जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Lecture on Continental Drift : वैज्ञानिक जिज्ञासा और पृथ्वी की गतिशील प्रणालियों की गहन समझ को बढ़ावा देने के अपने निरंतर प्रयासों के तहत, डी.ए.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने आधुनिक भूगोल और भूविज्ञान की एक आधारभूत अवधारणा, “महाद्वीपीय विस्थापन” पर एक शैक्षिक व्याख्यान का आयोजन किया। यह सत्र 15 सितंबर, 2025 को सुबह 11:15 बजे कक्ष संख्या 38 में आयोजित किया गया और इसमें कक्षा 10+1 और 10+2 के छात्रों ने भाग लिया। विषय: “महाद्वीपीय विस्थापन – निरंतर बदलती पृथ्वी” यह सत्र प्रोफेसर सुशांत लालोत्रा (भूगोल विभाग) द्वारा प्रस्तुत किया गया। उनके व्याख्यान ने छात्रों को…
Author: Vandna Verma
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Talent Carnival 2025 : युवा प्रतिभाओं को पंख प्रदान करने के उद्देश्य से एच.एम.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में टैलेंट कार्निवाल का आयोजन प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन के दिशा-निर्देशन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि स्वरूप उपस्थित प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन का हार्दिक अभिनंदन स्कूल कोआर्डिनेटर एवं डीन अकादमिक डॉ. सीमा मरवाहा और स्कूल को-कोआर्डिनेटर अरविंदर बेरी द्वारा प्लांटर भेंट कर किया गया। समागम का शुभारंभ मंगलकामना हेतु मंगल तिलक एवं ज्ञान की ज्योति प्रज्जवलित कर किया गया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने नवांगन्तुक छात्राओं का स्वागत करते हुए कहा कि टैलेंट…
Weekly Horoscope 21 Sep to 27 Sep 2025 मेष राशि / Weekly Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। इस दौरान, आप आवश्यक कार्यों को लेकर अनिर्णय की स्थिति में रह सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को विशेष सावधानी बरतनी होगी; अपने कार्य दूसरों के भरोसे छोड़ने की गलती न करें, वरना निराशा हाथ लग सकती है। कार्यक्षेत्र में पूर्ण एकाग्रता और समयबद्धता से काम करें, अन्यथा वरिष्ठों की नाराज़गी झेलनी पड़ सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिस्थितियाँ आपके अनुकूल होंगी और यात्रा के…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- These things will be cheaper from September 22 : 22 सितंबर से लोगों को बहुत सी चीजें सस्ती मिलेंगाी। दरअसल जीएसटी कटाैती उस दिन से लागू हो रही हैं। वैसे AC, TV और कार-बाइक तक के दाम में बड़ी कटौती हो रही है। 33 दवाओं पर जीएसटी हटाया गया है वहीं मेडिकल में यूज होने वाले ऑक्सीजन पर 12% जीएसटी लागू था, जिसे अब हटा दिया गया है। प्रोक्टर एंड गैम्बल (P&G), हिंदुस्तान यूनिलीवर, लॉरियल, ITC और ब्रिटानिया जैसी कंपनियों ने अखबारों और सोशल मीडिया पर नए दामों की घोषणा कर दी है। P&G ने हेड…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Public Holiday : अगर आपने सोमवार को पंजाब सरकार से जुड़े किसी सरकारी विभाग में काम करवाने जाना है तो यह खबर आपके लिए अहम है। दरअसल 22 सितंबर दिन सोमवार को महाराजा अग्रसेन जयंती है और इस दिन पंजाब में सरकारी छुट्टी का ऐलान हो गया है। इस दिन सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। 21 सितंबर को रविवार की साप्ताहिक छुट्टी है। ऐसे में कर्मचारियों और छात्रों को लगातार दो दिन आराम का मौका मिलेगा।
समराला (वीकैंड रिपोर्ट)- समराला-चावा रोड पर गांव शमसपुर के पास आज सुबह मोटरसाइकिल और वैन की भीषण टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक 26 वर्षीय जसकरण सिंह, पायल थाने के गांव रायपुर राजपूत का रहने वाला था, जो मोहाली की एक फर्म में काम करता था और अपनी ड्यूटी से घर लौट रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टक्कर के तुरंत बाद मोटरसाइकिल में आग लग गई और मोटरसाइकिल पर सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पिता की लगभग चार साल पहले मृत्यु हो गई थी और वह…
पठानकोट (वीकैंड रिपोर्ट)- Three officers suspended in Punjab : हाल ही में आई बाढ़ के दौरान माधोपुर हेडवर्क्स के गेट टूट गए थे, जिससे बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई थी। इस संबंध में सिंचाई विभाग ने एक्सईन नितिन सूद, एसडीओ अरुण कुमार और जेई सचिन ठाकुर को निलंबित कर दिया है। जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव ने तत्काल प्रभाव से उनके निलंबन के आदेश जारी कर दिए हैं। गौरतलब है कि कल केंद्रीय टीम ने भी हेडवर्क्स का दौरा किया था, गौरतलब है कि हेडवर्क्स का गेट टूटने से एक कर्मचारी की जान भी चली गई थी।…
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट)- Bollywood News : बालीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण प्रभास की कल्कि 2898एडी के सीक्वल से बाहर हो गई हैं। मेकर्स ने लिखा, ”यह आधिकारिक घोषणा की जाती है कि दीपिका पादुकोण अब ‘कल्कि 2898 एडी’ के आगामी सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी। वहीं, कहा जा रहा था कि शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग में दीपिका पादुकोण भी होंगी और अब इस बात पर खुद दीपिका पादुकोण ने मुहर लगा दी है। दीपिका ने बीती आधी रात को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात पर मुहर लगा दी है कि वह शाहरुख खान की…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) : Verka milk and desi ghee have become cheaper : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज आम जनता को लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से वेरका के दूध और अन्य उत्पादों की कीमतों में बड़ी कटौती करने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संशोधित कीमतें 22 सितंबर सुबह से लागू होंगी। उन्होंने कहा कि ये कीमतें भारत सरकार के जी.एस.टी. 2.0 सुधारों के अनुरूप होंगी, जिसके तहत आवश्यक डेयरी उत्पादों पर करों में कमी की गई है। नई कीमतों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उपभोक्ताओं को वेरका घी 30 से 35 रुपये प्रति…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Bomb Threat In School : दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला जारी है। आज कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इनमें डीपीएस द्वारका, कृष्णा मॉडल पब्लिक स्कूल और सर्वोदय विद्यालय शामिल हैं। खबरों के मुताबिक, बम निरोधक दस्तों के साथ पुलिस की टीमें स्कूलों में पहुँच गई हैं। एहतियात के तौर पर छात्रों और कर्मचारियों को बाहर निकाल लिया गया है और इमारत की पूरी तलाशी ली जा रही है। हालाँकि, अभी तक की जाँच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। इससे पहले, दिल्ली उच्च न्यायालय…
