पटियाला (वीकैंड रिपोर्ट): शहर से कुछ दूरी पर सगे बहन-भाई ने भाखड़ा नहर में छलांग मार दी। इनमें से बहन को गोताखोरों ने बचा लिया, जबकि भाई पानी में बह गया। लड़की अभी बेहोश है और अस्पताल में इलाज अधीन है। पहले मामला थाना बखशीवाला के पास पहुँचा परन्तु उन्होने थाना त्रिपड़ी को सूचित कर दिया। थाना त्रिपड़ी के ऐस्स. ऐच्च. ओ. हरजिन्दर सिंह ढिल्लों ने बताया कि लड़की की पहचान गगनवीर कौर (30) के रूप में हुई, जबकि भाई का नाम गगनदीप सिंह निवासी न्यू मेहर सिंह कालोनी है। उनकी माता की कुछ साल पहले मौत हो गई थी…
Author: Vandna Verma
अहमदाबाद (वीकैंड रिपोर्ट): गुजरात में भारी बारिश और बाढ़ का प्रकोप जारी है. लगातार हो रही बारिश से गुजरात के कई बांध लबालब भर चुके हैं. इससे आसपास के इलाकों में खतरा और बढ़ गया है. खतरे की आशंका को देखते हुए शनिवार को नर्मदा बांध के 23 गेट खोल दिए गए. नर्मदा बांध यानी सरदार सरोवर बांध का जलस्तर काफी बढ़ गया है. अब सरदार सरोवर बांध से 5 लाख क्युसेक पानी छोड़ा जा रहा है. पानी छोड़े जाने से पहले भरुच के गांव को अलर्ट किया गया है. सरदार सरोवर बांध बनने के बाद दूसरी बार 23 गेट…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): जालंधर में बढ़ती कोरोना रफ्तार अभी थमती नजर नहीं आ रही है। मिली जानकारी अनुसार अभी तक 59 सैंपलों में से 24 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। वहीं दूसरी और जमशेर खास के 52 वर्षीय महेंद्र सिंह तथा नकोदर के 67 वर्षीय केशव धीर की मृत्यु होने की सूचना भी मिली है। इसके साथ जिले में अब तक कोरोना मरीजों की संख्या 6098 तथा मृतकों का आंकड़ा 156 तक पहुंच गया है।
भोपाल (वीकैंड रिपोर्ट): वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण आर्थिक मंदी से जूझ रहे एक व्यापारी ने एमपी नगर जोन-2 स्थित अपने दफ्तर में फांसी लगा ली। उसके दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरे में खुदकुशी से पहले के कुछ फोटो सामने आए हैं जिनमें वह फांसी लगाने की तैयारी करता नजर आया है। इसके साथ ही एमपी नगर पुलिस को उसके दफ्तर से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उन्होंने कोरोना संक्रमण के कारण व्यापार में हुए तगड़े घाटे का जिक्र किया है। उन पर करीब 30 लाख रुपए का कर्ज भी हो गया था। उन्होंने लिखा है कि…
लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट): दूसरों की ई-टिकट पर यात्रा करना रेलवे यात्रियों को महंगा पड़ा। वीरवार को चैकिंग के दौरान स्टाफ ने 5 लोगों को पकड़कर उनसे अतिरिक्त वसूली की। शुकवार को भी इसी बात को लेकर रेलवे टिकट चैकरों की टीम ने गहनता से जांच की। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ निजी रेलवे बुकिंग एजैंसी के लोग यात्रियों को दूसरे नाम पर बुकिंग कर टिकट दे देते हैं और उनके आई.डी. प्रूफ भी नहीं लगाते। अधिकारियों को जब इस बात की भनक लगी तो उन्होंने स्पैशल चैकिंग मुहिम आरंभ की। इस दौरान रेलवे ने अलग-अलग स्टेशनों पर…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। अब तक कुल 1309 लोग इसका शिकार बन चुके हैं। पिछले दिनों घंटे के दौरान राज्य में 40 लोगों की मौत कोरोना के कारण हुई है। इस दौरान राज्य में 1527 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों का आंकड़ा भी 48, 652 तक पहुंच गया है। 24 घंटे के दौरान 1527 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा 187 मरीज जालंधर में मिले हैं। यहां चार लोगों की मौत भी…
लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट): एंटी नार्कोटिक्स सैल ने नशे की तस्करी के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 10 ग्राम हैरोइन, इलैक्ट्रॉनिक कंडा व प्लास्टिक के 20 खाली लिफाफे जब्त किए हैं। सैल प्रभारी इंस्पैक्टर जगजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने दुगरी के बीकानेर चौक में नाकाबंदी के दौरान अमित पुरी उर्फ पुरी को काबू किया। तलाशी के दौरान उसके पास से उक्त हैरोइन व सामान बरामद हुआ। उसके खिलाफ दुगरी थाने में केस दर्ज किया गया। जांच के दौरान पता चला कि वह ट्रांसपोर्टर का बेटा है और पिता की मौत के बाद उसने…
जगराओं (वीकैंड रिपोर्ट): थाना सिधवां बेट क्षेत्र के गांव सलेमपुरा में गत 25 अगस्त देर रात को एक पूर्व सैनिक कुलवंत सिंह का तेजधार हथियारों से कत्ल कर शव उसी के मोटरसाइकिल पर रखकर फरार हुए कातिलों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एस.एस.पी. विवेकशील सोनी ने बताया कि इस मामले में मृतक कुलवंत सिंह के भाई हरबंस सिंह के बयान पर अज्ञात व्यक्तितयों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। सी.आई.ए. इंचार्ज सिमरजीत सिंह ने पुलिस पार्टी सहित मामले की जांच की। जांच दौरान यह बात सामने आई है कि आरोपी बलजिंद्र सिंह उर्फ इंद्रा कुलदीप सिंह उर्फ…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंद सिंह विधानसभा में दो विधायकों से मुलाकाता के बाद 7 दिन के होम क्वारंटीन पर चले गए हैं. राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि ये दोनों विधायक बाद में कोरोना पॉजिटिव पाए है.सीएम के मीडिया अधिकारी रवीन ठुकराल ने ट्वीट किया. “पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने विधान सभा में उनसे मिले दो विधायकों ने COVID-19 के लिए सकारात्मक परीक्षण के बाद, सरकारी प्रोटोकॉल और अपने डॉक्टरों की सलाह के अनुसार, 7-दिन होम क्वारंटीन में जाने का फैसला किया है,” https://twitter.com/RT_MediaAdvPbCM/status/1299371753567707141?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1299371753567707141%7Ctwgr%5E&ref_url=https%3A%2F%2Fkhabar.ndtv.com%2Fnews%2Findia%2Fpunjab-cm-amarinder-singh-went-to-home-quarantine-met-corona-positive-mla-in-assembly-2287101 इस सप्ताह पंजाब के 29 विधायकों और मंत्रियों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारत समेत दुनियाभर के 180 से ज्यादा देशों में कोरोनावायरस का खौफ देखने को मिल रहा है. अभी तक 2.47 करोड़ से ज्यादा लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 8.36 लाख से ज्यादा संक्रमितों की जिंदगी छीन चुका है. भारत (Coronavirus India Report) में भी हर रोज COVID-19 के मामले बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 34,63,972 हो गई है. पिछले 24 घंटों में (शुक्रवार सुबह 8 बजे से लेकर शनिवार सुबह 8 बजे तक) कोरोना के 76,472…
