Author: Vandna Verma

हापुड़ (वीकैंड रिपोर्ट) – Explosion in Hapur : पिलखुवा नगर के धौलाना रोड पर पीर के पास तड़के एक कमरे में तेज धमाका हुआ। विस्फोट के साथ ही दीवार और लेंटर गिर गया। धमाके के समय कमरे में लोग सो रहे थे, जिनमें से दो गंभीर रूप से घायल हो गए। राज किशोर मूल रूप से गोपालगंज बिहार का रहने वाला है। घटना पिलखुवा खेड़ा की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, शॉर्ट सर्किट के चलते धमाका हुआ है। मगर, हादसा जिस तरह हुआ है उस तरह कुछ और ही मामला नजर आ रहा है। सीओ अनीता चौहान ने…

Read More

राजपुरा (पटियाला) (वीकैंड रिपोर्ट)  – Shambhu border closed again : काैमी इंसाफ मोर्चा और किसान संगठनों ने शंभू बॉर्डर पर विरोध मार्च निकालने की घोषणा की थी, जिसके बाद प्रशासन द्वारा लगातार अलर्ट जारी किए गए थे। यातायात के मार्गों में परिवर्तन किया गया है और शंभू बॉर्डर को आठ महीने बाद आज सुबह 7 बजे से फिर से बंद कर दिया गया है और यातायात को वैकल्पिक मार्गों से उनके गंतव्य की ओर मोड़ा जा रहा है। Shambhu border closed again : सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, पंजाब पुलिस द्वारा 500 से 550 जवानों को तैनात किया गया…

Read More

तरनतारन (वीकैंड रिपोर्ट)- Tarn Taran by-election : तरनतारन विधानसभा के उपचुनाव में आम आदमी पार्टी जीत की ओर अग्रसर है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक आप प्रत्याशी हरमीत सिंह संधू 11 हजार वोटों से अधिक के अंतर से लीड प्राप्त किए हुए हैं। संधू पहले राऊंड से ही आगे चल रहे हैं। तरनतारन उपचुनाव में 14 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। आम आदमी पार्टी के हरमीत सिंह संधू 11 हजार से ज्यादा वोटों से आगे हैं। उनके पीछे अकाली दल की सुखविंदर कौर हैं। इस उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की तरफ से हरमीत सिंह संधू, शिरोमणि…

Read More

पटना (वीकैंड रिपोर्ट)- NDA government again in Bihar : बिहार में एक बार फिर एनडीए सरकार बनने जा रही है। अभी तक की जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग के आंकड़े बताते हैं कि रुझानों में भाजपा 87 सीटों पर, जदयू 76 सीटों पर और राजद 36 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। लोजपा (रा.) 19 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस को 6 सीटों पर बढ़त मिली है। सीपीआई(एमएल) 6 सीटों पर, हम पार्टी 4 सीटों पर और राष्ट्रीय लोक मोर्चा 3 सीटों पर आगे है। AIMIM भी 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि सीपीआई (एम)…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) – Benefits of drinking warm milk : अगर आप गर्म दूध नहीं पीते हैं तो आज से पीना शुरू कर दें क्योंकि गर्म दूध पीने के कई लाभ हैँ। ये लाभ शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार से हैं। बच्चों के लिए भी गर्म दूध बहुत लाभकारी है। गर्म दूध के लाभों की बात करें तो गर्म दूध में मौजूद ट्रिप्टोफैन नामक अमीनो एसिड मस्तिष्क में मेलैटोनिन के उत्पादन को बढ़ावा देता है, जो नींद लाने वाला हार्मोन है। गर्म दूध पीने से शरीर को आराम मिलता है और तनाव कम होता है, जिससे नींद अच्छी आती है।…

Read More

श्रीनगर (वीकैंड रिपोर्ट)- White collar terrorist module : आतंकी मॉड्यूल मामले में कश्मीर के विभिन्न इलाकों से तीन सरकारी कर्मचारियों समेत करीब 10 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जांचकर्ताओं ने रातभर की छापेमारी के दौरान अनंतनाग, पुलवामा और कुलगाम जिलों से संदिग्धों को हिरासत में लिया है। दिल्ली में सोमवार को हुए विस्फोट, जिसमें कई लोग मारे गए थे, के बाद पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने घाटी में आतंकी माहौल पर अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि संदिग्धों से पूछताछ में पता चला है कि उनमें…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Delhi has become a gas chamber :  दिल्ली अभी भी गैस चैंबर बनी हुई है। कल राजधानी के 31 इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 से ऊपर दर्ज किया गया। आज सुबह दरियागंज के आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 455 दर्ज किया गया। बाहरी दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के पार पहुँच गया है। दिवाली के बाद से दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब और बेहद खराब श्रेणी में बना हुआ है, जबकि GRAP-3 प्रतिबंध लागू हैं। सड़क प्रदूषण ने दिल्ली के वायु गुणवत्ता सूचकांक को…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Beware of giving mobile phones to children : गोराया के संग ढेसियां ​​गाँव में भी दर्दनाक घटना घटित हुई है। यहां एक बच्चे के हाथ में मोबाइल फट गया। परिवार के सदस्य छोटू यादव ने बताया कि उनका 10 साल का बेटा बाथरूम में फ़ोन चला रहा था, इसी दौरान अचानक उसके हाथ में मोबाइल फट गया। धमाके से बच्चे का हाथ जल गया और वह चीखता हुआ तुरंत बाहर आया। जब माँ बाथरूम में गई, तो फ़ोन पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। बच्चे के पिता ने कहा कि “यह हादसा किसी के साथ भी…

Read More

मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट) – ED takes action against Jaypee Group : जेपी ग्रुप को लेकर अहम खबर सामने आई है। खबर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई से जुड़ी है। ईडी ने रेड करके जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड (Jaypee Infratech Ltd) के प्रबंध निदेशक मनोज गौड़ को गिरफ्तार किया है। ईडी का आरोप है कि जेपी एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) और उससे जुड़ी कंपनियों ने मनोज गौड़ के जरिए लगभग 12,000 करोड़ रुपये की गड़बड़ी की है। ED का आरोप है कि जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड ने अपने रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में घर खरीदारों से लिए गए पैसे को अन्य परियोजनाओं में लगाया और…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Illegal Conversion : पंजाब प्रैस क्लब में मंगलवार को जबरन धर्मांतरण के मुद्दे पर अहम प्रैस कांफ्रेंस आयोजित की गई। इस प्रैस कांफ्रेंस को कई वक्ताओं ने संबोधित किया जिनमें तेजस्वी मिन्हास, प्रो. एमपी सिंह आदि शामिल थे। इन वक्ताओं ने पंजाब में तेजी से फैल रहे अवैध धर्मांतरण के मुद्दे पर विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि अवैध धर्मांतरण का जाल फैलता जा रहा है और वो दिन दूर नहीं जब अल्पसंख्यक बहुसंख्यक हो जाएंगे और बहुसंख्यकों के लिए मुश्किलें खड़ी हो जाएंगी। तेजस्वी व प्रो. एमपी सिंह ने कहा कि पंजाब में डेरावाद बहुत हावी हो रहा है। अवैध धर्मांतरण का रुकना बहुत जरूरी…

Read More