डेहलों, (लुधियाना) (वीकैंड रिपोर्ट) – Murder Of NRI in Punjab : लुधियाना जिले के गांव किला रायपुर स्थित एक मकान में कुछ समय पहले 72 वर्षीय अमेरिकी नागरिक रूपिंदर कौर पंधेर की हत्या कर शव को जला देने का मामला सामने आया है। गौरतलब है कि उक्त अमेरिकी निवासी महिला लुधियाना जिले के गांव मेहमा सिंहवाला निवासी इंग्लैंड निवासी चरणजीत सिंह से शादी करने भारत आई थी, जो उक्त व्यक्ति के कहने पर किला रायपुर स्थित मकान में रह रहा था। हत्या के मुख्य आरोपी की पहचान किला रायपुर निवासी सुखजीत सिंह सोनू के रूप में हुई है, जिसने इंग्लैंड…
Author: Vandna Verma
कटड़ा (वीकैंड रिपोर्ट) – Vaishno Devi Yatra begins again : जम्मू-कश्मीर के रियासी ज़िले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर की तीर्थयात्रा बुधवार को फिर से शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन के कारण 22 दिनों तक स्थगित रहने के बाद यह तीर्थयात्रा फिर से शुरू हो रही है। भूस्खलन में 34 लोगों की मौत हो गई थी और 20 अन्य घायल हुए थे। श्री माता वैष्णो देवी तीर्थयात्रा बोर्ड ने आज सुबह अनुकूल मौसम की स्थिति में तीर्थयात्रा को फिर से खोलने की घोषणा की, जिससे कटरा शहर में डेरा डाले हुए कई श्रद्धालुओं…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- PM Modi birthday : आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। वह आज 75 साल के हो गए हैँ। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी के लिए जारी किया बधाई संदेश न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने कहा कि नमस्कार मेरे अच्छे मित्र प्रधानमंत्री मोदी, आपके 75वें जन्मदिन पर मेरी और न्यूजीलैंड भर के आपके सभी मित्रों की ओर से आपको बधाई। क्योंकि आप 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने की दिशा में आगे बढ़ाना चाहते हैं। PM Modi birthday : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर…
देहरादून (वीकैंड रिपोर्ट) – Cloud burst in Dehradun : देहरादून के सहस्रधारा क्षेत्र में बादल फटने की घटना हुई, जिससे भारी तबाही हुई। अचानक हुई इस प्राकृतिक आपदा के कारण कारलीगाढ़ नदी में उफान आ गया, जिसके परिणामस्वरूप आसपास के इलाकों में व्यापक नुकसान हुआ। सहस्रधारा, तपोवन, आईटी पार्क, घंगौरा और घड़ी कैंट जैसे क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। कई सड़कें बह गईं। विकास नगर में टोंस नदी में जलस्तर अचानक बढ़ने से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जो मजदूरों से भरी हुई थी, नदी में बह गई। इस दुर्घटना में 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 4…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) – Freshers Party Shubhaarambh 2025 : हंसराज महिला महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. डॉ.अजय सरीन के दिशा-निर्देशन में ह्यूमैनिटीज व स्किल डिपार्टमेंट की यूजी तथा पीजी सेमेस्टर-1 की छात्राओं के लिए शुभ आरम्भ-2025 फ्रैशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत ज्योति प्रज्जवलित कर डीएवी गान से की गई। इस अवसर पर मुख्यातिथि स्वरूप उपस्थित प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन को ग्रीन प्लांटर भेंट कर उनका स्वागत किया गया। डॉ. आशमीन कौर द्वारा स्वागती शब्द कहे गए। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने अपने संबोधन में छात्राओं को कहा कि आपने जिस क्षेत्र का चुनाव किया है उसमें…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) – Fresher’s party AAGMAN celebrated : डी.ए.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा बहुप्रतीक्षित कॉलेजिएट फेस्ट 2025 “आगमन” 13 सितंबर, 2025 को कॉलेज ऑडिटोरियम में प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार और कॉलेजिएट स्कूल इंचार्ज डॉ. सीमा शर्मा के दूरदर्शी नेतृत्व में मनाया गया। इस पार्टी का उद्देश्य नए छात्रों का स्वागत करना और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए उनकी रचनात्मक प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करना है। इस उत्सव का आरंभ प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार, उप-प्राचार्य कुॅंवर राजीव, कॉलेजिएट स्कूल इंचार्ज प्रो. डॉ. सीमा शर्मा, डॉ. आशु बहल, डॉ. मानव अग्रवाल, डॉ. कोमल अरोड़ा, प्रो. तनु द्वारा मंगल तिलक और…
Today Horoscope for 17 Sep 2025 मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) आज का दिन आपके लिए शुभ और ख़ुशियाँ लेकर आने वाला है। यह समय नए वाहन या घर जैसे बड़े निवेश के लिए उत्तम है। पारिवारिक कलह शांत होगी और किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर सहमति बनेगी, जिससे घर का माहौल प्रसन्नता से भर जाएगा। आज आप सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहेंगे और बड़े नेताओं से मिलने का अवसर भी मिल सकता है। इसके अलावा, किसी पुराने साथी के वापस आने से आपको ख़ास खुशी मिलेगी। वृष राशि…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Milk Price Decreased : मदर डेयरी ने अपने डेयरी और खाद्य उत्पादों की कीमतों में कमी की है। यह फैसला सरकार द्वारा GST में किए गए बदलावों के बाद लिया गया है। नई कीमतें 22 सितंबर से लागू होंगी। UHT दूध, पनीर, घी, मक्खन, चीज और मिल्कशेक जैसे उत्पादों के दाम कम हो गए हैं। जीएसटी में कटौती के कारण यह संभव हुआ है। उदाहरण के लिए, 1 लीटर UHT दूध अब 75 रुपये का होगा, जो पहले 77 रुपये का था। 500 ग्राम मक्खन की कीमत 305 रुपये से घटकर 285 रुपये हो गई…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Innocent Hearts College in Hindi Day : इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन और इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, लोहारां ने बड़े गर्व और उत्साह के साथ राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया और भारत की सांस्कृतिक विरासत की आत्मा के रूप में हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला। इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में, एनएसएस इकाई ने हिंदी भाषा के इतिहास और महत्व को दर्शाने के लिए कई गतिविधियों का आयोजन किया। Innocent Hearts College in Hindi Day : विद्यार्थी-अध्यापकों ने कबीरदास, रहीम और तुलसीदास के शाश्वत दोहों का पाठ किया, जिससे कार्यक्रम सांस्कृतिक ज्ञान से समृद्ध हुआ। एनएसएस…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Hindi Day celebration organized : हंस राज महिला महाविद्यालय के हिंदी स्नातकोत्तर विभाग ने प्राचार्य प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के कुशल मार्गदर्शन में हिंदी दिवस मनाया। हिंदी विभाग की छात्राओं ने इस समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्राचार्य प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने हिंदी विभाग को अपनी शुभकामनाएं दीं और कहा कि हम सभी भारतीय हैं और हमें इस पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को स्वदेशी और अपनी भाषा अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि भारत एक विकसित राष्ट्र बन सके। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योति गोगिया ने कहा कि हिंदी पूर्ण सम्मान की पात्र…
