बैंकाक (वीकैंड रिपोर्ट) : Wife Cheating After Lottery : थाईलैंड के एक आदमी को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब उसे पता चला कि उसकी पत्नी ने छिपकर 12 मिलियन baht (2.9 करोड़ रुपए) की लॉटरी जीती और फिर दूसरे आदमी से शादी कर ली। अब 47 वर्षीय नारीन अपनी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दायर करने की तैयारी कर रहा है। चायफुम के ईसान प्रांत के नारिन ने 20 साल पहले 43 वर्षीय चावीवान से शादी की थी। दोनों के तीन बेटियां भी हैं। यह भी पढ़ें : American statement on China Russia collaboration : चीन और रूस के करीब…
Author: Vandna Verma
वाराणसी (वीकैंड रिपोर्ट) : FIR Against Congress MP : वाराणसी के कैंट थाने में दर्ज बलवा, तोड़फोड़ व सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मुकदमे में कांग्रेस नेता और राज्यसभा सदस्य रणदीप सिंह सुरजेवाला को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने सुरजेवाला के विरुद्ध चल रही कार्यवाही रद करने से इन्कार कर दिया है। हालांकि न्यायालय ने सुरजेवाला को अधीनस्थ अदालत में उन्मोचन अर्जी दाखिल करने की अनुमति दी है। साथ ही उन्मोचन अर्जी के निस्तारण तक उनके विरुद्ध किसी भी प्रकार की उत्पीड़नात्मक कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता ने…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Money Laundering Case : मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में दिल्ली की मंडोली जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने एक बार फिर अपनी चिट्ठी से सुर्खियां बटोरी हैं। इस बार महाठग ने जेल के डीजी को पत्र लिखकर अपने जन्मदिन के अवसर पर ‘महादान’ करने की पेशकश की है। सुकेश चंद्रशेखर ने हाथ से चिट्ठी लिखकर डीजी को भेजा है और कहा कि वह अपने जन्मदिन के अवसर पर यानी 25 मार्च को 5 करोड़ 11 लाख रुपये की मदद उन साथी कैदियों को देना चाहता है जो अपनी जमानत राशि भरने में सक्षम नहीं…
प्रयागराज (वीकैंड रिपोर्ट) : Umesh Pal Murder Case : उमेश पाल हत्याकांड के बाद से ही पुलिस अतीक अहमद (Atique Ahmed) गैंग की रीढ़ तोड़ने में लगी हुई है। इसी कड़ी में अतीक के टूट चुके दफ्तर में कार्रवाई की गई। पुलिस ने छापेमारी करते हुए यहां छिपे कुछ लोगों के साथ ही लाखों रुपये कैश और कुछ हथियार बरामद किए गए हैं। इसमें 4 लाख कीमत की एक ब्रांडेड पिस्टल मिली है। इसका इस्तेमाल अतीक के बेटे असद ने उमेश पाल कांड में किया था। यह भी पढ़ें : Money Laundering Case : महाठग सुकेश की चिट्ठी, गरीब कैदियों…
लाहाैर (वीकैंड रिपोर्ट) : Earthquake in Pakistan : पाकिस्तान में बीते मंगलवार की रात आए भूकंप के जोरदार झटकों के बावजूद एक न्यूज चैनल का एंकर ब्रेकिंग न्यूज सुनाता रहा। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी सामने आया है। वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि भूकंप के झटकों से स्टूडियो जोर-जोर से हिलने लगता है, लेकिन इसकी परवाह किए बगैर न्यूज एंकर चैनल के दर्शकों तक भूकंप की जानकारी देना जारी रखता है। बता दें कि पाकिस्तान में अब तक भूकंप से 11 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं।…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Objectionable posters against PM Modi : दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाने के मामले में पुलिस ने 100 FIR दर्ज की हैं। सभी केस प्रिंटिंग प्रेस एक्ट और प्रॉपर्टी डिफेसमेंट एक्ट के तहत दर्ज किए गए हैं। वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) के ऑफिस से निकलते हुए एक वैन से भी पोस्टर जब्त किए गए। इस केस में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक दिल्ली के कुछ हिस्सों में ‘मोदी हटाओ देश बचाओ’ नारों वाले पोस्टर लगे थे। इन पोस्टरों में प्रिंटिंग प्रेस का ब्योरा नहीं था। IP स्टेट…
Today Horoscope for 22 March 2023 मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चों से भरा रहने वाला है। आपके खर्चे बढे़ रहेंगे और काम के लिए आप नीति बनाकर आगे बढ़ें, लेकिन उसमें आप पूरी सूझबूझ दिखाएं। यदि आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उस पर विराम लग सकता है। अपनों की खुशी में आप खुश रहेंगे, लेकिन आपको बजट बनाकर चलने से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। वृष…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Checking Orders for Rehabilitation Centers : डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह ने आज जिले में चल रहे ओट क्लीनिकों, नशामुक्ति केंद्रों और पुनर्वास केंद्रों के प्रदर्शन की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राइवेट नशामुक्ति केंद्रों और पुनर्वास केंद्रों का मासिक निरीक्षण यक़ीनी बनाने के निर्देश दिए। यहां जिला प्रशासकीय परिसर में जिला नशामुक्ति एवं पुनर्वास सोसायटी की गवर्निंग बॉडी की बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिले में चल रहे सभी प्राइवेट नशामुक्ति केंद्रों और पुनर्वास केंद्रों का हर महीने निरीक्षण किया जाए ताकि नशा पीड़ितों के लिए आवश्यक दवाओं और अन्य उपचार सुविधाओं की…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) : Non-bailable warrant against Amritpal : ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। यह जानकारी पंजाब सरकार और पुलिस ने कोर्ट में दी है। पंजाब सरकार ने कोर्ट को बताया कि अमृतपाल सिंह के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) की धारा भी जोड़ी गई है । भगोड़े अमृतपाल सहित उसके 7 साथियों पर एनएसए लगाया गया है। यह भी पढ़ें : HC Statement About Amritpal : पंजाब सरकार को हाईकोर्ट की फटकार, 80,000 पुलिसकर्मी फिर भी अमृतपाल नहीं हुआ गिरफ्तार Non-Bailable Warrant Against Amritpal : बताया यह भी…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) : HC Statement About Amritpal : पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। हाईकोर्ट ने ऑपरेशन अमृतपाल सफल न होने पर नाराजगी जताते हुए पूछा कि पंजाब पुलिस के 80 हजार जवान क्या कर रहे? अबतक अमृतपाल सिंह फरार है। ये पंजाब पुलिस की खुफिया नाकामी है। पुलिस का खुफिया तंत्र पूरी तरह से फेल है। यह भी पढ़ें : Amritpal Family Involvement : अमृतपाल की NRI पत्नी के खातों की जांच शुरू HC Statement About Amritpal : पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान ये भी बताया गया कि खालिस्तान समर्थक…
