चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) : कोरोना को रोकने के लिए लगाए जा रहे प्रतिबंधों से लोग तंग आ चुके हैं। इसीलिए पंजाब में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन बढ़ रहे हैं। पंजाब के मंत्रियों और विधायकों ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को सूचित किया है कि दुकानों और कारोबार का बंद होना लोगों के गुस्से को बढ़ा रहा है। इसे देखते हुए पंजाब सरकार ने कुछ रियायतें दी हैं। इसके तहत मुख्यमंत्री ने मंगलवार को विभिन्न वर्गों को राहत देने का फैसला किया। जनता के विश्वास को बेहतरीन बनाने के लिए, कैप्टन ने स्पष्ट किया कि राज्य में पूर्ण तालाबंदी नहीं…
Author: Vandna Verma
ऊना (वीकेंड रिपोर्ट) : आयुष्मान भारत योजना के तहत जिला ऊना में 98.01 प्रतिशत परिवारों ने अपना पंजीकरण करा लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि जिला के पात्र 24,456 परिवारों में से 27 अप्रैल 2021 तक 23,990 परिवारों ने पंजीकरण करवाया लिया है। पहले पंजीकरण 70.17 प्रतिशत था, लेकिन सामूहिक प्रयासों व सभी के सहयोग से इसे अब बढ़ाकर 98.01 प्रतिशत तक पहुंचा दिया है। उन्होंने बताया कि 19 नवंबर 2020 तक आयुष्मान भारत योजना के तहत जिला ऊना के 17,161 परिवार पंजीकृत थे तथा इसके बाद 27 अप्रैल तक इस…
राजस्थान (वीकैंड रिपोर्ट) : राजस्थान की जोधपुर सेंट्रल जेल में सजा काट रहे कोरोना संक्रमित आसाराम की बुधवार रात को तबीयत बिगड़ गयी। उन्हें महात्मा गांधी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है. आसाराम का तीन दिन पहले कोरोना टेस्ट हुआ था और बुधवार शाम उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. 80 साल के आसाराम ने बेचैनी की शिकायत की थी. कोरोना वायरस के चलते ऑक्सीजन लेवल बहुत कम होने पर उनको अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया. आसाराम की तबीयत बिगड़ने की खबर सुनकर उनके कई समर्थक अस्पताल पहुंच गए, हालत बिगड़ते देख अब आसाराम को जोधपुर एम्स भेजने की…
होशियारपुर (वीकेंड रिपोर्ट) : कोरोना से बचाव तथा लड़ाई से अपने ढंग से सभी जागरूक लोग व समाज सेवी संस्थाएं अपना सहयोग डाल रही हैं, परंतु वास्तव में इंसान के शरीर के अंदर प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने से ही कोरोना समेत अन्य बीमारियों का सामना करने में इंसानी शरीर समर्थ होता है। शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए देसी जड़ी-बूटियों जैसे कि तुलसी, सौंठ, काली मिर्च, दाल चीनी आदि जो कि आमतौर पर घरों में पाई जाती है के साथ काढ़ा बनाकर चाय के स्थान पर पिया जाए तो वह शरीरक क्षमता को बढ़ाता है। इसी बात से प्रभावित होकर…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : कोरोना महामारी की पहली लहर में जहां सबसे ज्यादा बुजुर्ग लोग संक्रमित हुए। वहीं दूसरी लहर में कोरोना वायरस युवा आबादी रही। अब आशंका जता रहे हैं कि अगर देश में तीसरी लहर आई तो यह बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। ऐसा दुनिया के दूसरे देशों में भी हुआ है। भारत में कोरोना की तीसरी लहर सितंबर तक आ सकती है। बाल चिकित्सा और संक्रमण रोगों के विशेषज्ञों ने कहा है कि सरकार को जल्द से जल्द बच्चों के टीकाकरण के कार्यक्रम को शुरू करना चाहिए नहीं तो कोरोना की तीसरी लहर में…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): बॉलीवुड की अभिनेत्री अभिलाषा पाटिल का कोरोना वायरस के चलते निधन हो गया। वह शूटिंग के सिलसिले में वाराणसी में थीं लेकिन जब मुंबई लौटीं तो उन्हें कोविड-19 वायरस के कुछ लक्षण महसूस हुए। इसके बाद उनका टेस्ट पॉजिटिव आया था। मराठी फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम करती थी और अभिलाषा पाटिल 47 साल की थीं। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में आईसीयू में दाखिल कराया गया था, जहां पर दिनों-दिन उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई। कुछ दिनों तक संघर्ष करने के बाद आखिर वह ये जंग हार गईं।…
होशियारपुर (वीकेंड रिपोर्ट) : कोविड महामारी से जूझ रहे जरूरतमंद गरीब मरीजों को ऑक्सीजन मुहैया करवाने के लिए हिमांशु मेहता चैरिटेबल सोसाइटी ने जिला रेडक्रॉस सोसाइटी को 50000 की राशि भेंट की। हिमांशु मेहता चैरिटेबल सोसाइटी के सदस्य पुनीत मेहता व विनीत मेहता ने कोविड काल में सोसाइटी की तरफ से राहत कार्य के लिए सहयोग राशि देने की इच्छा जाहिर की थी तथा सूद की प्रेरणा से उन्होंने 50000 का चैक डीसी कम चेयरपर्सन जिला रेडक्रॉस सोसाइटी अपनीत रियात को भेंट किया। इस मौके पर सोसाइटी के सचिव नरेश गुप्ता व बेरिस्टर जिवेद सूद भी उपस्थित थे। सूद ने…
जालन्धर (वीकेंड रिपोर्ट) : इनोसैंट हर्ट्स के इनोकिड्स (ग्रीन मॉडल टाऊन, कैंट जंडियाला रोड, लोहारा, कपूरथला रोड एवं नूरपुर) में के.जी. 1 तथा के.जी. 2 के नन्हे विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी कविता वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नन्हे विद्यार्थियों ने अपनी कविताओं द्वारा बहुत ही सुंदर संदेश दिए। बच्चों ने कविताओं से संबंधित चार्ट्स तथा फ्लैश कार्ड्स इस्तेमाल किए।उ न्होंने ‘नेवर गिव अप’ के संदेश देते हुए, स्टे होम स्टे सेफ, सेव वाटर सेव अर्थ, वैल्यू ऑफ टाइम, स्टॉप कोविड-19, सेव ट्रीज, आई लव माई स्कूल आदि सुंदर संदेशों के साथ अपनी कविताएं सुनाईं। यह प्रतियोगिता ऑनलाइन ज़ूम एप…
मेष: आज का दिन आपकी राशि वालों के लिए बेहद शुभ होने जा रहा है और आज आपकी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति होगी। यात्रा सामान्य रूप से लाभ देगी और कोई डील आज आप पक्की कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों का दोपहर बाद उच्चाधिकारी से वाद विवाद होने से कानूनी पक्ष नया मोड़ ले सकता है। शाम के समय योजनाओं की पूर्ति से आपको खास लाभ हो सकता है। शाम को मेहमानों के घर आने से आपका खर्च बढ़ सकता है। वृषभ: आज का दिन आपके लिए कठिनाई वाला है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से या व्यवसाय क्षेत्र में व्यापारियों से…
नवांशहर (वीकेंड रिपोर्ट) : उपायुक्त डॉ शेना अग्रवाल अग्रवाल ने आज सिविल अस्पताल नवांशहर में जिले में कोविड-19 की वर्तमान स्थिति, स्वास्थ्य संस्थानों में कोविड रोगियों की देखभाल और सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना महामारी की व्यवस्था करने के लिए चिकित्सा ऑक्सीजन की आवश्यकता, उपलब्धता और निर्बाध आपूर्ति पर चर्चा की। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (जनरल) आदित्य उप्पल, माननीय सिविल सर्जन डॉ गुरदीप सिंह कपूर और वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ मनदीप कमल और स्वास्थ्य विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभिन्न निजी अस्पतालों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। इस अवसर पर उपायुक्त डाॅ शेना अग्रवाल ने सिविल सर्जन डॉ गुरदीप सिंह…
