चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में कोरोना वायरस का कहर दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। हालांकि कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए सरकार द्वारा कई कदम उठाए जा रहे हैं लेकिन इसके बावजूद भी कोरोना के मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार को पंजाब में कोरोना के 2110 नए मामले सामने आए हैं, जोकि हैरान कर देने वाले हैं। इसके साथ ही 61 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। राज्य में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ रहे मामले सरकार और लोगों के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। सोमवार को पॉजिटिव आए मामलों…
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारत में कोरोनावायरस से पिछले 24 घंटों में अब तक की सबसे ज़्यादा मौतें दर्ज की गई है. 8 सितंबर की सुबह तक पिछले 24 घंटों में कोरोना से संक्रमित 1,133 मरीजों की मौत हुई है. वहीं, एक दिन में देश में 75,809 नए COVID-19 के केस (new Covid-19 cases) दर्ज किए गए हैं. इसके साथ ही देश में अब तक कोरोना के कुल मामले 42,80,422 हो चुके हैं. 1133 लोगों की मौत के साथ देश में कुल मौतों का आंकड़ा 72,775 पर पहुंच गया है. अगर रिकवरी रेट की बात करें तो देश का कोरोना रिकवरी रेट 77.65% (Corona Recovery Rate) चल रहा…
मॉस्को (वीकैंड रिपोर्ट): दुनियाभर के कई देश कोरोना वायरस महामारी से बुरी तरह जूझ रहे हैं. भारत समेत कई अन्य देशों में रूस की कोरोना वायरस वैक्सीन Sputnik V का क्लीनिकल ट्रायल इस महीने शुरू होगा. रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड (RDIF) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) किरिल दिमित्रेव ने सोमवार को इस बात की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, फिलिपींस, भारत और ब्राजील में वैक्सीन का क्लीनिल ट्रायल इस महीने से शुरू होगा. दिमित्रेव ने कहा, “पंजीकरण के बाद वैक्सीन का अध्ययन 26 अगस्त को शुरू किया गया था. इसमें 40,000 से ज्यादा लोग शामिल थे.…
नई दिल्ली(वीकैंड रिपोर्ट): बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह के खिलाफ रिया चक्रवर्ती की ओर से मुंबई पुलिस में शिकायत देने के बाद यहां पुलिस ने खुदकुशी के लिए उकसानेका केस दर्ज किया है. बता दें कि रिया चक्रवर्ती ने सोमवार की देर रात बांद्रा पुलिस स्टेशन में प्रियंका सिंह सहित राम मनोहर लोहिया अस्पताल के एक डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कराया था. रिया ने इनपर सुशांत राजपूत के लिए दवाइयों के लिए फर्जी प्रिस्क्रिप्शन लिखवाने का आरोप लगाया है. इसमें कहा गया है कि इस प्रिस्क्रिप्शन में सुशांत को एंग्जाइटी मेडिकेशन दी गई थीं, जो…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): Realme Narzo 10 स्मार्टफोन आज एक बार फिर फ्लैश सेल के माध्यम से खरीद के लिए उपलब्ध होगा। यह सेल दोपहर 12 बजे Flipkart और Realme.com पर शुरू होगी। रियलमी नार्ज़ो 10 मई में लॉन्च किया गया था, और लॉन्च के बाद से ही इसे फ्लैश सेल के जरिए बेचा जा रहा है। प्रमुख स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, इसके अलावा फोन मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर और 5,000 एमएएच बैटरी से लैस है। रियलमी नार्ज़ो 10 स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन…
मंगलवार को कौन सी राशि में आएंगी खुशीयां और कौन सी राशि वाले होंगें मालामाल पढ़ें 12 राशियों का हाल। बॉलिवुड पंडित : कमल कुमार (KRK) मेष राशि : आज आपका दिन अच्छा रहेगा प्रॉपर्टी की खरीदी और बिक्री से जुड़ी कोई योजना बन रही है तो तुरंत उस पर अमल करें ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में हैं आपको निश्चित ही सफलता प्राप्त होगी धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में आपका आत्मिक उत्थान होगा घर में किसी बात को लेकर कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं संतान की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखने की आवश्यकता है मामा पक्ष के…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लॉकडाउन में दुकानों को खोलने के समय में बड़ी राहत का ऐलान किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब सभी दुकानों के बंद होने का समय शाम 6:30 से बदलकर 9:00 बजे कर दिया गया है। पंजाब सरकार ने अब शनिवार का लॉकडाउन भी खत्म कर दिया है। जबकि रात्रि के कर्फ्यू का समय बदल कर रात 9:30 बजे से सुबह 5:00 बजे तक कर दिया गया है। इस दौरान सभी होटलों व रेस्टोरेंट्स को पूरी तरह खोलने की इजाजत दी गई है।होटल व रेस्टोरेंट्स रात 9:00 बजे तक खुल सकेंगे इसके…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): जालंधर में दिन-ब-दिन कोरोना वायरस बेकाबू होता जा रहा है। रोजाना बड़ी संख्या में पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं। सोमवार भी जिले में एक बैंक के 6 कर्मचारियों सहित 207 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है, जबकि कोरोना से 2 मरीजों की मौत भी हुई है। इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 8033 तथा मृतकों का आंकड़ा 206 तक पहुंच गया है। Please like our page https://www.facebook.com/weekendreport/
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर की वाइस प्रिंसिपल डॉ सुमित कौर को शिक्षा के क्षेत्र में 32 वर्ष के उनके सफल योगदान के लिए रोटरी क्लब वेस्ट की तरफ से नेशनल बिल्डर के सम्मान से सम्मानित किया गया प्राचार्य डॉ सुचारिता शर्मा ने डॉक्टर सुनीत कौर को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि विश्वास है कि भविष्य में भी आप शिक्षा जगत को अपनी मेहनत एवं लगन से लभानिब्त करते रहेंगे। शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित डॉ सुनीत कौर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): हंसराज महिला महाविद्यालय जालन्धर में प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी के उत्साहात्मक दिशा-निर्देशन अधीन युवा एवं खेल मन्त्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार संस्था के एन.एस.एस. यूनिट की ओर से एन.एस.एस. प्रोग्राम आफिसर श्रीमती वीना अरोड़ा एवं सुश्री हरमनु पाल के संरक्षण में सोशल मीडिया पर शिक्षक दिवस सफलतापूर्वक मनाया गया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी ने एन.एस.एस. यूनिट के वालंटियर्स को इस प्रयत्न हेतु प्रोत्साहित किया एवं कहा कि एक सच्चा गुरु ही आपका सच्चा मार्गदर्शक है। वह आपको उज्जवलता की ओर अग्रसर करता है, उचित व अनुचित के भेद समझाकर सदैव सकारात्मकता…
