धर्मकोट (वीकैंड रिपोर्ट): गांव फतेहगढ़ कोरोटाना में एक कूड़े के ढेर से नवजात बच्ची बरामद होने से सनसनी फैल गई। गांव के सरपंच दिलबाग सिंह ने बताया कि सुबह लगभग 7 बजे गांव में रूडिय़ों पर कूड़ा फैंकने गई गांव की महिला को एक लिफाफे में कुछ हिलता हुआ दिखाई दिया, जिसमेंं एक नवजात बच्ची रो रही थी। सरपंच दिलबाग सिंह ने बताया कि इस संबंधी उसने तुरंत पुलिस व सेहत विभाग को सूचित किया, जिस पर पुलिस व सेहत विभाग की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। गांव की महिलाओं ने बच्ची को नहलाया। गांव फतेहगढ़ कोरोटाना डिस्पैंसरी की सुखजीत कौर,…
Author: Vandna Verma
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में कोरोना संक्रमण से 46 और लोगों की मौत से महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3284 हो गई है। पंजाब सरकार की ओर से देर शाम मीडिया बुलेटिन के अनुसार जालंधर में आठ, मोहाली में सात, होशियारपुर में छह, लुधियाना में छह, गुरदासपुर में पांच, अमृतसर में चार, कपूरथला, पठानकोट व तरनतारन में दो-दो और बठिंडा, फतेहगढ़ साहिब, मानसा व संगरूर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। प्रदेश में आज कोरोना पॉजिटिव 1271 नए मरीज सामने आए हैं जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या 2033 है। बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में अब तक 111375…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): देश में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कुल संक्रमितों की संख्या 61 लाख के आंकड़े को पार कर गई है. पिछले 24 घंटों (सोमवार सुबह 8 बजे से लेकर मंगलवार सुबह 8 बजे तक) में 70,589 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 61,45,291 पर पहुंच गई है. राहत की बात ये है कि इस वायरस को मात देने वाले लोगों की संख्या में तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है, अब तक 51…
मंगलवार को कौन सी राशि में आएंगी खुशीयां और कौन सी राशि वाले होंगें मालामाल पढ़ें 12 राशियों का हाल। बॉलिवुड पंडित : कमल कुमार (KRK) मेष राशि – आज आपका दिन अच्छा रहेगा आज का दिन नई शुरुआत के लिए बिलकुल सही है आप अपने आपको पीछे धकेलने वाली चीजों से आज मुक्त महसूस करेंगे किसी नए अवसर में जिंदगी बदलने की क्षमता है लेकिन आपको उसे समय रहते पकड़ना होगा समय रहते लिया गया निर्णयात्मक फैसला आपके लिए काफी महत्वपूरण एवं लाभकारी बदलाव ला सकता है आज आपको समय के अनुसार चलने के लिए अपने आप को प्रेरित…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : राज्य में कोरोना का कहर तेजी से फैलता जा रहा है। रोजाना बड़ी संख्या में पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं, वहीं इस महामारी से मरने वालों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। आज जालंधर जिले में कोरोना संक्रमित 6 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 106 नए पॉजिटिव मामलों की पुष्टि भी हुई है। जिले में सोमवार को आए पॉजिटिव मामलों में कुछ दूसरे जिलों से संबंधित हैं। दूसरी ओर प्रशासन लोगों से यही अपील कर रहा है कि वह सरकार द्वारा दी गई गाइडलाइंस की पालना करें, सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखें और बहुत…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): कॉलेज के दिन जिंदगी के सबसे हसिन दिनों में से होते हैं। इन दिनों ना काम की टैंशन होती है ना पैसे कमाने की दौड़। यही वजह है कि हर कोई कॉलेज के दिनों को एक बार फिर से जीना चाहता है। इस बात को मध्य न•ार रखते हुए सीटी ग्रुप ने वर्चुअल एलुमनी मीट 2020 का आयोजन करवाया ताकि छात्र अपने कॉलेज के दिनों को एक बार से याद कर सके। वर्चुअल एलुमनी मीट 2020 में सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्युशंस नॉर्थ कैंपस मकुसदां और साउथ कैंपस शाहपुर के लगभग 400 से भी ज्यादा विद्यार्थियों ने भाग…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना महामारी के चलते लाखों श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे में उन्हे उदास होने की जरूरत नहीं है क्योंकि वह घर बैठे मां का प्रसाद ऑनलाइन मंगवा सकते हैं। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने डाक विभाग के साथ मिलकर भक्तों के लिए प्रसाद की होम डिलीवर शुरू कर दी है। मंदिर में पहले आपके नाम से पूजा होगी इसके बाद प्रसाद आपके घर पहुंचेगा। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने हाल ही में ट्विटर पर जानकारी देते हुए लिखा था कि श्री माता वैष्णो देवी…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): इन दिनों WhatsApp चैट्स लीक होने की ख़बरें आप लगातार पढ़ रहे होंगे. बॉलीवुड में Drugs के मामले की जांच चल रही है और NCB एक के बाद एक बॉलीवुड स्टार्स से Drugs के मामले में पूछताछ कर रही है. इसी बीच कई सेलिब्रिटीज़ के वॉट्सऐप चैट्स भी सामने आ रहे हैं. Drugs मामले की जांच चल रही है और ऐसे में WhatsApp चैट्स लीक होना कोई आम बात नहीं है. क्योंकि वॉट्सऐप दावा करता है कि वॉट्सऐप पर किए जाने वाले चैट्स एंड टु एंड एन्क्रिप्शन वाले होते हैं. सेंडर और रिसीवर के अलाव इसे…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पंजाब मीडियम इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के डायरेक्टर मलविंदर सिंह लक्की ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि चाहे राष्ट्रपति ने किसान हेतु मोदी सरकार द्वारा लाए बिल कानून बना दिए गए है जो जल्द लागू भी हो जाएंगे परन्तु इससे रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति के पद व उसकी गरिमा को धूमिल कर दिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति को उक्त बिलों पर मोहर लगा कानून बनाने से पहले किसानों का पक्ष अवश्य जान लेना चाइए था। उन्होंने कहा कि ऐसा कर राष्ट्रपति ने देशहित में नही बक्की मोदी सरकार व देश के नाममात्र…
अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट): किसान संगठनों द्वारा 24 से 26 सितम्बर तक किए गए रेल रोको आंदोलन को 3 दिन और बढ़ा दिया गया है, जिससे पूरे पंजाब में रेल यातायात फिर बाधित हो गया है। रेल पटरियों पर किसानों के स्थाई धरनों को देखते हुए रेल विभाग ने मंडल की 4 गाडिय़ों को रद्द रखा जबकि मंडल की 9 गाडिय़ों को बीच रास्ते से वापस लौटा दिया गया। अमृतसर में रेल रोको आंदोलन में किसानों के साथ हजारों महिलाएं केसरी चुनरियां लेकर देवीदासपुर अमृतसर में रेल ट्रैक पर उतर आईं और रेल ट्रैक जामकर रोष प्रदर्शनकर जमकर मोदी सरकार के…
