संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटेरेस ने कहा- महामारी ने हर जगह नफरत की सुनामी फैलाई यूरोप में ब्रिटेन (30,615) के बाद सबसे ज्यादा मौत इटली में ही हुई है, यहां 2.15 लाख मरीज मिल चुके हैं वॉशिंगटन (वीकैंड रिपोर्ट): दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 39 लाख 16 हजार 338 लोग संक्रमित हैं। दो लाख 70 हजार 711 की मौत हो चुकी है, जबकि 13 लाख 43 हजार 54 ठीक हो चुके हैं। रूस में लगातार छठे दिन संक्रमण के 10 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। यहां मरीजों की संख्या एक लाख 87 हजार से ज्यादा हो गई है।…
Author: News Feed
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब को अप्रैल में 88 फीसदी तक हुए राजस्व घाटे का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि राज्य को इस दौरान विभिन्न टैक्स राजस्व से कोई आय नहीं हुई। मौजूदा समय में कुल औद्योगिक इकाइयों का लगभग 1.5 हिस्सा ही कार्यशील है। केंद्र से सहायता न मिलने के कारण पंजाब मुश्किल वित्तीय हालातों का सामना कर रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, डॉ. मनमोहन सिंह और राहुल गांधी समेत कांग्रेस के नेतृत्व वाले राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंस में शिरकत करते हुए कैप्टन ने सूबे की तरफ से कोविड की…
21000 Punjabi Want To Return From Abroad चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): एनआरआई और देश के अन्य राज्यों में फंसे पंजाब के लोगों की बड़ी स्तर पर आमद से निपटने के लिए राज्य की तैयारियों को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हिदायतें जारी की हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को हिदायत की कि पंजाब लौटने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जांच की जाए और रेड जोन से वापस आने वालों के लिए एकांतवास और एनआरआई के लिए होटलों /घरों में एकांतवास को यकीनी बनाया जाए। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को स्वास्थ्य विशेषज्ञों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लेवल-1 और लेवल-2…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में कोरोना वायरस के संक्रमण के अब तक मिले कुल 1492 लोगों में से 25 की मौत हो चुकी है। संक्रमण की चेन को ब्रेक करने के लिए देशभर में जारी लॉकडाउन के फेज-3 का बुधवार को तीसरा दिन है। वहीं राज्य सरकार की सरकार ने पूरे प्रदेश में कर्फ्यू लगाया हुआ है। लोगों की सेहत की चिंता के साथ-साथ सूबे की सरकार को राजस्व की फिक्र भी सताने लगी है। इसे कम करने के लिए शराब की होम डिलीवरी की व्यवस्था किए जाने पर विचार चल रहा है। इसके अलावा, विभिन्न जिलों में काम करने…
बरनाला/संगरूर/अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला एक बार फिर विवादों में फंस गया है। पुलिस कर्मचारियों की एके-47 से फायरिंग करने का सोमवार को पंजाबी गायक का वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद सिद्धू मूसेवाला और पांच पुलिस कर्मचारी समेत नौ लोगों के खिलाफ बरनाला के थाना धनौला की पुलिस ने मामला दर्जकर लिया है। पांचों पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, डीएसपी संगरूर दलजीत सिंह विर्क को भी सस्पेंड कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पांचों गनमैन दलजीत सिंह के ही हैं। सभी को उनका बेटा जंगशेर सिंह गायक के साथ लेकर…
13 New Positive Cases Found In Mohali Of Punjab ख़बर सुनें मोहाली में कोरोना वायरस के नए मामलों ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की सिरदर्दी बढ़ा दी है। पिछले तीन दिनों से कोरोना ने पूरी तरह से कहर मचाया हुआ है। गुरुवार को एक साथ 13 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इसमें 10 लोग वे हैं, जो नांदेड़ से पहुंचे हैं। इनके अलावा दो कोरोना हॉटस्पॉट गांव जवाहरपुर और एक मुल्लांपुर में रहने वाला पीजीआई कर्मी है। यह पीजीआई कर्मी पहले कोरोना पॉजिटिव आ चुके पीजीआई कर्मी के संपर्क था। उसे स्वास्थ्य विभाग ने पहले…
Chandigarh Again In Red Zone चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट ) : 14 दिन की निगरानी के बाद गुरुवार को केंद्र सरकार ने रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में आने वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सूची जारी की है। इस सूची में चंडीगढ़ को फिर से रेड जोन में डाला गया है। यह जानकारी चंडीगढ़ के एडवाइजर मनोज परिदा ने ट्वीट कर दी। इससे चंडीगढ़ प्रशासन की मुश्किलें बढ़नी तय है। शहर को पहली बार 15 अप्रैल को रेड जोन में डाला गया था। इसके बाद 14 दिनों तक केंद्र सरकार ने शहर की निगरानी की। अगर इन 14…
Number of corona virus patients in uttar pradesh rose to 2281 लखनऊ (वीकैंड रिपोर्ट) : उत्तर प्रदेश में शुक्रवार तक कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों की संख्या 2281 हो गई है। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा, ‘अभी तक प्रदेश में संक्रमण के 2281 मामले 61 जिलों से आए हैं। संक्रमण के ऐक्टिव मामलों की संख्या 1685 है।’ प्रसाद ने कहा, ‘कुल 555 लोग संक्रमण से उबरकर अपने घरों को लौट गए हैं जबकि 41 लोगों की मौत हुई है।’ उन्होंने बताया कि गुरुवार को लैब में 4177 सैंपल्स की जांच की गई जबकि 3740 नए सैम्पल…
Coronavirus Punjab Case Live, Corona Cases In Jalandhar Pathankot Ludhiana Amritsar Faridkot Patiala Barnala, Latest Today News कुल 375 संक्रमितों में से 20 की जा चुकी जान, जालंधर जिले में सबसे ज्यादा 86 लोग संक्रमित जालंधर. पंजाब में सरकार ने कर्फ्यू की अवधि को दो सप्ताह बढ़ाकर 17 मई कर दिया है। इसी बीच नांदेड़ से लौटे श्रद्धालु सरकार के लिए बड़ी टेंशन बनकर उभरे हैं। बुधवार को राज्य के विभिन्न जिलों से संक्रमण के 35 मामले सामने आए हैं। आज सबसे ज्यादा लुधियाना में 11, मोहाली में 8, होशियारपुर-फरीदकोट में 3-3, नवांशहर-पटियाला में 2-2, संगरूर में 1 और…
ख़बर सुनें बढ़ती भीड़ को देखते हुए पंजाब के जालंधर में सब्जी मंडियों में ऑड-ईवन फॉर्मूला लागू कर दिया गया है। वेंडरों को हरे और लाल पास जाएंगे। सोमवार को एडीसीपी सुदरबिजी व एसडीएम राहुल कुमार ने सब्जी मंडी का दौरा किया। वहां अधिकारियों ने सब्जी रेहड़ी वालों के लिए ऑड-ईवन फार्मूला लागू करने के निर्देश भी दिए। इस ऑड-ईवन फार्मूले के तहत रेहड़ी वालों को दो तरह के पास जारी किए जाएंगे, एक लाल व दूसरा पास हरे रंग का होगा।जिन रेहड़ी वालों को यह पास जारी किए जाएंगे, वह रेहड़ी वाले सब्जियां खरीदने के लिए मंडी में…
