Author: Vandna Verma

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में आंदोलन कर रहे किसान संगठनों ने केंद्र सरकार द्वारा दिए गए बातचीत के निमंत्रण को ठुकरा दिया है। यह निर्णय चंडीगढ़ में इन किसान संगठनों की हुई बैठक में लिया गया। बैठक में रेल रोको आंदोलन, कॉर्पोरेट घरानों के व्यापारिक संस्थानों का घेराव और बहिष्कार जारी रखने का फैसला हुआ। साथ ही एक रास्ता यह भी रखा गया है कि अगर केंद्र सरकार का कोई प्रतिनिधि उनसे मिलना चाहे तो उनके पास आकर बात कर सकता है। इसके साथ ही इन किसान संगठनों ने पंजाब सरकार को भी अल्टीमेटम दिया है कि अगर 15 अक्तूबर…

Read More

बठिंडा (वीकैंड रिपोर्ट): बठिंडा जिले के गांव हमीरगढ़ में तीन बच्चों समेत पिता द्वारा खुदकुशी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह घटना बीती रात की है जिसका आज सुबह पता चला। मामले की सूचना मिलते ही डीएसपी फुल जसवीर सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गरीब परिवार का नौजवान बेअंत सिंह की पत्नी लवप्रीत कौर की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। वह अपने बच्चे प्रभजोत सिंह (7), अर्ष कौर (3), और खुशी (1) की अकेला देख-रेख कर रहा था। बताया जा…

Read More

हाजीपुर (वीकैंड रिपोर्ट): बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में पुलिस-प्रशासन मुस्तैद है और पैसों के मिलने का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में हाजीपुर में नाकेबंदी और जांच के दौरान पुलिस ने एक गाड़ी से सिक्कों से भरी 8 बोरियां बरामद की हैं. दरअसल बिहार में चुनाव है और नियम के तहत एक साथ भारी कैश लाने ले जाने को लेकर पाबंदी लगी हुई है. चुनाव में वोटरों को लुभाने और चुनाव को प्रभावित करने में अवैध लाखों- करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं. लेकिन इतनी बड़ी मात्रा में सिक्कों  के पकडे़ जाने से…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारत समेत दुनियाभर के 180 से ज्यादा देशों में कोरोनावायरस का खौफ देखने को मिल रहा है. अभी तक 3.61 करोड़ से ज्यादा लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 10.55 लाख से ज्यादा संक्रमितों की जिंदगी छीन चुका है. भारत में भी हर रोज COVID-19 के मामले बढ़ रहे हैं. संक्रमितों की संख्या 68 लाख पार हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 68,35,655 हो गई है. पिछले 24 घंटों में (बुधवार सुबह 8 बजे से लेकर गुरुवार सुबह…

Read More

वीरवार को कौन सी राशि में आएंगी खुशीयां और कौन सी राशि वाले होंगें मालामाल पढ़ें 12 राशियों का हाल। बॉलिवुड पंडित : कमल कुमार (KRK) मेष राशि – आज आपका दिन अच्छा रहेगा आपका अत्यधिक भावनात्मक होना और लोगों के लिए तो मददगार है लेकिन इससे आप कई बार मुश्किल में फँस जाते हैं ऐसी स्थिति से बाहर आने में अपने पार्टनर की मदद लें यह कुछ निजी और गुप्त बातचीत करने का समय है वित्तीय लाभ होने की उम्मीद है लेकिन अधिक जोखिम से बचें बोलने से पहले सोच लें कहीं किसी करीबी को नाराज ना कर दें…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): जिला जालंधर में कोरोना के बढ़ते मामले लोगों और प्रशासन के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। आज भी जालंधर में 129 नए मामलों की पुष्टि हुई है, जबकि पांच रोगियों की महामारी से मौत हो गई है। कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए लोगों को सरकार द्वारा दी गई गाइडलाइंस की पालना करनी चाहिए, सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखें और बहुत ज्यादा जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकले और जब निकले तो मुंह पर मास्क अवश्य पहने और थोड़े-थोड़े समय के बाद अपने हाथ साबुन के साथ धोते रहें। …

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): नेशनल पेंशन स्कीम में निवेश के कई फायदे हैं। बुढ़ापे में वित्तीय सहारा देने वाली यह स्कीम केंद्र सरकार के कर्मचारियों के साथ-साथ अब प्राइवेट सेक्टर में करने वाले कर्मचारियों को भी फायदा पहुंचा रही है। इसमें निवेश कर नौकरीपेशा लोगों रिटायरमेंट के बाद हर महीने एक निश्चित पेंशन की व्यस्था कर सकते हैं। इसके साथ ही एकमुश्त मोटी रकम का फायदा भी मिलता है। नियमों के मुताबिक इस स्कीम में 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद एक मुश्त कैश और मासिक पेंशन सुविधा मिलती है। इस स्कीम में 18 से 65 वर्ष तक…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): पब्लिक प्रोविडेंट फंड एक सरकार समर्थित स्मॉल सेविंग स्मीक है। पीपीएफ पर ब्याज दर हर तीन महीने में केंद्र सरकार द्वारा तय की जाती है। पीपीएफ एक काफी लोकप्रिय लॉन्ग टर्म सेविंग स्कीम है। यह फंड 15 साल में मैच्योर होता है। पीपीएफ पर इस समय 7.1 फीसद ब्याज मिल रहा है, जो दूसरे अधिकांश निवेश विकल्पों से काफी अधिक है। पीपीएफ अकाउंट को पोस्ट ऑफिस और एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक जैसे कुछ बैंकों में खुलवाया जा सकता है। पीपीएफ अकाउंट को ब्रांच विजिट कर या ऑनलाइन भी खुलवाया जा सकता है। एसबीआई ग्राहक किसी भी समय…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारतीय रेलवे किसानों की मदद करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है. रेलवे ने किसान रेल चलाने के बाद अब किसानों की उपज को मंडियों तक पहुंचाने के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट करके इसकी जानकारी भी दी है. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि रांची व उसके आस-पास के क्षेत्रों में होने वाले टमाटर व ब्रोकली उत्पादक किसानों की उपज को, देश की बड़ी मंडियों तक पहुंचाने के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेन चलाएगा. इस सुविधा से किसानों को लाभ होगा और आय…

Read More

शाहजहांपुर (वीकैंड रिपोर्ट): उत्तर प्रदेश में एक कथित ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने कथित रूप से अपनी 14 साल की बेटी की हत्या कर दी क्योंकि वो गर्भवती हो गई थी. पुलिस ने बताया है कि लड़की ने पूछे जाने पर बच्चे के पिता का नाम बताने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद पिता ने अपने बड़े बेटे के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस सुपरिटेंडेंट एस आनंद ने बुधवार को बताया, ‘मंगलवार को यह मामला तब सामने आया, जब सिधौली इलाके के दुल्हापुर गांव में लोगों को एक लड़की का सिर कटा हुआ शव मिला.’ उन्होंने बताया कि…

Read More