Author: Vandna Verma

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): हंस राज महिला महाविद्यालय की उपलब्धियों की फेहरिस्त में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। एचएमवी को यूजीसी द्वारा नेशनल स्किल क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क के अन्तर्गत पीएचडी इन मल्टीमीडिया एंड डिजाइन प्रदान की गई है। इसी के साथ एनएसक्यूएफ के अन्तर्गत पीएचडी करवाने वाला एचएमवी उत्तर भारत का पहला कालेज बन गया है। प्राचार्या प्रो. डॉ. श्रीमती अजय सरीन जी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि एचएमवी अपने अस्तित्व के पहले दिन से ही नारी शिक्षा के क्षेत्र में अग्रसर है। एचएमवी में लड़कियों को ग्यारहवीं कक्षा से लेकर पोस्ट ग्रैजुएशन तक शिक्षित किया…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): मलविंदर सिंह लक्की ने एक प्रैस कांफ्रेंस के दौरान कहा है कि पंजाब के किसानों को तबाह करने के लिए भाजपा की केंद्र सरकार लगातार कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि इस सबंधी ऑर्डिनेंस लाकर केंद्र सरकार आढ़ती, किसान व खेत मजदूर को खत्म करके बड़े ग्रुपों का कब्जा करवाना चाहती है, जिसके साथ जमाखोरी में बढ़ावा होगा और किसान व लोगों की माली हालत खराब हो जाएगी। लक्की ने कहा कि अकाली दल की केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल एक तरफ मोदी के जन्मदिन पर उनकी तारीफ कर रही है दूसरी ओर अस्तीफा दे रही…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): एप्पल ने शुक्रवार को कहा कि वह अगले हफ्ते भारत में अपने ऑनलाइन स्टोर की शुरुआत करेगी, जहां देशभर के ग्राहकों को पहली बार कंपनी के उत्पादों की पूरी श्रृंखला की पेशकश की जाएगी. इस पहल से एप्पल को त्योहारी मांग का फायदा उठाने में मदद मिलेगी. तकनीकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ने बताया कि 23 सितंबर को शुरू होने वाले नए ऑनलाइन स्टोर से ग्राहकों को दुनियाभर में फैले एप्पल स्टोर के समान सेवाएं मिलेंगी. एप्पल के सीईओ टिम कुक ने फरवरी में कहा था कि कंपनी इस साल के अंत में भारत में अपना…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): बिजली चोरों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पावर निगम जालंधर के नॉर्थ जोन के चारों सर्कलों के अन्तर्गत 4565 कनैक्शनों की चैकिंग कर 23.26 लाख रुपए जुर्माना ठोका गया। सबसे अधिक 2329 कनैक्शनों की चैकिंग कपूरथला सर्कल में जबकि सबसे कम 593 कनैक्शनों की जांच नवांशहर सर्कल में हुई है। पावर निगम के चीफ इंजीनियर जैनेंद्र दानिया के दिशा-निर्देशों पर पिछले दिनों से चल रही मुहिम के तहत सबसे अधिक 8.81 लाख रुपए जुर्माना जालंधर सर्कल द्वारा किया गया जबकि सबसे कम 5.43 लाख रुपए जुर्माना कपूरथला सर्कल के अंतर्गत हुआ है। इंजी. दानिया ने कहा…

Read More

पटना (वीकैंड रिपोर्ट): चुनाव से पहले जब पूरे बिहार में उद्घाटन और शिलान्यास हो रहे हैं, ऐसे में किशनगंज जिले में फिर एक निर्माणाधीन पुल टूट गया है. माना जा रहा था कि जल्द ही इसका उद्घाटन होने वाला था. किशनगंज के दिघलबैंक प्रखंड के पथरघट्टी पंचायत के गोआबाड़ी गांव में कन्कई नदी की बरसाती धार में बन रहे निर्माणाधीन पुल का एक पाया धंस गया. इसके बाद देखते ही देखते पूरा का पूरा पुल टूट गया. यह पुल बनकर पूरी तरह से तैयार था. सिर्फ एप्रोच रोड बनना बाकी था. माना जा रहा था कि चुनाव से पहले इसका…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): अगर आप देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक हैं तो ये खबर आपके लिए है. दरअसल, आज यानी 18 सितंबर से एसबीआई के एटीएम से पैसे निकालने का तरीका बदल गया है. आइए जानते हैं इस नए नियम के बारे में. एसबीआई ने एटीएम पर 10,000 रुपये और उससे अधिक के लेनदेन के लिए ओटीपी आधारित नकद निकासी सुविधा का दायरा बढ़ा दिया है. बैंक की ये सुविधा आज यानी 18 सितंबर से 24 घंटे उपलब्ध होगी.  आपको बता दें कि बैंक ने इस साल जनवरी में अपने एटीएम पर 10,000 रुपये…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना संकट के बीच देश धीरे-धीरे अनलॉक की तरफ बढ़ रहा है। मंदिर, मॉल और रेस्त्रां आदि खुल गए हैं। ऐसे में अब स्कूल कब खुलेंगे यह सवाल हर किसी के मन में हैं। केंद्र सरकार के अनलॉक 4 के ऐलान किए जाने के बाद से कुछ राज्यों ने अपने यहां 21 सितंबर से स्कूल खोलने की घोषणा की है। अभी 9 से 12वीं की कक्षाएं लगाई जा रही हैं। हालात सामान्य रहे तो शेष कक्षाएं शुरू करने पर विचार होगा। ये राज्य स्कूल खोलने के हक में आंध्र प्रदेश आंध्र प्रदेश में 21 सितंबर से स्कूल…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): शिरोमणि अकाली दल की नेता और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने संसद में पेश किये गये कृषि से संबंधित दो विधेयकों के विरोध में बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मैंने किसान विरोधी अध्यादेशों और विधेयकों के विरोध में केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। किसानों की बेटी और बहन के तौर पर उनके साथ खड़े होने पर गर्व है।” इससे पहले शिरोमणि अकाली दल नेता सुखबीर सिंह बादल ने लोकसभा में कहा कि पार्टी नेता और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल संसद में लाये गये कृषि संबंधी…

Read More

पटना (वीकैंड रिपोर्ट): बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले केंद्र सरकार ने कई योजनाओं की सौगात देनी शुरू कर दी है. इसी क्रम में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिथिलांचल को जोड़ने वाले कोसी रेल महासेतु का उदघाटन किया. इसके अलावा पीएम मोदी ने समस्तीपुर रेलमंडल की कई योजनाओं का उद्घाटन किया और सुपौल से आसनपुर कुपहा डेमू ट्रेन के परिचालन को भी हरी झंडी दिखाई. लिच्छवी सहित दो ट्रेनों को मिलेगी हरी झंडी  पीएम मोदी ने समस्तीपुर रेलमंडल की 5 बड़ी योजनाओं के साथ 3 ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. डीआरएम अशोक…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारत में Covid-19 के 96,424 नए मरीज सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 52 लाख के पार हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार तक 41,12,551 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 52,14,677 हो गई है जबकि गत 24 घंटे में 1174 और लोगों की मौत के साथ अबतक इस महामारी में 84,372 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। कोरोना कहर के बीच लोगों को वैक्सीन का…

Read More