जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में कोरोना महामारी के बढ़ते मामले लोगों और प्रशासन के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। रोजाना जहां बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं, तो वहीं इससे मरने वालों की संख्या में भी लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। आज भी जालंधर जिले में कोरोना से 11 और लोगों की मौत हो गई, जबकि जिले में 268 नए पॉजिटिव मामलों की भी पुष्टि हुई है। पॉजिटिव आए मामलों में से कुछ दूसरे जिलों से संबंधित हैं।
Author: Vandna Verma
जालन्धर (वीकैंड रिपोर्ट): इनोसेंट हाट्र्स कालेज ऑफ एजुकेशन जालन्धर ने बड़े गर्व और उत्साह के साथ हिन्दी दिवस मनाया। इस अवसर पर ऑनलाइन समारोह का आयोजन किया गया। सहायक प्रोफैसर श्रीमती शिखा शर्मा ने आधुनिक समय में हिन्दी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। एक ऑनलाइन काव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया था जिसमें विद्यार्थी-अध्यापक कुनिका, पारूल, जसकिरण, प्रभजोत, बलवीर ने हिन्दी भाषा के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को दर्शाते हुए स्वरचित कविताएं सुनाई। कई विद्यार्थी-अध्यापकों ने हिन्दी भाषा के महत्व को रेखांकित करते हुए भाषण दिए। उन्होंने यह संदेश फैलाया कि हिन्दी भाषा हमारी सांस्कृतिक विरासत है। यह…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): 50 वर्षों की शानदार विरासत को संभालते हुए, हंस राज महिला महाविद्यालय के साइंस विभागों की वर्ष 2020 में गोल्डन जुबली आरम्भ हो गई। बतौर कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, हंस राज महिला महाविद्यालय गर्व के साथ अपना इतिहास संभाले है। यह विभाग साइंस के क्षेत्र में शिक्षा विशेषकर स्किल्ड कोर्स करवाकर संस्था की प्राप्तियों में अपना योगदान पिछले 50 वर्षों से दे रहा है। यदि व्यक्ति के पास सोचने की क्षमता है तो साइंस के पास उसके आईडिया को वास्तविकता में बदलने की क्षमता है। एचएमवी के साइंस विभाग ऐसी जिज्ञासु छात्राओं को वैज्ञानिक उड़ान देते है। एचएमवी…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्युशंस नॉर्थ कैंपस (मकसुदां) और साउथ कैंपस (शाहपुर) ने इंजीनियर्स डे के मौके पर वचुअल इवेंट का आयोजन करवाया। इवेंट की शुरूआत सोनालिका ट्रैक्टर होशियारपुर में सीआरएम कंसलटेंट विक्रांत राणा (इंजीनियर और वकील ह्युमन राइटस ऑर्गेनाइजेशन) के लैक्चर से हुई। उन्होंने इस युग में इंजीनियरिंग के महत्व के साथ अपनी बात शुरू करते हुए कहा कि इंजीनियरिंग एक शौक्षणिक योगयता नहीं है। यह एक सोचने का तरीका है। सोचने का एक तरीका जो दुनिया में हर समस्या का हल निकालने की क्षमता रखता है। इसके साथ ही उन्होंने छात्रों को तकनीकी रूप से मजबूत…
अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट): कृषि अध्यादेशों के खिलाफ पंजाबभर में किसानों ने आज बड़े स्तर पर अपना रोष जाहिर किया। किसानों ने मंगलवार को पंजाब के तकरीबन सभी हाईवे जाम कर दिए। इनमें जालंधर-अमृतसर हाईवे, चंडीगढ़-बठिंडा हाईवे, श्री मुक्तसर साहिब-कोटकपुरा, टांडा-श्री हरदोबिंदपुर व राज्य के सभी शहरों के हाईवे शामिल है। इसके कारण ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई है और कई जगह पुलिस को रूट डायवर्ट करना पड़ा। किसानों का कहना है कि जब तक कृषि अध्यादेशों को वापस नहीं लिया जाता उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। इससे पहले किसानों ने सोमवार को भी प्रदर्शन किया था और मुख्य सड़कों पर जाम लगाया।…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): बीते दिनों लॉकडाउन में सभी बच्चे घर में कैद हो गए थे, जिसके कारण बच्चों ने अपने वक्त को के लिए कुछ ना कुछ किया किसी ने कुछ नया सीखा तो किसी ने अपनी पुरानी हॉबी फिर से अपनाई| 2 बच्चे ऐसे भी हैं जिन्होंने महज 3 साल और 6 महीने की उम्र में इंडिया ‘बुक ऑफ रिकॉर्ड ‘में अपना नाम दर्ज करवाया है , ‘रूही रोहान’ इन जुड़वा भाई बहन ने यह बुलंदी हासिल की है ,वह भी इतनी कम उम्र मेंl इन दोनों ने शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न विषयों में ज्ञान हासिल कर यह…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): साफ सफाई और स्वच्छता जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है और स्वच्छ वातावरण में ही हम और हमारा समाज आगे बढ़ सकते है। इस मूल मंत्र के साथ चलाए जाने वाले 1 सितंबर से लेकर 15 सितंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाता है और इसी क्रम में भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय जालंधर ने अपाहिज आश्रम जालंधर में स्वच्छता पखवाड़ा में भाग लिया और फलों का वितरण किया, और इसके अलावा अपाहिज आश्रम के परिसर में वृक्षारोपण करके इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी में अपना योगदान करने का प्रयास किया। इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस महामारी के चलते हर क्षेत्र को तंगी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे संकट काल में मदद का हाथ बढ़ाने वाले बॉलीवुड अदाकार सोनू सूद एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गए है। इस बार उन्होंने सोमवार को धनास के स्कूल में जरूरतमंद बच्चों को स्मार्टफोन बांटे गए। हालांकि इस मौके पर उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए बच्चों से संपर्क किया वही समाज सेवी करण गिल्होत्रा ने बच्चों को स्मार्टफोन बांटे। ऑनलाइन कक्षाओं के चलते कई जरूरतमंद बच्चों को पढाई में मुश्किल आ रही थी इसी का हल निकालते हुए सोनू सूद की तरफ…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी मदन शर्मा मंगलवार (15 सिंतबर, 2020) को भाजपा में शामिल हो गए। इससे पहले उन्होंने महाराष्ट्र राजभवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि ‘जो घटना हुई वो राज्यपाल को बताई और जो धाराएं आरोपियों पर लगी हैं वो कमजोर है। राज्यपाल जी ने कहा है कि हम इस पर कार्रवाई करेंगे। मैंने ये भी मांग की कि महाराष्ट्र सरकार को बर्खास्त करके राष्ट्रपति शासन लाया जाए, राज्यपाल ने कहा कि वो केंद्र सरकार से इस पर बात करेंगे।’ मदन शर्मा वहीं हैं जिन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन, मंगलवार को राज्यसभा में सपा सदस्य राम गोपाल यादव ने कोरोना वायरस महामारी के कारण बड़े पैमाने पर लोगों के बेरोजगार होने और उनमें पैदा हो रही हताशा के कारण आत्महत्या की बढ़ती प्रवृत्ति का मुद्दा उठाया. यादव ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के कारण अपनी आजीविका गंवाने वाले लोगों को हर महीने 15 हजार रूपये भत्ता देने का सरकार से अनुरोध किया. सपा सांसद राम गोपाल यादव ने शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि लॉकडाउन के कारण करोड़ों लोगों की…
