नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Apple starts selling the 17 series : टेक दिग्गज Apple ने आज 19 सितंबर को iPhone 17 सीरीज की बिक्री शुरू कर दी। हमेशा की तरह नए iPhone के लिए दिल्ली से लेकर मुंबई तक Apple स्टोर्स के बाहर प्रशंसकों की लंबी कतारें देखी गईं। 9 सितंबर को लॉन्च हुए नए iPhone 17 सीरीज की एक झलक पाने के लिए लोग घंटों लाइन में इंतजार करते दिखे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ लोगों ने 7 से 8 घंटे तक इंतजार किया, जबकि कई ग्राहकों ने पहले ही बुकिंग करा ली थी। हालांकि, खरीदार बताए गए स्टोर्स…
Author: Vandna Verma
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट) – Firing at Disha Patani house : बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर की गई फायरिंग मामले में पुलिस ने और दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। ये कार्रवाई दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने की है। दोनों शूटरों पर इनाम था और दोनों फायरिंग केस में फरार चल रहे थे, लेकिन पुलिस को दोनों एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाते नजर आए, जिसके बाद दोनों को ट्रेस करके काउंटर इंटेलिजेंस ने दबोच लिया। दोनों को कस्टडी में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। दिल्ली पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस ने जिन्हें अरेस्ट किया है,…
मास्को (वीकैंड रिपोर्ट) – Powerful earthquake strikes Russia : पूर्वी तट पर स्थित कामचटका प्रायद्वीप में बेहद शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.8 मापी गई है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने इस बारे में जानकारी दी। भूकंप के कारण सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। इस भूकंप का केंद्र पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की से 127 किलोमीटर (79 मील) पूर्व में था और स्थानीय समय के हिसाब से शुक्रवार सुबह 6:58 बजे आया। इसकी गहराई 19.5 किलोमीटर थी। इसके चलते शुरुआत में पैसेफिक सुनामी वार्निंग सिस्टम ने सुनामी के खतरे की चेतावनी जारी की थी लेकिन फिर…
वाशिंगटन (वीकैंड रिपोर्ट)- Indian student shot dead in America : अमेरिका में सॉफ्टरवेयर इंजीनियर तेलंगाना के 30 वर्षीय स्टूडेंट मोहम्मद निजामुद्दीन की मौत हो गई है। बताया जाता है कि रूममेट के साथ कथित विवाद के बाद कैलिफोर्निया के सांता क्लारा पुलिस ने उसे गोली मार दी थी। भारत में परिवार ने अब विदेश मंत्रालय से उसके पार्थिव शरीर को लाने में मदद करने का अनुरोध किया है। मृतक के पिता का कहना है कि उन्हें अपने बेटे के मौत की सूचना 18 सितंबर को मिली। कर्नाटक के रायचूर के रहने वाले उनके बेटे के दोस्त ने उन्हें इसकी जानकारी…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Vidhansabha : पंजाब सरकार ने राज्य में बाढ़ प्रभावितों को राहत प्रदान करने के लिए 26 से 29 सितम्बर तक पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का निर्णय किया है। मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह विशेष सत्र हाल ही में आई बाढ़ से हुए नुकसान से संबंधित नियमों में कई जनहितकारी संशोधन प्रस्तुत करने पर केंद्रित होगा। उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावितों के मुआवज़े संबंधी नए कानून भी सदन में पेश किए जाएंगे और मंजूरी दी जाएगी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बाढ़ से हुई भारी तबाही का ज़िक्र करते हुए कहा…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- More water released from Bhakra Dam : भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड की आज हुई तकनीकी समिति की बैठक में पंजाब सरकार ने भाखड़ा बांध से और पानी छोड़ने के मुद्दे पर कड़ा विरोध जताया। सरकार ने केवल पाँच हज़ार क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ने की अनुमति दी, जबकि बीबीएमबी 70 हज़ार क्यूसेक पानी छोड़ना चाहता था। पंजाब के विरोध के बाद बोर्ड अब पाँच हज़ार क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ने पर सहमत हो गया है, जिससे अब केवल 45 हज़ार क्यूसेक पानी ही छोड़ा जाएगा। बैठक में पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के शीर्ष अधिकारियों ने भाग लिया। बीबीएमबी के…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Weather Alert : पंजाब में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। आज यानी शुक्रवार को राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज यानी 19 सितंबर को कई इलाकों में भारी से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, एस.ए.एस. नगर (मोहाली) और पटियाला में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान पंजाब के कुछ अन्य जिलों में…
फगवाड़ा (वीकैंड रिपोर्ट)- Raid In Phagwara : पुलिस ने देर रात पलाही रोड स्थित एक होटल में बड़ी छापेमारी की, जो अभी भी जारी है। जानकारी के अनुसार, डीएसपी भारत भूषण और साइबर सेल कपूरथला की इंस्पेक्टर अमनदीप कौर के नेतृत्व में फगवाड़ा पुलिस ने बड़े साइबर धोखाधड़ी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन कपूरथला और फगवाड़ा सिटी पुलिस द्वारा की गई इस छापेमारी के दौरान 39 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 40 लैपटॉप, 67 मोबाइल फोन और 10 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। आरोपियों के खिलाफ पुलिस स्टेशन साइबर क्राइम कपूरथला में एफआईआर नंबर…
Today Horoscope for 19 Sep 2025 मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) आज का दिन आपके लिए विशेष रहने वाला है। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, जो आपके हृदय को प्रसन्नता से भर देगा। आज आप एक नए कार्य की योजना बना सकते हैं, परंतु सावधान रहें — किसी के बहकावे में आकर अनावश्यक कार्यों में न उलझें। अपने महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर न टालें; अपनी ऊर्जा को सही दिशा में केंद्रित करें, ताकि सभी कार्य समय से पूर्ण हो सकें। धन से संबंधित…
वाशिंगटन (वीकैंड रिपोर्ट)- अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया के विमान हादसे में मारे गए अधिकांश अमेरिकी लोगों के परिवारों के वकील माइक एंड्रयूज ने दावा किया है कि नए साक्ष्यों से संकेत मिले हैं कि विमान में वाटर लीक के चलते शॉर्ट सर्किट होने से यह हादसा हुआ था। इसमें पायलट की कोई गलती नहीं थी। अहमदाबाद प्लेन क्रैश में मारे गए 4 यात्रियों के परिवारों ने अब अमेरिका में विमान बनाने वाली कंपनी बोइंग और उसके पुर्जे बनाने वाली कंपनी हनीवेल के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। परिवारों का आरोप है कि दोनों कंपनियों की लापरवाही की वजह…
