Author: Vandna Verma

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Tomorrow is Bhai Dooj : भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक भाई दूज कल है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 22 अक्टूबर को रात 8 बजकर 16 मिनट पर प्रारंभ होगी और 23 अक्टूबर को रात 10 बजकर 46 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि में भाई दूज का त्योहार 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा। तिलक का शुभ मुहूर्त : दोपहर 1:13 बजे से 3:28 बजे तक अभिजीत मुहूर्त : सुबह 11:43 बजे से 12:28 बजे तक पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर नरकासुर राक्षस का…

Read More

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) – Weather Alert : पंजाब और चंडीगढ़ में अगले सात दिनों तक मौसम पूरी तरह साफ़ और शुष्क रहेगा। कहीं भी बारिश या आंधी की संभावना नहीं है। पिछले 24 घंटों में तापमान में लगभग 0.4 डिग्री की गिरावट आई है, जिससे मौसम सामान्य हो गया है। बठिंडा में सबसे ज़्यादा तापमान 34.9 डिग्री दर्ज किया गया। हालाँकि, बंदी छोड़ दिवस और दिवाली पर पटाखे फोड़ने के कारण पंजाब की हवा ज़हरीली बनी हुई है। सुबह 6 बजे तक ज़्यादातर शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 से ऊपर दर्ज किया गया। बुधवार सुबह 6 बजे पंजाब के…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): Deputy Commissioner shares Diwali joy with children with special needs and elderly :  डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज रेड क्रॉस दिव्यांग स्कूल और प्रयास स्कूल के विशेष जरूरतों वाले बच्चों तथा ओल्ड एज होम के बुजुर्गों के साथ दीवाली के त्योहार की खुशियां साझा की। इस अवसर पर डा. अग्रवाल ने बच्चों और बुजुर्गों के साथ समय बिताया और उन्हें मिठाइयां बांटी। डा.अग्रवाल ने कहा कि दीवाली रोशनी का त्योहार है, जिसे पूरे देश में बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि हमारे त्योहार खुशियों और उत्साह का स्रोत है और…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Delhi air quality is poor : इन दिनों दिल्ली एनसीआर में मौसम तो सुहाना बना है लेकिन आनंद विहार से लेकर अक्षरधाम व दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में हवा में प्रदूषण बेहद ख़राब स्थिति में पहुंच गया है। सुबह और शाम को सर्दी का एहसास हो रहा है। हालांकि दिन के समय में धूप की वजह से हल्की गर्मी देखने को मिल रही हैं, लेकिन मौसम में ठंडक बढ़ने के साथ ही हवा की गुणवत्ता भी खराब होती जा रही हैं। हवा की गुणवत्‍ता बेहद खराब कैटेगरी में होने की वजह से आमलोगों को सावधानी बरतने…

Read More

वाशिंगटन (वीकैंड रिपोर्ट)- Trump new tariff : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 1 नवंबर से आयातित मध्यम और भारी ट्रकों और उनके पार्ट्स पर 25% नया टैरिफ लगाया जाएगा। इसके साथ ही आयातित बसों पर 10% टैरिफ लागू होगा। अधिकारियों के अनुसार ये टैरिफ राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर लगाए जा रहे हैं और इसका उद्देश्य अधिक ऑटो उत्पादन को अमेरिका में स्थानांतरित करना है। फोर्ड के सीईओ जिम फार्ले ने कहा कि ट्रंप के आदेश से अमेरिकी उत्पादन के लिए ऑटो पार्ट्स सस्ते हो जाएंगे और बड़े ट्रकों पर नए आयात शुल्क आयात के साथ प्रतिस्पर्धा को समान स्तर…

Read More

अचल साहिब (गुरदासपुर) (वीकैंड रिपोर्ट) – Road Accident : पंजाब से दर्दनाक खबर सामने आई है। खबर यह है कि गांव सुखा चिरा में भीषण हादसे में एक व्यक्ति की माैत हो गई। दो भाई सुच्चा सिंह पुत्र शिव सिंह और रणजीत सिंह पुत्र शिव सिंह सुबह करीब साढ़े चार बजे मोटरसाइकिल पर श्री आनंदपुर साहिब जा रहे थे। जब वे होशियारपुर टांडा रोड पर पुलिस स्टेशन बुल्लोवाल के पास पहुंचे तो मोटरसाइकिल अचानक सड़क पर लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई, जिससे सुच्चा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई रणजीत सिंह घायल…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Jalandhar Trade Fair : अगर आप शापिंग करना चाहते हैं और एक ही स्थान पर बहुत सी आइटम्स खरीदने के इच्छुक हैं तो आपकी खोज खत्म होने जा रही है क्योंकि जालंधर के देशभगत यादगार हाल में विशाल जालंधर ट्रेड फेयर लगा है। यह चार दिवसीय ट्रेड फेयर 16 अक्तूबर से शुरू है और 19 अक्तूबर तक लगेगा। एग्जीबिशन की एंट्री फ्री है औऱ यहां पर दर्जनों स्टाल लगे हैं। विभिन्न शहरों और राज्यों से लोग यहां शानदाप उत्पाद लेकर आए हैं और जालंधर के लोग विभिन्न वैरायइटियों का सामान खरीद रहे हैं। खासताैर पर घर की…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Dhanteras today : आज पूरे देश में धनतेरस मनाया जा रहा है। जालंधर के बाजार सजे हुए हैं।  धनतेरस पर चांदी या धातु के बर्तन खरीदना शुभ होता है। यह मानसिक शांति और आर्थिक स्थिरता लाता है। 21 चावल के दाने हल्दी या केसर से रंगकर लाल कपड़े में बांधें और तिजोरी में रखें। यह उपाय धनवृद्धि और स्थायी समृद्धि का प्रतीक है। धनतेरस का एक नाम धनत्रयोदशी भी है, क्योंकि आरोग्य के दाता और आयुर्वेद के जनक धनवंतरी भगवान समुद्र मंथन से 13 रत्न के रूप में अमृत कलश के साथ प्रकट हुए थे। इसलिए यह…

Read More

काबुल (वीकैंड रिपोर्ट)- Three Afghan cricketers killed in Pakistan attack : पाकिस्तान औऱ अफगानिस्तान में तनाव जारी है। इसी बीच खबर आई है कि शुक्रवार रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर हवाई हमले कर दिए। पाकिस्तानी सेना ने पक्तिका प्रांत में एयर स्ट्राइक की और रिहायशी घरों को निशाना बनाया गया, जिसमें तीन युवा क्रिकेटर्स ने भी अपनी जान गंवा दी। इन खिलाड़ियों का नाम कबीर, सिबगतुल्लाह और हारून है। पक्तिका हवाई हमलों में घरेलू खिलाड़ियों की मौत के बाद, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ ट्राई सीरीज में अपनी भागीदारी रद्द करने का फैसला भी लिया…

Read More

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- 5 arrested with weapons and heroin : एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ, अमृतसर ने एक केंद्रीय एजेंसी के साथ मिलकर विदेशी संचालकों से जुड़े एक तस्करी नेटवर्क के पाँच सदस्यों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से चार पिस्तौल, गोला-बारूद और 2 किलो हेरोइन बरामद की है। प्रारंभिक जाँच से पता चला है कि आरोपी दुबई स्थित एक तस्कर के अधीन काम कर रहे थे और पाकिस्तानी तस्करों के संपर्क में थे। अमृतसर में एक प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। शेष सदस्यों को पकड़ने और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने…

Read More