फगवाड़ा (वीकैंड रिपोर्ट)- Firing at AAP leader house in Phagwara : यहां दरवेश गांव में आम आदमी पार्टी के नेता दलजीत राजू के घर पर अज्ञात लोगों ने फायरिंग की। जानकारी के मुताबिक, करीब 20 से 21 राउंड फायरिंग हुई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है, हालांकि फायरिंग के कारणों का अभी पता नहीं चला है। गांव के सरपंच दलजीत राजू के करीबी है। आरोपियों ने पिस्टल से करीब 16 राउंड फायर किए, जिनके खोल पुलिस ने मौके से बरामद कर लिए हैं। वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है, जिसमें हमलावरों को लगातार गोलियां चलाते और दोबारा…
Author: Vandna Verma
फिरोजपुर (वीकैंड रिपोर्ट) – Accused of killing RSS leader killed in encounter : RSS नेता फिरोजपुर निवासी नवीन अरोड़ा मर्डर केस का मुख्य आरोपी बादल महमू जोया टोल प्लाजा के पास पुलिस के साथ एनकाउंटर में मारा गया। D. I. G. फिरोजपुर रेंज हरमनबीर सिंह गिल और SSP फिरोजपुर भूपिंदर सिंह सिद्धू मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। एक हेड कांस्टेबल को भी गोली लगने की खबर सामने आई है। यह भी बताया गया है कि पुलिस टीम बादल को हथियार बरामद करने के लिए मौके पर ले गई थी, जहां उसके छिपे हुए साथियों ने अचानक पुलिस…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Illegal mobile assembly racket busted : देश की राजधानी दिल्ली में ऑपरेशन CyberHawk के तहत करोल बाग थाना पुलिस ने गली नंबर 22, बीडनपुरा स्थित एक बिल्डिंग में चल रही अवैध मोबाइल असेंबलिंग और IMEI टेंपरिंग यूनिट का पर्दाफाश किया। छापे में 1826 मोबाइल फोन, IMEI बदलने वाला लैपटॉप, WriteIMEI सॉफ्टवेयर, स्कैनर, हजारों मोबाइल बॉडी पार्ट्स और प्रिंटेड IMEI लेबल बरामद किए गए. पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, आरोपियों से आईएमईआई बदलने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला लैपटॉप जब्त किया गया है। मालूम हो कि…
हांगकांग (वीकैंड रिपोर्ट)- Fire in Hong Kong : हांगकांग में तीन दशकों में सबसे भयानक आग लगी है। यह घटना ऊंची इमारतों में हुई। इस घटना में 44 लोगों की मौत हो गई है। आग इतनी भयानक है कि करीब 300 लोग अभी भी लापता हैं और उनकी तलाश की जा रही है। भीषण आग की वजह से सैकड़ों लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं, जिनमें कई बुजुर्ग लोग भी शामिल हैं। करीब 900 लोगों को टेम्पररी शेल्टर में ले जाया गया है। आग बुझाने के लिए 140 से ज़्यादा फायर ट्रक और 60 एम्बुलेंस लगाई गई हैं। कई…
बीजिंग (वीकैंड रिपोर्ट) – Train boarded the railway employees : चीन में एक ट्रेन ने टेस्ट रन के दौरान रेलवे कर्मचारियों के एक ग्रुप को टक्कर मार दी, जिससे 11 लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रेन टेस्ट रन पर थी। इस दौरान एक मोड़ पर इसने रेलवे ट्रैक पर मौजूद कर्मचारियों को टक्कर मार दी। यह घटना चीन के युन्नान प्रांत में हुई। हादसे का शिकार हुई ट्रेन रेलवे ट्रैक पर भूकंपीय उपकरणों की टेस्टिंग कर रही थी। इस दौरान कुनमिंग रेलवे स्टेशन के पास यह हादसा हुआ।…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- ASI Mangat Ram dismissed : कमिश्नरेट पुलिस जालंधर पारस एस्टेट में 13 साल की नाबालिग लड़की मर्डर के मामले में ASI मंगत राम को डिसमिस कर दिया है। ASI मंगत राम को 13 साल की नाबालिग लड़की के मर्डर केस में लापरवाही करते हुए पाया गया था। ड्यूटी के दौरान ASI मंगत राम ने लड़की के घरवालों को गलत जानकारी दी थी कि उनकी बेटी उस घर में नहीं है जहां उसकी हत्या हुई थी। जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कहा कि इस केस में लापरवाही करने और ड्यूटी के दौरान सही जानकारी न देने की…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) – Gang-Rape in Salon : जालंधर के छोटी बारादरी इलाके में सैलून के नाम पर चल रहे स्पा सेंटर में तलाकशुदा महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद थाना 7 की पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर सैलून मालिक और उसके दो साथियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता, जो जलालाबाद की रहने वाली है, ने बताया कि उसका तलाक हो चुका है और उसका एक बेटा है। अपने…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) – 2026 Holiday Calendar : पंजाब सरकार ने वर्ष 2026 के लिए सरकारी अवकाशों का आधिकारिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर के अनुसार, राज्य के सभी सरकारी विभाग, निगम कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान, स्कूल और कॉलेज निर्धारित तिथियों पर अवकाश रहेंगे। जनवरी 2026 में केवल एक सरकारी छुट्टी रहेगी, जिसमें गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को सोमवार को पड़ रहा है। फरवरी में दो सरकारी छुट्टियां घोषित की गई हैं—1 फरवरी को श्री गुरु रविदास जयंती और 15 फरवरी को महाशिवरात्रि, हालांकि दोनों ही दिन रविवार को पड़ रहे हैं। मार्च और अप्रैल 2026 में सबसे अधिक छुट्टियां…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) – Folk Art Exhibition : हंसराज महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने प्राचार्या प्रो. डॉ. एकता खोसला के कुशल दिशा-निर्देशन में गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के हेरिटेज सेंटर में आयोजित लोक कला प्रदर्शनी ‘हमारी विरासत हमारा गौरव’ में सहभागिता की। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य युवा पीढ़ी में पंजाबी विरासत के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। इस प्रदर्शनी का आयोजन गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर किया गया था। स्नातकोत्तर पंजाबी विभागाध्यक्षा डॉ. नवरूप कौर के नेतृत्व में छात्राओं ने इस प्रदर्शनी में भाग लिया। एचएमवी की टीम की अध्यक्षा कुलजीत कौर ने की, जिनके साथ पंजाबी…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) – Mock Parliament Session : संविधान दिवस के उपलक्ष्य में, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल ग्रीन मॉडल टाउन, लोहारां, कैंट जंडियाला रोड, कपूरथला रोड व नूरपुर कैंपस में एक आकर्षक मॉक पार्लियामेंट सत्र आयोजित किया गया, जिसमें कक्षा सातवीं से बारहवीं तक के छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। छात्रों ने विभिन्न राजनीतिक दलों का प्रतिनिधित्व किया और संसदीय प्रक्रियाओं की प्रभावशाली समझ का प्रदर्शन किया। इस सत्र में कई समसामयिक मुद्दों पर सार्थक बहस हुई। विद्यार्थियों ने ठोस तर्क और विचार प्रस्तुत कर नागरिक उत्तरदायित्व, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा संसदीय व्यवस्था में विचार-विमर्श के महत्व को प्रभावी…
