Author: Vandna Malhotra

पेइचिंग (वीकैंड रिपोर्ट): घातक कोरोना वायरस दुनिया के लिए नया है। इसलिए अभी तक यह नहीं पता था कि उसकी संरचना कैसी है, वह दिखता कैसा है। दुनिया भर के वैज्ञानिक इस पर रिसर्च कर रहे हैं। बड़ी बात यह है कि वैज्ञानिकों की एक टीम को वायरस की असल संरचना को जानने में कामयाबी मिली है। इतना ही नहीं, जब यह वायरस किसी कोशिका को संक्रमित करता है तो उस वक्त कोशिका की क्या स्थिति होती है, इसकी भी तस्वीर लेने में वैज्ञानिक कामयाब हुए हैं। यह कामयाबी इसलिए काफी अहम है कि इससे कोरोना वायरस की पहचान करने,…

Read More

मेष: आज आप अपने नौकरी के क्षेत्रों में अपनी जिम्मेदारियों के निर्वाहन में पूरे मन से लगे हुए होंगे। काम के दवाब व प्रतिस्पर्धी दौड़ में आगे निकलने की कई चिंताएं आपको अचानक ही घेर सकती हैं। हालांकि आप उत्पादन के क्षेत्रों में अच्छी प्रगति में होंगे। किसी संस्था के साथ बड़े समझौते पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। वृषभ: आज आपके ग्रह शुभ व सकारात्मक हो चुके हैं। फलत: आपको जहां नगदी पूंजी का लाभ होगा। वहीं संबंधित सेवाओं में पद व प्रतिष्ठा उच्च होगी। तकनीक, चिकित्सा, फिल्म के क्षेत्रों में तेजी से आगे बढऩे के संकेत हैं। हालांकि किसी…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): रोटरी क्लब जालंधर साऊथ द्वारा एक कार्यक्रम गुडमंडी क्षेत्र में आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्लब प्रधान उर्मिला चौहान, सेक्रेटरी किरण अग्रवाल, मैडम सुमन, महंत संपतिदेवी शर्मा, डा. राजकुमार शर्मा, होलसेल शुगर मर्चेंट एसोसिएशन के प्रीतम सिंह अरोड़ा, कृष्ण लाल अरोड़ा, हैप्पी, राजिंदर सिंह अरोड़ा, प्रेम बुद्धिराजा, जगदीश बुद्धिराजा, राजीव पप्पू लाहौर, नीना सोंधी, ज्योती शर्मा, संगीता सहगल, डा. ललवानी, डा. कालड़ा आदि उपस्थित थे। इस मौके पर साफ सफाई रखने और सालिड वेस्ट मैनेजमेंट के बारे में लोगों का जागरूक किया गया। गीले और सूखे कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन रखने के लिए प्रेरित किया…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब युवाचार्य संघीय मंत्री एवं प्रवर्तक स्वामी शुक्लचंद एवं व्याख्यान वाचस्पति कविरत्न सुरेंद्र मुनि दोनों ही भारत केसरी आचार्य काशी राम के शिष्य एवं प्रधानाचार्य सोहन लाल के प्रशिष्य थे। पद की गरिमा, सार्थकता व संतत्व की महिमा का पूर्णतया विवेक इनके जीवन में विद्यमान था। मर्यादा अनुशासन व मैत्री का भाव इनके जीवन का पर्याय था। ध्यान व जप साधना के बल पर शक्तियां व विभूतियां स्वयं प्राप्त थीं, ये योगनिष्ठ अध्यात्म की गहराईयों में उतरे हुए महा पुरूष थे। उक्त विचार भारत सिंह की साध्वी डा. अर्चना ने प्रवत्र्तक शुक्ल चंद व गुरूवर्ग सुरेंद्र मुनि…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): आम आदमी पार्टी के पंजाब के ज्वायंट सेक्रेटरी अमृतपाल सिंह तथा दोआबा जोन के सीनियर वाइस प्रधान हरचरन सिंह संधू की उपस्थिति में जालंधर के कार्यालय में बड़ी संख्या में नौजवानों को आम आदमी पार्टी में शामिल किया गया। यूथ विंग के पंजाब प्रधान मनजिंदर सिंह सिद्धू ने पार्टी का सरोपा भेंट कर नौजवानों का पार्टी में स्वागत किया। इस अवसर पर जिला जालंधर के शहरी प्रधान डा. शिव दयाल माली, हरजिंदर सिंह सीचेवाल प्रधान देहाती, डा. संजीव शर्मा वाइस प्रधान पंजाब, गुरविंदर सिंह शेरगिल वाइस प्रधान यूथ विंग पंजाब, तरनदीप सिंह सनी दोआबा जोन प्रधान, यूथ…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): होलिका दहन की कहानी आज हर किसी को मालूम है। इस अवसर रंगों के साथ खेल कर मनाई जाने वाली खुशी नाकारात्मक शक्तियों का नाश करती है। इसके साथ ही मन में मनों में उल्हास आ जाता है और जीवन में नई उमंग का संचार होता है। होलिका दहन अथवा होली मनाने का समय निर्धारित रहता है। निर्धारित समय पर किए गए उपाय फलित होते हैं और जीवन में नाकारत्मक उर्जा को शांत कर आगे बढऩे में सहायक होते हैं। होलिका भद्राकाल 9 मार्च को प्रात: 06.37 से दोपहर 1.15 बजे तक रहेगा प्रदोष काल दहन का…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार भारी गिरावट पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1,435.14 अंक यानी 3.73 फीसदी की गिरावट के बाद 37,035.47 के स्तर पर खुला। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 403.15 अंक यानी 3.58 फीसदी की गिरावट के बाद 10,865.85 के स्तर पर खुला। महज एक मिनट में निवेशकों के चार लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए। रिजर्व बैंक ने बृहस्पतिवार को संकट में फंसे यस बैंक पर मौद्रिक सीमा लगा दी। इसके तहत खाताधारक अब यस बैंक से 50 हजार रुपये से ज्यादा रकम…

Read More

मेष: आज आप अपने कार्मिक कौशल को निखारने में ध्यान देते हुए होंगे। जिससे कामों को अच्छी तरह से करने में सफल होंगे। किसी मित्र के साथ आज एक लंबे अन्तराल के बाद मिलकर प्रसन्न होंगे। उनका हालचाल जानने की उत्सुकता होगी। आय के लिहाज से आज का दिन अनुकूल होगा। पे्रम संबंध अच्छे होंगे। वृषभ: आज आप अपने कामों को फुर्ती के साथ करने में लगे हुए होंगे। आज आपको पदोन्नति हेतु नामित किए जाने के योग होगे। किन्तु निजी संबंधों में बढ़ते हुए तनाव से आपके मन में आशान्ति की स्थिति उभर सकती हैं। धैर्य के साथ आगे…

Read More

श्री आनंदपुर साहिब (वीकैंड रिपोर्ट): खालसाई शानो शौकत का प्रतीक छह दिवसीय राष्ट्रीय जोड़ मेला ऐतिहासिक गुरूद्वारा किला आनंदपुर साहिब में नगाड़ों की गूंज से आरंभ हो गया है। वर्णनीय है कि होला मोहल्ला पांच से सात मार्च तक कीरतपुर साहिब में और आठ से दस मार्च तक श्री आनंदपुर साहिब में मनाया जाएगा।

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): फ्लिपकार्ट के सह-संस्थापक सचिन बंसल पर उनकी पत्नी ने दहेज उत्पीडऩ का आरोप लगाया है। बता दें कि सचिन बंसल की पत्नी प्रिया ने बेंगलुरु के कोरमंगला पुलिस स्टेशन में दहेज उत्पीडऩ का मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज की गई एफआईआर में चार लोगों का नाम दिया गया है। सचिन बंसल, उनके पिता सतप्रकाश अग्रवाल, मां किरण बंसल और भाई नितिन बंसल। बता दें कि सचिन और प्रिया बंसल की शादी 2008 में हुई थी अपनी शिकायत में प्रिया ने आरोप लगाया कि उनकी शादी के बाद सचिन और उनके परिवार वालों ने दहेज मांगना शुरू…

Read More