Author: Vandna Verma

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): James Cameron new movie : हॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर जेम्स कैमरून अपनी ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइज़ी Avatar के अगले अध्याय ‘Avatar: Fire and Ash’ के साथ एक बार फिर सिनेमाघरों में तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। दुनिया भर में महीनों से चल रही एक्साइटमेंट अब भारत में भी चरम पर है। फिल्म 19 दिसंबर को ग्लोबली रिलीज होने वाली है और इसे साल की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय रिलीज माना जा रहा है। ताज़ा अपडेट के अनुसार, भारत में 5 दिसंबर से एडवांस बुकिंग आधिकारिक रूप से शुरू हो जाएगी। खास बात यह है कि IMAX और Dolby Vision फॉर्मेट्स के लिए बुकिंग की तैयारियां थिएटर चेन ने पहले…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): Gold–Silver Price : सप्ताह की शुरुआत के साथ ही कीमती धातुओं के दामों में उछाल देखने को मिला है। सोमवार सुबह चांदी में बड़ी तेजी देखने को मिली, जबकि सोना भी मजबूत हुआ है, हालांकि सोने की बढ़त चांदी की तुलना में कम रही। सुबह करीब 10:20 बजे सोने में 967 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी दर्ज की गई, जबकि चांदी की कीमत में लगभग 3000 रुपये प्रति किलो का उछाल आया। Gold Price Today: कितने पर पहुंचा सोना? सुबह 10:30 बजे तक एमसीएक्स पर 10 ग्राम सोने का भाव1,27,980 प्रति 10 ग्राम रहा, जो पिछले दिन की तुलना में 967 की बढ़त दर्शाता है। आज का लो…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): Samantha Ruth Prabhu wedding : साउथ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस समांथा रूथ प्रभु ने फैंस को बड़ा सरप्राइज़ दिया है। एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड और डायरेक्टर राज निदिमोरू से दूसरी शादी कर ली है। कपल ने 1 दिसंबर 2025 को बेहद निजी समारोह में विवाह किया, जिसकी तस्वीरें समांथा ने इंस्टाग्राम पर शेयर करते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत समांथा ने शादी के मौके पर पारंपरिक लाल साड़ी, चोकर नेकलेस, मैचिंग बैंगल्स और गजरे से सजे हेयरस्टाइल के साथ अपना लुक पूरा किया। उनका ब्राइडल अवतार फैंस को बेहद पसंद आया है।…

Read More

बठिंडा (वीकैंड रिपोर्ट)- Drugs in Punjab : चिटटे की कथित बढ़ती बिक्री से परेशान होकर, बठिंडा जिले के मौड़ कलां गांव के कई लोगों ने गांव की दीवारों पर ‘चिट्टा खुलेआम बिकता है’ मैसेज लिखा है, जिसमें कथित ड्रग स्मगलर के घरों की ओर इशारा किया गया है। इस बारे में पता चलने पर, एक पुलिस टीम तुरंत गांव पहुंची और दीवारों पर लिखे शब्दों पर पेंट कर दिया। यह घटना गांव में कथित तौर पर ड्रग ओवरडोज से एक युवक की मौत के कुछ दिनों बाद हुई है। गांव की दो महिलाओं, मंजीत कौर और कृष्णा ने आरोप लगाया…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Delhi Blast Case : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आज जांच के सिलसिले में लखनऊ सहित कश्मीर में 10 स्थानों पर छापेमारी की गई। लखनऊ में शाहीन के घर पर और श्रीनगर सहित अन्य जिलों में संदिग्ध ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया गया। यहां से डिजिटल उपकरण और महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए। दिल्ली ब्लास्ट के जांच की आग अब हल्द्वानी के वनभूलपुरा तक पहुंच चुकी है। बताया जा रहा है कि कल देर रात एनआईए, दिल्ली पुलिस, एलआईयू और जनपद की पुलिस ने मस्जिद में छापेमारी की थी। इसके बाद टीम ने कुछ लोगों को…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Cylinder became cheaper : कामर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 10 रुपये की कमी की गई है, जिससे आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। इस कमी के साथ ही दिल्ली में 19 kg वाले सिलेंडर की कीमत अब 1590.50 रुपये से घटकर 1580.50 रुपये हो गई है। कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब 1694 रुपये से घटकर 1684 रुपये में मिलेगी। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1542 रुपये से घटकर 1531.50 रुपये हो गई है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती से होटल, रेस्टोरेंट और दूसरे कमर्शियल इंस्टीट्यूशंस को राहत मिलेगी, क्योंकि…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): Winter session of Parliament : संसद का शीतकालीन सत्र आज शुरु हो गया है। सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष पराजय की निराशा से बाहर निकले, वो नारे नहीं, नीति पर जोर दे। पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने लोकतंत्र को जिया है। इसके उमंग उत्साह को समय-समय पर ऐसे प्रकट किया है कि लोकतंत्र के प्रति विश्वास बढ़ता जाता है। उन्होंने कहा कि यह सत्र पराजय की हताशा या विजय के अहंकार का मैदान नहीं बनना चाहिए। नई पीढ़ी के सदस्यों को अनुभव का लाभ मिलना चाहिए।…

Read More

गुरदासपुर (वीकैंड रिपोर्ट): Encounter in Gurdaspur : गुरदासपुर में आज पुराना शाला के डुवाल मोड़ पर दो बदमाशों और पुलिस के बीच एनकाउंटर हुआ। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश घायल हो गए। दोनों बदमाशों से दो पिस्टल बरामद हुई हैं और मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी सभी सबूतों की जांच कर रहे हैं। घायल बदमाशों को इलाज के लिए सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया। एसपी युवराज सिंह मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। फॉरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ता भी घटनास्थल पर मौजूद है। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए ये बदमाश थाना सिटी गुरदासपुर पर…

Read More

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): Shock to Haryana, victory for Punjab : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने चंडीगढ़ में अलग असेंबली बिल्डिंग बनाने की हरियाणा सरकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले के बाद अब यह साफ हो गया है कि चंडीगढ़ में हरियाणा असेंबली की अलग बिल्डिंग नहीं बनेगी। सूत्रों के मुताबिक, हरियाणा सरकार के सीनियर अधिकारियों ने हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सामने चंडीगढ़ में अलग हरियाणा असेंबली की बिल्डिंग बनाने का मुद्दा जोर-शोर से उठाया था। इस पर गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा सरकार को सख्त निर्देश दिए हैं कि वह चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): Must eat walnuts : अगर आप अखरोट नहीं खाते हैं तो आज से खाना शुरू कर दीजिए क्योंकि अखरोट खाने से आपके शरीर को कई लाभ होंगे। अखरोट में मौजूद गुड फैट खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे हृदय रोग का खतरा कम होता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड मस्तिष्क की कोशिकाओं को मजबूत बनाता है, याददाश्त और एकाग्रता को बढ़ाता है, और मानसिक तनाव को कम करता है। अखरोट में फाइबर और प्रोटीन होते हैं, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराते हैं, जिससे बार-बार…

Read More