चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में कोरोना वायरस Covid-19 का कहर जारी है और राज मृतकों की संख्या बढ़ रही है। राज्य में बढ़ते कोरोना के संक्रमण को रोकने में पहली पंक्ति में डटे डॉक्टरों, सेहत और पुलिस मुलाजिमों का इसकी चपेट में आने का सिलसिला भी जारी है। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 54 काेरोना मरीजोें की मौत हो गई। इस दौरान लुधियाना में कोराेना वायरस से संक्रमित 15 लोगों की मौत हो गई। पटियाला में नौ लोगों ने दम तोड़ दिया। इस दौरान राज्य में 1717 लोग कोरोना से संक्रमित हो गए। अमृतसर के डेंटल कॉलेज के…
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): देश में लगातार दूसरे दिन भी कोरोना संक्रमण के 78 हजार से अधिक नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की संख्या 35.21 लाख के पार पहुंच गयी हालांकि राहत की बात यह है कि स्वस्थ होने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है जिससे सक्रिय मामले महज 21.59 प्रतिशत रह गये हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 78,512 नये मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 36,21,245 हो गया। इसी अवधि में 60,867 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिससे कोरोना से…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): जिला जालंधर में कोरोना पॉजिटिव रोगियों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। सोमवार सुबह 84 नए लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है जबकि 2 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मृतकों की पहचान जगतार सिंह (80) गांव जाजा खुर्द फिल्लौर, काता रानी (76) प्रीत नगर लाडो वाली रोड के रूप में हुई है।जिसके बाद जिले में अब तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 6546 तथा 169 लोगों की मौत हो चुकी है। Please like our page https://www.facebook.com/weekendreport/
लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट): अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जगदीप सिंह मरोक की अदालत ने काला जादू मदद से संतान प्राप्त करवाने का झांसा देकर एक नि:संतान दम्पति के साथ धोखाधड़ी करने और कुछ अंधविश्वासी अनुष्ठान करने के आरोप में 2 आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। इस संबंध में थाना खन्ना ने गत जुलाई माह में आरोपियों राकेश कुमार निवासी टैगोर नगर न्यू मॉडल टाऊन, खन्ना और विनोद कुमार निवासी ललहेड़ी रोड खन्ना के खिलाफ धारा-420 व 120 बी आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया था। अग्रिम जमानत अर्जियों को खारिज करते हुए अदालत ने कहा कि पुलिस…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना संकट के दौरान देश भर में अनलॉक-4 की शुरूआत होने जा रही है और इस दौरान काफ़ी रियायतें दीं गई हैं। इस दौरान किसी भी तरह की लॉकडाऊन/कर्फ़्यू की बात नहीं की गई लेकिन पंजाब राज्य में शनिवार और रविवार का लॉकडाऊन और रात का कर्फ़्यू लागू है। इसके मद्देनज़र ही पंजाब सरकार की तरफ केंद्र को एक चिट्ठी लिखी गई है। दरअसल, कोरोना के कारण बिगड़ते राज्य के हालात को देखते पंजाब सरकार चाहती है कि सख़्त हिदायतें अभी जारी रहें, जिस कारण केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखी गई है, जिसका जवाब आज शाम तक…
पढ़ें 31 अगस्त 2020 से 6 सितम्बर 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल, और जानें सभी 12 राशियों के जातकों के लिए क्या कुछ है इस सप्ताह ख़ास मेष: सप्ताह के आरंभ में आपकी राशि पर गुरु व केतु की पूर्ण दृष्टि है। सदविचारों का उदय होगा। गुरु का आशीर्वाद मिलेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य कष्ट हो सकता है। ईर्ष्या की भावना प्रकट होगी। मानसिक रूप से बेचैनी और झुंझलाहट हो सकती है। भावुकता और अनायास क्रोध हो सकता है। वाणी की मधुरता से आनंद प्राप्त होगा। तर्क और बहस में विजय मिलेगी। श्रम का फल ज़रा कम मिलेगा। बड़ी सफलता के…
शनिवार को कौन सी राशि में आएंगी खुशीयां और कौन सी राशि वाले होंगें मालामाल पढ़ें 12 राशियों का हाल। बॉलिवुड पंडित : कमल कुमार (KRK) मेष राशि : आज आपका दिन अच्छा रहेगा आज चंद्रमा आपके दशम् भाव में स्थित है आजीविका: कामकाज के लिए आज आपका दृष्टिकोण आशावादी रहेगा जरूरत पड़ने पर आप दूसरों को न्याय दिलाने के लिए आगे आएंगे बिजनिस संबंधित अचानक कोई शुभ समाचार या रुका हुआ धन प्राप्त होगा धन प्राप्ति का योग बना हुआ है कार्यक्षेत्र में सभी कामकाज आसानी से पूरे हो जाएंगे धन प्राप्ति की अच्छी संभावना बनी हुई है धार्मिक…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस महामारी के कारण देशभर में लगाए गए लॉकडाउन को अनलॉक करने की प्रक्रिया अब भी जारी है. गृह मंत्रालय ने अनलॉक-3 खत्म होने से दो दिन पूर्व अनलॉक-4 के लिए गाइडलाइन्स जारी कर दी है. अनलॉक-4 की नई गाइडलाइन के मुताबिक सामाजिक, शैक्षणिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक, राजनीतिक कार्यक्रम अन्य सभाओं में 100 लोगों तक शामिल होने के लिए छूट दिए जाएंगे. इस दौरान, मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, थर्मल स्क्रीनिंग और सैनेटाइजर का उपयोग अनिवार्य होगा. अनलॉक 4 में किसे मिलेगी इजाजत और क्या रहेंगे बंद : – महानगरों में मेट्रो रेल सेवाओं को 7…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): सेहतमंद खाने के लिए बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होती बल्कि रोजाना खाए जाने वाले खाने को ही सही तरह से पकाएं तो काफी हद तक आप अपने फिट रहने के टारगेट को अचीव कर सकते हैं। वैसे पैकेट बंद या प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाकर कोई भी लंबे समय तक फिट रह सकता है। डाइट टिप्स 1. नए दिन की बेहतर शुरुआत करनी हो तो 1-2 ग्लास गुनगुने पानी में नीबू-शहद डालकर पिएं। 2. अपनी रोटी को सेहतमंद बनाएं। गेहूं में रागी, चना, जौ जैसे अनाज मिला कर पीसें। इसे थोडा मोटा…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): इसमें कोई दो राय नहीं है कि सुन्दर काले व चमकदार बाल नारी की सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं। पुराने समय में बालों के रखरखाव व निखार के लिए नारियां अनेक तरीके इस्तेमाल में लाती थीं, जिनसे बाल वास्तव में ही काले, घने, मजबूत और चमकदार बनते थे। आज के युग में कई तरह के साबुन और अन्य चीजों को बालों की सार-संभाल के लिए प्रयोग में लाया जाने लगा है। इनसे बाल पोषक तत्व हासिल करने के स्थान पर समय से पूर्व टूट कर गिरने लगते हैं, साथ ही सफेद होने लगते हैं।…
