अब लोगों अपना हेल्थ रिकॉर्ड याद रखना, जांच के पर्चे सहेजने के झंझट से मुक्ति मिलेगी, स्वास्थ्य की हर जानकारी हेल्थ कार्ड में दर्ज होगी देश में कहीं भी इलाज कराने के लिए बस आपको अपनी यूनिक आईडी बतानी होगी, घर बैठे मंगवा सकेंगे दवाइयां नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : 74वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन की शुरुआत की। अब लोगों अपना हेल्थ रिकॉर्ड याद रखना, जांच के पर्चे सहेजने के झंझट से मुक्ति मिलेगी। आपकी सेहत से जुड़ी हर बात डिजिटल हेल्थ कार्ड में दर्ज होगी। देश में कहीं भी इलाज…
Author: News Feed
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : कोरोना (Coronavirus) संकट के बीच शनिवार को भारत में 74वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा. इस भव्य समारोह के लिए लाल किले पर तैयारियां पूरी हो गई हैं. संक्रमण के खतरे को देखते हुए इस बार लाल किले को अलग अंदाज में सजाया गया है. इस बार यहां सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखा गया है. जिसके चलते सीटिंग अरेंजमेंट को भी पूरी तरह से बदल दिया गया है. अधिकरियों ने बताया कि इस बार कुर्सियों के बीच में 1 मीटर की दूरी रखी गई है. वहीं लाल किले की प्राचीर तक पहुंचने के दौरान प्रधानमंत्री…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारी कर ली है। पुलिस ने गुरुवार को सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में 15 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम का रिहर्सल भी किया। इस दौरान डीजीपी संजय बेनीवाल समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। 15 अगस्त को प्रशासनिक कार्यक्रम के चलते सुबह 6.30 बजे से शहर की कुछ सड़कों पर आम लोगों के वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों और वीआईपी पार्किंग के स्थान के साथ-साथ परेड ग्राउंड की तरफ आने वाले ट्रैफिक का प्लान भी तैयार कर लिया है। सेक्टर-22/ए की मार्केट में सुबह 6.30 बजे से स्वतंत्रता…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) : पंजाब में कोरोना के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने 30 सितंबर तक विभागीय तबादलों और छुट्टी पर रोक लगा दी है। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होंगे। बलबीर सिद्धू ने बताया कि यह फैसला कोविड-19 के मौजूदा हालात को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह देखा गया है कि कोरोना के विरुद्ध शुरू की गई मुहिम को और बढ़िया ढंग से पूरा करने के लिए सभी अधिकारियों/ मेडिकल स्टाफ/ पैरा मेडिकल स्टाफ का अपने स्टेशनों पर तैनात रहना जरूरी…
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना (Coronavirus) ने मुंबई (Mumbai) में कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami) के दिन होने वाले दही हांडी (Dahi Handi) उत्सव का मजा फीका सा कर दिया. इस साल कान्हा के जन्मदिन के मौके पर मुंबई में ना तो लाखों के इनाम वाली दही हांडी बंधी और ना ही फिल्मी सितारों का जमघट रहा. धूमधाम से इस पर्व को मनाने वाले मुंबई वालों ने आज कुछ ही जगहों पर बहुत छोटे पैमाने पर दही हांडी उत्सव का आयोजन किया. गौरतलब है कि मुंबई में दही हांडी उत्सव का देखने लायक होता है. राजनेताओं से लेकर बड़ी-बड़ी फिल्मी हस्तियां…
साल 2020 राहत इंदौरी की शायरी का 51वां साल रहा, लॉकडाउन के कारण वे सोशल मीडिया के जरिये लगभग हर दिन अपनी बात कहते थे शायरी के 50 बरस पूरे होने पर मार्च में राहत इंदौरी ने एक हिन्दी अखबार से चंद अहम बातें साझा की थीं, इन यादों को राहत अपनी ‘नेमत’ कहते थे वह 4 दिसंबर 2019 की तारीख थी… जब राहत इंदौरी साहब को बकलम शायर हुए 50 बरस हो गए थे। इस मौके पर उन्होंने एक हिन्दी अखबार से बातचीत में कहा था- ‘मैं अक्सर सोचता हूं कि ऐसी दो लाइनें अब तक…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारतीय रेलवे ने सभी नियमित यात्री ट्रेन सेवाएं अगले आदेश तक निलंबित कर दिया है. वहीं 230 विशेष ट्रेनें चलती रहेंगी. भारतीय रेलवे ने अपने एक बयान में यह जानकारी दी. दरअसल कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए रेलवे ने ये फरमान जारी किया है. रेलवे ने इसके लिए कोविड-19 के चलते परिवहन व्यवस्था पर लगाए गए प्रतिबंधों का हवाला दिया. मंत्रालय ने नोटिफिकेशन में यह भी कहा कि ‘चयनित गंतव्य स्थलों के बीच वर्तमान में चल रही 230 स्पेशल ट्रेनों के परिचालन में कोई बदलाव नहीं होगा, जिसमें आवश्यक कार्यों में लगे लोगों…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): सुप्रीम कोर्ट ने अपने अहम फैसले में कहा है कि बेटी को पैतृक संपत्ति में बेटे के बराबर अधिकार मिलेगा। इसे लेकर 2005 में हिंदू उत्तराधिकार संशोधन अधिनियम बनाया गया था, लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में व्यवस्था दी है कि पहले के मामले में भी कानून लागू होगा। कानून के जानकार बताते हैं कि भारतीय सामाजिक स्थिति को देखते हुए यह फैसला बेहद अहम है। इससे महिलाएं और मजबूत होंगी और फैसले का दूरगामी परिणाम आएगा। दिल्ली हाई कोर्ट की वकील रेखा अग्रवाल बताती हैं कि इस मामले में सबसे अहम है कि…
बरेटा (वीकैंड रिपोर्ट): शहर में कोरोना पीड़ितों की तादाद दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। सेहत विभाग ने पुलिस बल की मदद से वार्ड की तीन गलियों को सील कर दिया गया है। जहां बुधवार सुबह से लेकर लगातार तीन दिन लोगों के कोरोना टेस्ट किए जाएंगे। जिक्रयोग्य है कि बरेटा में अब तक कोरोना के 14 मामले सामने आ चुके हैं। सेहत विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार तक पुलिस मुलाजिमों समेत शहर के कोरोना से पीड़ित व्यक्तियों की तादाद दो दर्जन के करीब पहुंच चुकी है और अभी एक रिपोर्ट आनी बाकी है, जिनमें अधिक तादाद महिलाओं की पाई…
सोशल मीडिया यूजर्स ने वेबसीरिज के कई डायलॉग शेयर किए, लिखा- जो लोग मेहनत का साथ नहीं छोड़ते, किस्मत उनका हाथ नहीं छोड़ती वहीं एक यूजर ने लिखा- मेहनत करने वालों का किस्मत हाथ नहीं छोड़ती दुनिया के तमाम देशों को पीछे छोड़ते हुए रूस ने कोरोनावायरस वैक्सीन बनाने में बाजी मार ली है। मंगलवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने की घोषणा की, ‘हमने कोरोना की सुरक्षित वैक्सीन बना ली है और देश में रजिस्टर्ड भी करा लिया है। मैंने अपनी दो बेटियों में एक बेटी को पहली वैक्सीन लगवाई है और वह अच्छा महसूस कर रही है।’…
