Author: Vandna Verma

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): इंस्टैंट मैसेजिंग सर्विस WhatsApp पिछले कुछ समय से अपने वेब सर्विस में काफ़ी बदलाव कर रहा है. इसी के तहत अब एक नया फ़ीचर लाने की तैयारी है. अभी तक यूज़र्स WhatsApp Web से वॉयस और वीडियो कॉल नहीं कर सतते हैं लेकिन आने वाले समय में WhatsApp Web से भी वीडियो और वॉयस कॉल की शुरुआत होगी. WhatsApp के फ़ीचर्स का ट्रैक रखने वाली वेबसाइट WABetainfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी वॉयस और वीडियो कॉल्स पर काम कर रही है. WhatsApp के नए बीटा वर्जन में वीडियो और वॉयस कॉल का फ़ीचर देखा गया…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): टाटा मोटर्स की शानदार एसयूवी कार Tata Harrier को आप सिर्फ 12,399 रुपये की ईएमआई पर इस फेस्टिव सीजन में घर ला सकते हैं। कंपनी की ओर से इस एसयूवी पर फिलहाल नवरात्रि ऑफर के तहत 70,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। एजी हेक्टर और जीप कम्पास को टक्कर देने वाली इस गाड़ी का का नया फेसलिफ्ट मॉडल भी कंपनी ने इस साल की शुरुआत में ही लॉन्च किया था। यदि आप Tata Harrier खरीदना चाहते हैं तो कंपनी की ओर से 25,000 रुपये के कैश डिस्काउंट, 40 हजार रुपये के एक्सचेंज बोनस…

Read More

मुलतान (वीकैंड रिपोर्ट): पाकिस्तन के जिला मुलतान के एक घर में 9 लुटेरों ने लूट के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। घर में दाख़िल हुए 9 लुटेरों ने जहां गहने, नकदी और अन्य सामान लूटा, वहीं घर की एक महिला के साथ उसके पति और बच्चों के सामने गैंगरेप भी किया। पुलिस ने इस घटना की सूचना मिलते ही महिला को अस्पताल पहुंचाया और दोषियों की तालाश शुरू कर दी। सरहद पार सूत्रों मुताबिक ज़िला मुलतान के गांव चाह थड़कल वाला में एक घर में दोपहर 2 बजे 9 लुटेरे घर का दरवाज़ा तोड़ कर…

Read More

शोपियां (वीकैंड रिपोर्ट):जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। मंगलवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है। पुलिस के अनुसार तलाश अभियान जारी है और विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया सूचना मिलने के आधार पर राष्ट्रीय राइफल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और प्रदेश पुलिस के विशेष अभियान समूह के जवानों ने शोपियां के मेल्होरा गांव में कासो अभियान शुरू किया। जब सुरक्षा बल गांव के एक खास इलाके की ओर बढ़ रहे थे तो आतंकवादियों ने उनपर…

Read More

तिरुवनंतपुरम (वीकैंड रिपोर्ट): केरल के पलक्कड़ में चेलानम आदिवासी कॉलोनी में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, शराब पीने वाली तीन महिलाओं सहित नौ लोगों को भी बेचैनी बढ़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वालयार पुलिस का कहना है कि हम मौत का सही कारण जानने के लिए रासायनिक रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। https://twitter.com/ANI/status/1318428835323420672?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1318428835323420672%7Ctwgr%5Eshare_3%2Ccontainerclick_1&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Findia-news%2Fkerala-5-people-died-allegedly-after-consuming-spurious-liquor-in-palakkad-chellanam-tribal-colony

Read More

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में सोमवार को कोरोना वायरस के 473 मरीजों की पुष्टि हुई जबकि 17 और संक्रमितों की मौत के बाद मृतक संख्या 4029 पहुंच गई है। मेडिकल बुलेटिन में बताया गया है कि होशियारपुर से 97, जालंधर से 51, मोहाली से 42 मामले आए हैं। बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में 5307 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं। उसमें बताया गया है कि 884 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी देने के बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 1,81,767 हो गई है। राज्य में संक्रमण के कुल मामले 1,28,103 हो गए हैं। बुलेटिन में बताया गया…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) बसों की राह रोक दी है। कोरोना के बढ़ते मामलों और प्रदूषण की दलील देकर दिल्ली सरकार ने एचआरटीसी के प्रस्ताव को फिलहाल खारिज कर दिया है। पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड के लिए बस सेवा शुरू करने के साथ ही एचआरटीसी ने दिल्ली सरकार से भी मंजूरी मांगी थी। मौजूदा समय में दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू करने की लोगों की भारी मांग है। लिहाजा, एचआरटीसी दिल्ली सरकार को दोबारा प्रस्ताव भेजेगा। एचआरटीसी के कार्यकारी निदेशक अनुपम कश्यप ने बताया कि दिल्ली के लिए…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): पश्चिम रेलवे के मुताबिक इन 392 स्पेशल ट्रेनों में से पांच जोड़ी ब्रांदा टर्मिनस से, दो-दो जोड़ी इंदौर और उधना से चलेंगी। वहीं, एक-एक जोड़ी ओखा, पोरबंदर और गांधीधाम स्टेशनों से चलेंगी। रेलवे के अनुसार, ये सभी गाड़ियां आरक्षित होंगी। इस तारीख तक करा सकते हैं बुकिंग रेलवे द्वारा इन सभी स्पेशल ट्रेनों का विशेष किराया वसूला जाएगा। अगर आप भी सफर करना चाहते हैं, तो ध्यान रहे कि इसकी बुकिंग 20 अक्तूबर यानी आज से 22 अक्तूबर के बीच ही की जा सकती है। हालांकि यात्रा के दौरान सभी सुरक्षा नियमों का पालन करना अनिवार्य…

Read More

रांची (वीकैंड रिपोर्ट): झारखंड सरकार की राज्य में गुटखा प्रतिबंधों को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में किरकिरी हुई है। दरअसल, गुटखे पर प्रतिबंध लगाने के लिए दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान सरकार ने न्यायाधीश से कहा कि झारखंड में इस पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस दौरान सुनवाई कर रहे न्यायाधीश ने खुद पैसे देकर गुटखा मंगवाया और पूछा कि यह कैसा प्रतिबंध है? फरियादी फाउंडेशन की तरफ से झारखंड में गुटखा प्रतिबंध को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई। शुक्रवार को इस मामले पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई हो रही थी। इस दौरान सरकार…

Read More

श्री कीरतपुर साहिब (वीकैंड रिपोर्ट):  गुरुद्वारा पतालपुरी साहिब के नज़दीक बनी पार्किंग में से एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है। जानकारी देते हुए आई.ओ. ए. एस. आई. मनजीत सिंह गिल ने बताया कि उन्हें परमजीत सिंह पुत्र हरमीत सिंह निवासी गांव कल्याणपुर ने सूचना दी कि वह गुरुद्वारा पतालपुरी साहिब के सामने माथा टेक कर वापिस आ रहा था। जब वह गुरुद्वारा साहिब के सामने बनी पार्किंग के पास पहुंचा तो उसने देखा कि वहां एक अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़ी थी, जिसकी सूचना उसने पुलिस थाना श्री कीरतपुर साहिब में दी। मौके पर जाकर देखा गया तो उक्त…

Read More