चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में शुक्रवार को कोविड-19 से 63 और लोगों की मौत होने से राज्य में मृत्कों की संख्या बढ़कर 2,137 पहुंच गई जबकि संक्रमण के एक ही दिन में सर्वाधिक 2,526 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 74,616 हो गई है। एक चिकित्सा बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है। बुलेटिन के अनुसार, लुधियाना में 12,जालंधर में आठ, बठिंडा और पटियाला में सात-सात, होशियारपुर में पांच, तरनतारन और संगरूर में चार-चार, अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट और मुक्तसर में दो-दो जबकि फरीदकोट, मोहाली, मोगा और फिरोजपुर में एक-एक मरीज की मौत हुई।…
Author: Vandna Verma
लखनऊ (वीकैंड रिपोर्ट): इंडियन रेलवे शनिवार को यानी की 12 सितंबर को 80 स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रही है। जिसमें शताब्दी एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, एसी स्पेशल ट्रेनें पटरी पर दौड़ने जा रही हैं। इन ट्रेनों के लिए बुकिंग शुरू हो गई है। इच्छुक यात्री अपनी टिकट तत्काल बुक करा सकते हैं। राजधानी लखनऊ के उत्तर रेलवे और उत्तर मध्य रेलवे के दोनों स्टेशनों से एक दर्जन के आसपास ट्रेनों का संचालन होगा। जिनमें कई ट्रेनें लखनऊ से शुरू होंगी और कई ट्रेन है लखनऊ मंडल से होकर गुजरेगी। इन रूट पर दौड़ेंगी ये 80 ट्रेनेंः- 1. चारबाग से संचालित होने…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारत समेत दुनियाभर के 180 से ज्यादा देशों में कोरोनावायरस का खौफ देखने को मिल रहा है. अभी तक 2.81 करोड़ से ज्यादा लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 9.09 लाख से ज्यादा संक्रमितों की जिंदगी छीन चुका है. भारत में भी हर रोज COVID-19 के मामले बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 46,59,984 हो गई है. पिछले 24 घंटों में (शुक्रवार सुबह 8 बजे से लेकर शनिवार सुबह 8 बजे तक) कोरोना के 97,570 नए मामले सामने…
शनिवार को कौन सी राशि में आएंगी खुशीयां और कौन सी राशि वाले होंगें मालामाल पढ़ें 12 राशियों का हाल। बॉलिवुड पंडित : कमल कुमार (KRK) 1. मेष राशि – अनुकूल समय का निर्माण होने से मानसिक तनाव में राहत मिलेगी। लेकिन, आत्मविश्वास में बहुत कमी के कारण कोई भी फैसला आप स्वयं के बलबूते पर नहीं ले पा रहे हैं, यदि ले भी रहे हैं तो नुकसान हो रहा है। अत: आत्मविश्वास में वृद्धि के लिए हर रोज सूर्य को जल चढ़ाएं। 2. वृषभ राशि – दिन ठीक नहीं है। आज अतिथियों के आगमन की संभावना के बीच रिश्तेदारों…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): हंस राज महिला महाविद्यालय की फ्रेयडियन साइकोलॉजिकल सोसाइटी की ओर से एक सप्ताह की नेशनल वर्कशॉप एवं इंटर्नशिप का आयोजन किया गया जिसका विषय काउन्सलिंग स्किल्स था। यह आयोजन विशेष रूप से बीवॉक मेन्टल हेल्थ काउन्सलिंग की छात्राओं के लिए प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन तथा विभागाध्यक्षा डॉ. आश्मीन कौर की अध्यक्षता में किया गया। वर्कशॉप की रिसोर्स पर्सन बैंगलोर से सोनाली अग्रवाल थी। सोनाली काउन्सलिंग साइकोलोजिस्ट तथा सर्टिफाइड प्रैक्टिशनर है तथा नेशनल एसोसिएशन ऑफ़ प्ले थेरेपी की सदस्य भी है। वर्कशॉप एवं इंटर्नशिप प्रोग्राम दो भागों में विभाजित था। माइक्रो स्किल्स जिनका उद्देश्य संचार कला को…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब के शिक्षा मंत्री विजय इंद्र सिंगला की स्मार्ट स्कूल बनाने की मुहिम के तहत अब तक 6000 स्कूलों को स्मार्ट स्कूलों में बदल दिया गया है। नतीजे के तौर पर इस साल दाखिलों में 14.55 प्रतिशत का विस्तार हुआ है। प्राइवेट स्कूलों में पढ़ते तकरीबन 1 लाख 60 हजार विद्यार्थी हट कर सरकारी स्कूलों में दाखिल हुए हैं। साल 2019 में सरकारी स्कूलों में विद्याॢथयों की संख्या 23,52,112 थी, जो इस साल बढ़कर 26,94,424 हो गई है। विभाग के प्रवक्ता के अनुसार स्मार्ट स्कूल आम स्कूलों की अपेक्षा पूरी तरह अलग हैं। स्मार्ट स्कूल प्रौद्योगिकी पर…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): चंडीगढ़ पुलिस के एक ए.एस.आई. ने सैक्टर-17 स्थित सब्जी के गेट पर वीरवार को जमकर हंगामा किया। ए.एस.आई. ने गाडिय़ों के वाइपर तोड़ दिए ओर लोगों के मोबाइल फोन छीन लिए। लोगों ने सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। लोगों का आरोप था कि ए.एस.आई. नशे में था। पी.सी.आर. जवानों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा करने वाले ए.एस.आई. को बड़ी मुश्किल से काबू किया और अस्पताल में दाखिल करवाया। जांच में सामने आया कि ए.एस.आई. मानिसक रूप से परेशान चल रहा है। यू.टी. पुलिस विभाग की ड्यूटी लगाने में लापरवाही भरा रवैया सामने आया है। वहीं लोगों ने…
अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट): सिविल सर्जन डॉ नवदीप सिंह के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सिविल सर्जन कार्यालय को तीन दिनों के लिए मुकम्मल तौर पर बंद कर दिया गया है। इसके इलावा सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के टेस्ट करवाए जा रहे हैं। सभी कर्मचारी तथा अधिकारी 3 दिन के बाद कोरोना टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट लेकर ही कार्यालय में एंटर कर सकते हैं तथा 3 दिन में वह अपने घर से ही काम करेंगे । यदि किसी अधिकारी तथा कर्मचारी ने आनाकानी की तो उसके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। Please like our page https://www.facebook.com/weekendreport/
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच के दौरान ड्रग्स रखने की आरोप में नेशनल कंट्रोल ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार की गईं अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका खारिज हो गई है। मुंबई की स्पेशल कोर्ट ने रिया के साथ उनके भाई शौविक चक्रवर्ती और 4 अन्य लोगों को जमानत नहीं दी। बता दें कि एनसीबी ने रिया को मंगलवार को गिरफ्तार किया था। उनके वकील सतीश मनशिंदे ने कहा है कि वे ऑर्डर की कॉपी मिलने के बाद हाईकोर्ट में अपील करने के बारे में फैसला करेंगे। बता दें कि रिया के साथ इस मामले में दो…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): गलवान घाटी में शहीद हुए सैनिकों के बलिदान को मुख्य रखते हुए पंजाब की कैप्टन सरकार ने गुरुवार को एक्सग्रेशिया, माता-पिता को अतिरिक्त राहत और प्लाट के बदले नकद राशि के तौर पर 2 करोड़ रुपए जारी किए जोकि पंजाब से संबंधित शहीद सैनिकों के वारिसों को दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री के प्रवक्ता ने बताया कि यह राशि सीधी वारिसों के खातों में तुरंत डाली जाएगी। शहीद सैनिकों को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश इन बहादुर सैनिकों के बलिदान को कभी नहीं भूलेगा और राज्य सरकार इनके परिवारों को हरसंभव मदद यकीनी बनाएगी। गौरतलब है…
