चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब के सेहत मंत्री बलबीर सिद्धू कोरोना पॉजीटिव हो गए हैं. खास बात है कि वह कल ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ संगरूर रैली में मौजूद थे. वहां उन्होंने स्टेज सेकेट्ररी की भूमिका निभाई थी. उस समय वह राहुल गांधी और सीएम अमरिंदर के संपर्क में आए थे. उनके पॉजिटिव आने के बाग रैली में मौजूद उन तमाम नेताओं की भी चिंता बढ़ गई है, जो स्टेज पर मौजूद थे. बता दें कि इससे पहले भी पंजाब के कई केबिनेट मंत्री कोरोना का शिकार हो चुके हैं. …
Author: Vandna Verma
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): इंडियन आयल के टैंकरों से तेल चोरी करने की सूचना पर एसीपी नार्थ के दिशा-निर्देशों पर थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस ने छापेमारी की। जानकारी देते हुए एएसआई स्वर्ण सिंह ने बताया कि एसीपी नार्थ को सूचना मिली थी कि होशियारपुर रोड नज़दीक लंबा पिंड पर स्थित एक मैरिज पैलेस की बैक साइड पर एक खाली प्लाट में इंडियन ऑयल के टैंकरों से तेल चोरी कर सस्ते दाम में बेचा जाता है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने तुरंत छापेमारी की तो मौके पर इंडियन ऑयल के दो टैंकर खड़े हुए पाए गए, लेकिन…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): मंगलवार को सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में परिचालन से संबंधित दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ये जगहें कोविड -19 महामारी के मद्देनजर छह महीने से अधिक समय तक बंद रहने के बाद 15 अक्टूबर से फिर से खोले जाने के लिए निर्धारित हैं। नए दिशानिर्देशों के अनुसार, Cinema Hall को 50% ऑक्युपेंसी के साथ संचालित करने की अनुमति है ताकि लोगों के बीच पर्याप्त सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखी जा सके। ये सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई सीट न बदले। बदले जाएंगे शो टाईम मंत्रालय ने कहा है कि स्क्रीनिंग की शो टाइमिंग भी…
लखनऊ (वीकैंड रिपोर्ट): हाथरस कांड पर यूपी सरकार और हाथरस जिला प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को अपना पक्ष रखा। सुप्रीम कोर्ट में हाथरस दुष्कर्म और हत्या की सीबीआई या एसआईटी से जांच कराने की मांग की जनहित याचिका पर सुनवाई थी। यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार रात (29 सितंबर) में मृत युवती के अंतिम संस्कार करने के मामले पर अपनी सफाई दी। हाथरस जिला प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल एफिडेविट में दावा किया है कि जिला को बड़ी हिंसा से बचाने के लिए मृत युवती के माता-पिता को रात में अंतिम संस्कार करने के लिए मना लिया। जिला प्रशासन…
अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट): एस.जी.आर.डी. (श्री गुरु रामदास इंटरनैशनल) एयरपोर्ट अमृतसर पर कस्टम विभाग की टीम ने दुबई से अमृतसर आई फ्लाइट में से 74 लाख रुपए की कीमत का सोना जब्त किया है। सोने का वजन 1.422 किलो है और यह 24 कैरेट है। कस्टम विभाग के डिप्टी कमिश्नर बसन्त कुमार (आई.आर.एस.) की टीम की तरफ से फ्लाइट से आए यात्रियों के सामान की चैकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक यात्री के बैग से सोने की खेप को ट्रेस किया गया। गुरदासपुर के रहने वाले यात्री ने सोने को बड़े ही शातिराना तरीके से सोने की वॉयर्स (तार)…
टांडा उड़मुड़ (वीकैंड रिपोर्ट): चोरों ने गत रात गांव खुड्डा के पंजाब नेशनल बैंक की ब्रांच में सेंधमारी करते हुए ग्राहकों के लॉकरों से लाखों रुपए के गहने चुरा लिए। वारदात सी.सी.टी.वी. में कैद हुई है जिसके मुताबिक चोर रात लगभग 2.10 बजे के करीब ब्रांच की पिछली दीवार तोड़ अंदर दाखिल हुए और लगभग अढ़ाई घंटे तक बैंक के अंदर रहे। चोरों ने स्ट्रांग रूम की दीवार तोड़ी और ग्राहकों के 5 लॉकरों को गैस कटर कर उसमें रखे लाखों रुपए के गहने चोरी कर लिए। आज सुबह मैनेजर सवीना और डिप्टी जी.एम. डॉ राजेश प्रसाद की सूचना के…
धार (वीकैंड रिपोर्ट): Mp के धार जिले में सोमवार रात इंदौर-अहमदाबाद मार्ग पर दर्दनाक हादसे में छह मजदूरों की मौत हो गई. दुर्घटना के वक्त खेतों से कटाई कर टांडा लौट रहे मजदूर गाड़ी पंक्चर होने के बाद टायर बदल रहे थे, तभी तेज गति से आ रहे टैंकर ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में 20 से ज्यादा मजदूर घायल भी हुए हैं, जो पिकअप के अंदर बैठे थे. मरने वालों में तीन नाबालिग भी शामिल है. जानकारी के मुताबिक, तिरला थानाक्षेत्र के अंतर्गत रात करीब 12.30 बजे इस हादसे के वक्त मजदूर पिकअप वाहन से केसूर से…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): उत्तर प्रदेश सरकार के विद्युत विभाग के अधीन उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के पश्चिमांचल, मध्यांचल तथा पूर्वाचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के विभिन्न उपकेंद्रों में 1500 संविदात्मक कुशल और अकुशल मैनपॉवर की तैनाती के लिए ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) ने योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये हैं। बेसिल द्वारा विज्ञापित पदों में जनशक्ति इलेक्ट्रिशियन / एसओएस / लाइनमैन / आईटीआई/डिप्लोमा, टीजी -2 इलेक्ट्रिकल (स्किल्ड) और सहायक लाइनमैन (अनस्किल्ड) शामिल हैं। इन सभी रिक्तियों के लिए बेसिल द्वारा अल्पकालिक (30 दिनों) प्रशिक्षण के बाद तैनाती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार बेसिल की ऑफिशियल वेबसाइट,…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) बचत खाते के साथ कई अन्य निवेश विकल्प प्रदान करता है। इनमें से ही एक है एसबीआई आरडी (SBI RD)। आरडी (Recurring Deposit) एक ऐसा उत्पाद है, जो व्यक्ति को एक समयावधि में निश्चित राशि के नियमित मासिक जमा के माध्यम से बचत करने का अवसर प्रदान करता है। यह एक ऐसा निवेश विकल्प है, जिसमें ब्याज दर कम नहीं होती है। अगर आप एसबीआई आरडी में आज निवेश शुरू करते हैं, तो पूरे निवेश काल तक अभी की ब्याज दर (एसबीआई आरडी ब्याज दर 2020) ही…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): अनलॉक में पटरी पर लौट रहा उत्तराखंड का हिसाब-किताब, 12985 करोड़ तक पहुंचा राजस्व काठगोदाम डिपो के इंचार्ज डीएन जोशी ने बताया कि पहली बस शाम पांच और दूसरी साढ़े सात बजे से जयपुर के लिए रवाना होगी। उन्होंने कहा कि ये दोनों बसें हल्द्वानी बस अड्डे से चलेंगी। रोडवेज ने रिलीज की 15 बसें रोडवेज की बसें जैसे-जैसे रूटों पर लौट रही हैं, वैसे-वैसे रोडवेज आरटीओ कार्यालय से अपनी सरेंडर बसों को रिलीज भी करा रहा है। सोमवार को रोडवेज ने 15 बसों को रिलीज कराया। काठगोदाम डिपो के इंचार्ज डीएन जोशी ने बताया कि सोमवार…
