जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : लॉकडाउन को लेकर पूरे शहर में असमंजस की स्थिति को साफ करते हुए डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने आज विस्तृत आदेश जारी किए। नए जारी हुए आदेशों के अनुसार सोमवार को एसेंशियल सर्विसेज और गुड्स की दुकानें सुबह 7:00 बजे से बाद दोपहर 3:00 बजे तक खुल सकेंगे। जबकि non-essential गुड्स व सर्विस की दुकाने सुबह 9:00 बजे से बाद दोपहर 3:00 बजे तक खोलने के आदेश जारी किए गए हैं। यह सभी दुकाने सोमवार से शुक्रवार तक खुल सकेंगी। इसके अलावा शाम 6:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक का नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा साथ…
Author: Pardeep Verma
फगवाड़ा (वीकैंड रिपोर्ट): बुधवार को फिल्मी स्टाईल में सब्जी वाले की सब्जी को लात मार कर बाजार में रोब झाड़ने वाले एसएच को डीजीपी पंजाब पुलिस नें शाम होते ही सस्पैंड (SHO Suspended) कर दिया। इस बारे में जानकारी डीजीपी ने ट्वीट कर दी। दरअसल मामला फगवाड़ा का है जहां लॉकडाउन का पालन करवाने सड़क पर उतरे एसएचओ फगवाड़ा (Navdeep Singh SHO) नवदीप सिंह ने तैश में आकर फिल्मी स्टाईल में सब्जी विक्रेता के छाबे पर लात मार कर सब्जीयां गिरा दी। जिसके बाद वैब मीडिया द्वारा बनाया गया खबर का वीडियो एकदम से वायरल हो गया। शाम होते-होते खबर…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : पूरे राज्य में सरकार द्वारा पार्शशल लॉकडाउन लगाया जा चुका है और बिना जरूरी काम लोगों को घर से बाहर ना निकलने की हिदायत दी जा रही है। बिना जरूरी सामान की हर तरह की सेवाएं व दुकानें बंद कर दी गई है पर फिर भी कुछ लोग सरकार के नियमों को धत्ता बताते हुए इन की धज्जियां उड़ाने पर आमादा है। जल्द होगा खुलासा। ऐसे ही कुछ लोगों की पोल खोलने के लिए वीकैड रिपोर्ट ने चलाया सर्च अभियान। जिसमें हम आज आपको बताएंगे कि कि कौन-कौन से लोग पुलिस की आंखों के सामने…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): पूर्ण लॉकडाउन न लगाने के अपने फैसले से पलटे हुए पूरे पंजाब में लगभग पूर्ण लॉकडाउन लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं। रविवार को जारी हुए नएआदेशों के अनुसार 15 मई तक पूरे पंजाब में गैर जरुरी सामान की सभी दुकाने व निजी ऑफिस बंद रहेंगें। नए जारी हुए आदेशों के अनुसार जरुरी सामान जैसे दवाईयां, दूध, फल व सब्जी, अण्डा, मीट व डायरी प्रॉडाक्ट की दुकाने खुली रह सकती हैं। इस दौरान सभी बैंकों व सरकारी दफ्तरों में 50 प्रतिशत स्टाफ ही हाजिर हो सकेगा। इस दौरान मैडिकल लैबोरटरी, नर्सिंग होम तथा हर तरह के…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) बस्ती शेख में एक 18 वर्षीय युवती के फंदा लगा खुदकुशी (Suicide by Girl in jalandhar) करने की खबर है। मृतका का नाम शिवानी बताया जा रही है जो जनक नगर की रहने वाली थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार परिजनो ने पुलिस के आने से पहले ही शव की नीच उतार कर जमीन पर लिटा रखा था। जिसकी सूचना पुलिस को मिल गई। पुलिस के अनुसार जब पुलिस पहुंची तो लड़की ने आंखें खोली थी जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाएया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। लड़की की मृत्यु के बाद उसे पोस्टमार्टम…
करनाल (वीकैंड रिपोर्ट) : कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए हरियाणा में पूर्ण लॉकडाउन (Complete Lockdown in Haryana) का ऐलान कर दिया गया है इसकी जानकारी राज्य के सेहत मंत्री अनिल विज ने अपने ट्विटर पर साझा की। छोटा हैंडल पर लिखे अपने पोस्ट में हरियाणा के सेहत राज्यमंत्री अनिल विज ने लिखा कि हरियाणा में 3 मई से 7 मई तक पूर्ण लॉकडाउन घोषित किया गया है। इससे पूर्व राज्य में बीते रोज़ 13,588 कोरोना पॉजिटिव नए केस आए थे और 125 लोगों की मौत हो गई थी। फिलहाल सात दिनो के लिए लगाए गए इस लॉकडाउन के दौरान सरकार…
कपूरथला (वरुण गुप्ता) : कपूरथला वाइन एसोसिएशन ने जिला कपूरथला में वाइन शॉप के लिए कर्फ्यू का समय बढ़ाने अथवा एक्साइज कम करने को लेकर प्रदर्शन किया इस दौरान उन्होंने डिप्टी कमिश्नर को मांगपत्र सौंपा। कोरोना बढ़ते मामलों को देखते हुए पूरे पंजाब में मिनी लॉकडाउन लगाया जा चुका है। इस दौरान पंजाब के सभी जिलों में दुकानें खोलने का समय शाम 5:00 बजे तक कर दिया गया है जबकि रात्रि कल शाम 6:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक जारी रखने के आदेश दिए गए हैं। इस कारण शराब की बिक्री पर पड़े प्रभाव से चिंतित होकर कपूरथला वाइन…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : इलाज में कोताही को लेकर कई बार विवादों में घिरे अस्पताल NHS के डाक्टर एक बार फिर से विवादों में है। परफॉर्मेंस फेलियर को लेकर उपभोक्ता फोरम ने जालंधर के प्रसिद्ध डॉक्टर नवीन चितकारा को ₹500000 जुर्माना व ₹7000 कानूनी फीस अदा करने का हुक्म दिया है। इस बारे में उपभोक्ता फोरम में 2015 को आईपी सिंह द्वारा दायर की गई याचिका पर सुनवाई करते हुए उपभोक्ता फोरम के प्रधान कुलजीत सिंह व सदस्य ज्योत्सना ने नासा न्यूरो केयर के डॉक्टर नवीन चितकारा को उक्त जुर्माना लगाया। जाने क्या है पूरा मामला 8 जून 2015 में…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : हर रोज बढ़ रहे कोरोना के केसों को देखते हुए पंजाब सरकार ने भी सख्ती करने का निर्णय लिया है। सोमवार को जारी हुए नए आदेशों के अनुसार अब मंगलवार से नाइट कर्फ्यू शाम 6:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक जारी रहेगा। पंजाब में लगाया गया वीकैंड लॉकडाउन इसके अलावा पूरे पंजाब में वीकेंड लॉकडाउन भी लगाया गया है। जो कि शुक्रवार शाम 6:00 बजे से सोमवार सुबह 5:00 बजे तक जारी रहेगा।
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : शहर के किशनपुरा स्थित धार्मिक स्थल पर 100 से अधिक मेहमानों के साथ चल रही शादी पर पुलिस ने छापा मारकर दूल्हे व उसके पिता को हिरासत में लिया। शहर में पूर्ण लॉकडाउन के दिन जहां दूध व सब्जी तक की दुकानों को बंद किया गया था वही शादी विवाह व संस्कार जैसे मौका पर 20 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने की अनुमति नहीं है इसके बावजूद उक्त शादी में 100 से अधिक मेहमान इकट्ठे हुए थे। इस बात की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस के पहुंचते ही मेहमानों में अफरा-तफरी मच गई…
