फतेहगढ़ साहिब (वीकैंड रिपोर्ट)- Garib Rath train catches fire : श्री अमृतसर साहिब से सहरसा जा रही गरीब रथ ट्रेन की तीन बोगियों में आज सुबह उस समय आग लग गई जब उक्त ट्रेन सरहिंद रेलवे स्टेशन पार करने के लगभग आधा किलोमीटर बाद रुकी थी। राजकीय रेलवे पुलिस स्टेशन सरहिंद के थाना प्रभारी निरीक्षक रतन लाल ने दुर्घटना की जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेन से अचानक धुआँ निकलने लगा, जिसे देखकर चालक ने तुरंत ट्रेन रोक दी और जैसे ही पुलिस गश्ती दल को ट्रेन में आग लगने की सूचना मिली, उनके सभी कर्मचारियों ने तुरंत बचाव कार्य…
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Tejas LCA Mark 1A will fly for the first time today : हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा निर्मित तेजस मार्क-1ए लड़ाकू विमान आज नासिक में अपनी पहली उड़ान भरेगा। इस पहली उड़ान के बाद, वायुसेना को जल्द ही दो नए विमान मिलेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहेंगे। वह एचएएल की तीसरी उत्पादन लाइन का औपचारिक उद्घाटन भी करेंगे। एचएएल की दोनों उत्पादन लाइनें बेंगलुरु में स्थित हैं। शुरुआत में, वायुसेना को ये विमान दो साल पहले मिलने थे, लेकिन समय पर अमेरिकी इंजन न मिलने के कारण इसमें देरी हुई। वायुसेना…
रायपुर (वीकैंड रिपोर्ट) – 208 Naxalites surrendered : छत्तीसगढ़ में आज 153 हथियारों सहित कुल 208 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। अब ये सभी पुनर्वास की प्रक्रिया से गुज़रेंगे। इससे अबूझमाड़ का अधिकांश हिस्सा नक्सली प्रभाव से मुक्त हो जाएगा और उत्तरी बस्तर में लाल आतंक का अंत हो जाएगा। अब केवल दक्षिणी बस्तर ही बचा है। इनमें महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नक्सलियों के सरेंडर पर खुशी जताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए आज का दिन ऐतिहासिक कहा जा सकता है। आज बहुत बड़ी संख्या में…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Postmortem of ASI Sandeep body : एडीजीपी वाई पूरण कुमार को भ्रष्ट बताकर खुदकुशी करने वाले एएसआई संदीप कुमार लाठर के अंतिम संस्कार पोस्टमार्टम के बाद करदिया गया। सरकारी वादे के मुताबिक संदीप के शव को फूलों से सजे पुलिस वाहन से पैतृक गांव जुलाना लाया गया। फॉरेंसिक साइंस विभाग के तीन डॉक्टरों के पैनल ने सिर में लगी गोली का पता लगाने के लिए तीन बार एक्सरे किया लेकिन मिली नहीं। डॉक्टरों के मुताबिक, संदीप ने दाईं कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली मारी थी। यह सिर के अंदरूनी हिस्सों को चीरते हुए बाईं तरफ कान के…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) – Rimpy Immigration Travel Agency license cancelled : महानगर जालंधऱ से अहम खबर सामने आ रही है। खबर रिम्पीज़ इमिग्रेशन ट्रैवल एजेंसी से जुड़ी है। अतिरिक्त जिला मैजिस्ट्रेट – कम -अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अमनिंदर कौर ने पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल रेगुलेशन एक्ट-2012 की धारा 6(1)(ई) के प्रावधानों के तहत प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए रविंदरपाल सिंह पुत्र सुरजीत सिंह, निवासी 47, 48, 49, राजा गार्डन, कपूरथला रोड की फर्म मेसर्स रिम्पीज़ इमिग्रेशन, जो एन.एम.-210, सर्कुलर रोड, जालंधर में स्थित है, का लाइसेंस नंबर 596/ए.एल.सी.4/एल.ए./एफ.एन.-753 रद्द कर दिया है। इस संबंध में अतिरिक्त जिला मैजिस्ट्रेट द्वारा जारी…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Avoid adulterated dry fruits : सर्दियां शुरू हो चुकी हैं। इस सीजन में ड्राईफ्रूट खाने के बहुत फायदे हैं जैसे कि पिस्ता विटामिन बी12 का अच्छा सोर्स है, ये शरीर में ऊर्जा और लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण के लिए आवश्यक है। पिस्ता को आप डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं इसे लड्डू बना सकते हैं, इसे नाश्ते में खा सकते हैं। वैसे सीजन में नकली और असली ड्राई फ्रूट की पहचान करना बहुत जरूरी है। सड़क किनारे बिकने वाले मेवे भले देखने में ताजा लगते हैं और उनका दाम भी बाजार से कम…
फतेहपुर (वीकैंड रिपोर्ट)- Rahul Gandhi meet Hariom family : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज उत्तर प्रदेश के फतेहपुर पहुंचे। यहां उन्होंने दलित युवक हरिओम वाल्मीकि के परिजनों से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने आरोप लगाया कि इनके परिजनों को घर से निकलने नहीं दिया जा रहा है, उन्हें डराया-धमकाया जा रहा है। राहुल का कहना था कि परिवार ने क्राइम नहीं किया। क्राइम इनके खिलाफ किया गया है। ऐसा लग रहा है कि ये अपराधी हैं। घर में बंद कर रखा है। डरा रहे हैं। ये सिर्फ न्याय मांग रहे हैं, हमारे बेटे को भाई को मारा…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Tomorrow is Dhanteras : कल धनतेरस है और हर साल की तरह इस साल भी लोग धनतेरस पर जमकर खरीदारी करेंगे। ज्योतिषियों की मानें तो, धनतेरस पर खरीदारी के लिए कई सारे शुभ मुहूर्त रहने वाले हैं- पहला मुहूर्त- सुबह 8 बजकर 50 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। दूसरा मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 43 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। तीसरा मुहूर्त- शाम 7 बजकर 16 मिनट से रात 8 बडकर 20 मिनट तक रहेगा। शास्त्रों के अनुसार इस दिन समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अमृत कलश…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- DIG Bhullar Arrest : पंजाब में रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण भुल्लर की सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी किए जाने से हर कोई स्तब्ध है। भुल्लर के घर नोटों का जखीरा मिला है। इन नोटों को गिनने के लिए नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई। सीबीआई ने इस मामले में भुल्लर के बिचौलिए कृष्णू को भी गिरफ्तार किया है, जोकि डीआईजी के कहने पर स्क्रैप डीलर से उसके खिलाफ दर्ज एफआईआर पर कार्रवाई नहीं करने के एवज में हर महीने मंथली वसूलने जाता था। भुल्लर के घर से नोटों से भरे तीन बैग मिले हैं। जूलरी से भरा एक…
मालेरकोटला (वीकैंड रिपोर्ट) – Former Punjab DGP young son dies : पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा और पूर्व कैबिनेट मंत्री मैडम रजिया सुल्ताना के बेटे अकील अख्तर (33) वर्ष का आज चंडीगढ़ स्थित उनके आवास पर आकस्मिक निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर उत्तर प्रदेश ले जाया जाएगा। मलेरकोटला हाउस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिवंगत अकील अख्तर के जनाज़े की नमाज़ आज बाद में उनके पैतृक गाँव हरदा खेड़ी (सहारनपुर, उत्तर प्रदेश) में अदा की जाएगी और उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि दिवंगत अकील अख्तर के परिवार में उनकी पत्नी ज़ैनब अख्तर, एक बेटा और…
