत्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गाँव राणा कला निवासी कश्मीर सिंह और उनकी पत्नी गुरमीत कौर मोटरसाइकिल पर दवा लेने जा रहे थे, तभी अड्डा टांगरा के पास पीछे से आ रहे एक कैंटर से उनकी टक्कर हो गई, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस चौकी टांगरा प्रभारी एसआई सिकंदर ने शव को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। दंपति की पहचान के बाद उनके परिजनों को सूचित कर…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Robin Uthappa on ED radar : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अवैध सट्टेबाजी ऐप 1xBet मामले में पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा को 22 सितंबर को दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रॉबिन उथप्पा अब तक दिल्ली में इस मामले में तलब किए जाने वाले तीसरे पूर्व भारतीय क्रिकेटर हैं। संघीय जांच एजेंसी पिछले कुछ हफ्तों में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन से भी पूछताछ कर चुकी है। इस मामले में सोमवार को पूर्व टीएमसी सांसद और अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती का भी बयान दर्ज किया गया। …
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) – Punjabi singer Parmish Verma injured during shooting : पंजाबी गायक और अभिनेता परमीश वर्मा अंबाला में पंजाबी फिल्म शेरा की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। कांच का एक टुकड़ा उनके चेहरे पर लगा। उन्हें तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका इलाज किया गया और वे चंडीगढ़ लौट आए। फिल्म की शूटिंग फिलहाल रोक दी गई है। परमीश वर्मा के घायल होने की खबर से उनके फैंस हैरान रह गए। यह पहली बार नहीं है जब परमीश वर्मा घायल हुए हैं। 13 अप्रैल 2018 को मोहाली में उन पर हमला हुआ था। गैंगस्टर दिलप्रीत…
सरगुजा (वीकैंड रिपोर्ट) – Conversion of Hindus : छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। यह खबर ईसाई समुदाय से जुड़ी है जिनके विरोध में हिन्दू संगठनों ने ईसाई धर्म सभा बंद करवाई है। इस दाैरान पास्टर और उसके साथियों को थाने ले जाया गया। दरअसल एक तो इस कार्यक्रम की परमिशन नहीं ली गई थी दूसरा ऐसी सभाओं में रोग ठीक करने का झांसा देकर लोगों को बुलाया जा रहा था और धर्मांतरण की तैयारी थी। बिलासपुर में धर्मांतरण को लेकर तनाव बना हुआ है। 13 सितंबर 2025 को प्रार्थना सभा में करीब 300 लोगों को ईसाई बनाने…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Paddy procurement in Punjab starts today : पंजाब में मंगलवार से धान की खरीद शुरू होने जा रही है। मान सरकार ने 1822 खरीद केंद्र स्थापित किए हैं और इस बार धान की खरीद का 190 लाख टन का लक्ष्य है। पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुडिडयां ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य किसानों को निर्बाध बिक्री अनुभव प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसी किसान को मंडी तक फसल लाने में दिक्कत…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- One day relief for ITR filers : इंकम टैक्स रिटर्न फाइल करने वालों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। खबर यह है कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने आईटीआर फाइल करने की डेडलाइन को एक दिन के लिए आगे बढ़ा दिया है। यानी आप 16 सिंतबर तक इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कर सकते हैं। दरअसल कई लोगों ने आयकर रिटर्न भरने में तकनीकी खामी की शिकायत की थी। समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, आयकर विभाग ने इस वर्ष के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि एक दिन के लिए इसलिए बढ़ा दी…
शिमला (वीकैंड रिपोर्ट) – Landslide in Mandi : हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर जारी है। मंडी ज़िले की निहारी तहसील की बोई पंचायत में पहाड़ी दरकने से भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन के कारण एक ही परिवार के पाँच लोग मलबे में दब गए। अब तक दो लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि एक महिला का शव बरामद किया गया है। बाकी दो लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन के खतरे के कारण राहत और बचाव कार्य मुश्किल हो गया है। सड़कें बंद होने के कारण बचाव दलों को…
देहरादून (वीकैंड रिपोर्ट)- Cloud burst in Uttarakhand : उत्तराखंड के देहरादून के सहसतधारा में देर रात बादल फटने की घटना हुई। भारी बारिश के कारण तमसा नदी में आई बाढ़ में दो लोग लापता हो गए, जबकि कई वाहन बह गए और कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। आसपास के लोगों को रात में ही सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया। इसके बाद सुबह सौंग नदी रौद्र रूप धारण किए हुए बह रही है। कार्डीगाड़ के ग्राम प्रधान राकेश जवाड़ी ने बताया कि घटना रात करीब साढ़े 11 बजे की है। कार्डीगाड़ में बादल फटने के बाद मुख्य बाजार में बड़े…
