आरोपियों से हथियार, वारदात के दौरान इस्तेमाल किया गया मोटरसाइकिल और वारदात के दौरान पहने कपड़े बरामद जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) 3 मार्च Jalandhar doctor house firing case accused arrested : कमिश्नरेट पुलिस ने बीते दिनों जालंधर के मोहल्ला संतोखपुरा में एक सरकारी वेटरनरी डॉक्टर के घर के बाहर गोली चलाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कमिश्नर जालंधर धनप्रीत कौर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि डी.सी.पी. (इन्वेस्टिगेशन) मनप्रीत सिंह ढिल्लों, ए.डी.सी.पी. (इन्वेस्टिगेशन) जयंत पुरी और सीनियर अधिकारियों के नेतृत्व में ए.सी.पी. (डी) अमरबीर सिंह, ए.सी.पी. (नार्थ) अशोक मीणा और इंस्पेक्टर साहिल चौधरी…
Author: Pardeep Verma
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Girl suicide in school : स्थानीय गांव नूरपुर स्थित एक सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों का आरोप है कि छात्रा पर स्कूल में चोरी का आरोप लगाया गया था, जिससे वह मानसिक रूप से आहत हो गई। हालांकि, परिवार ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि संभावित हत्या या मानसिक प्रताड़ना का मामला बताया है। मृतका के पिता जरनैल सिंह के अनुसार, उनकी बेटी आगामी परीक्षा के लिए सुबह घर से रोल नंबर लेने स्कूल गई थी। कुछ समय बाद स्कूल से फोन आया कि…
तेल अवीव/तेहरान (वीकैंड रिपोर्ट) Israel attacks Iran : मध्य-पूर्व में तनाव ने खतरनाक मोड़ ले लिया है। इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने घोषणा की है कि इजरायल ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है और पूरे देश में विशेष व तत्काल आपातकाल लागू कर दिया गया है। इस बीच ईरान की राजधानी तेहरान में जोरदार विस्फोटों की आवाज सुनी गई, जिसकी पुष्टि अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसियों ने भी की है। इजरायली रक्षा बल (IDF) ने बताया कि संभावित ईरानी जवाबी मिसाइल हमलों के खतरे को देखते हुए पूरे इजरायल में सायरन बजाए गए और नागरिकों के…
इस्लामाबाद/काबुल (वीकैंड रिपोर्ट) Pakistan Afghanistan War : पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर बढ़ते सैन्य टकराव ने अब खुली जंग का रूप ले लिया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने आधिकारिक तौर पर कहा कि दोनों देशों के बीच “ओपन वॉर” की स्थिति बन चुकी है। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन ग़ज़ब लिल हक़’ शुरू करने का दावा किया है, जबकि तालिबान सरकार ने पाकिस्तान पर काबुल और कंधार समेत कई क्षेत्रों में हवाई हमले करने का आरोप लगाया है। तनाव उस समय चरम पर पहुंच गया जब पाकिस्तान ने शुक्रवार को अफगानिस्तान के काबुल और…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) Kejriwal and Sisodia acquitted with honour : दिल्ली की चर्चित आबकारी (शराब) नीति से जुड़े मामले में बड़ी राहत देते हुए राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सभी आरोपों से बरी कर दिया। अदालत ने स्पष्ट कहा कि केवल आरोपों के आधार पर दोष सिद्ध नहीं किया जा सकता, क्योंकि जांच एजेंसियों द्वारा पेश किए गए सबूत अपर्याप्त और कमजोर पाए गए। फैसले के बाद अरविंद केजरीवाल भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ “पूरी तरह फर्जी केस” बनाया गया था और इसे आम आदमी पार्टी को…
नई दिल्ली : (वीकैंड रिपोर्ट) PM Solar Scheme : बिजली के बढ़ते बिलों से आम जनता को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी पहल करते हुए “पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PMSGY)” शुरू की है। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत देशभर के घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर उपभोक्ताओं को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार का लक्ष्य घरेलू स्तर पर सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना और बिजली खर्च को लगभग शून्य करना है। योजना की खास बात यह है कि लाभार्थी अपने घर की छत पर सोलर प्लांट लगाकर न केवल मुफ्त बिजली प्राप्त…
लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट) Dera Beas chief meets AAP minister — राधा स्वामी सत्संग ब्यास (डेरा ब्यास) के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों आज लुधियाना दौरे पर रहे। इस दौरान वे मुंडियां कलां स्थित सत्संग घर पहुंचे, जहां उनके दर्शन के लिए सड़कों पर संगत का भारी जमावड़ा देखने को मिला। Dera Beas chief meets AAP minister सत्संग कार्यक्रम के बाद बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां के निवास स्थान पर भी पहुंचे। हालांकि इस मुलाकात के बाद न तो मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां और न ही बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों की ओर से कोई राजनीतिक…
भोगपुर (वीकैंड रिपोर्) Bhogpur protest Against CNG plant — प्रस्तावित CNG प्लांट के विरोध में आज भोगपुर शहर पूरी तरह बंद रहा। शहरवासियों ने एकजुटता दिखाते हुए दुकानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और रेहड़ी-फड़ी तक को बंद रखा और दिनभर तीखा विरोध प्रदर्शन किया। सुबह से ही बाजार और गलियां सूनी नजर आईं, जिससे बंद को व्यापक समर्थन मिलने का संकेत मिला। भोगपुर मार्केट एसोसिएशन ने एक दिन पहले बैठक कर लोगों को प्लांट से संभावित पर्यावरणीय और स्वास्थ्य संबंधी खतरों के बारे में जागरूक किया था और बंद का आह्वान किया था। इस आह्वान को व्यापारियों, किसानों और आम जनता का…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) Punjab Chandigarh Connectivity Road — पंजाब और ट्राईसिटी क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने NH-205A के अंबाला-चंडीगढ़ सेक्शन को जीरकपुर बाईपास से जोड़ने हेतु 6-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड स्पर कॉरिडोर के निर्माण को 1,463.95 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। यह परियोजना ट्राईसिटी रिंग रोड का महत्वपूर्ण हिस्सा होगी, जिससे मोहाली, चंडीगढ़ और पंचकूला के मुख्य शहरी क्षेत्रों से गुजरने वाले भारी ट्रैफिक को डायवर्ट किया जा सकेगा। इससे शहरों में लगने वाले जाम में उल्लेखनीय…
फगवाड़ा 18 फरवरी (वीकैंड रिपोर्ट) Phagwara college area police raid — शहर के सतनामपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक संदिग्ध मकान पर छापेमारी कर दो युवतियों और तीन युवकों को आपत्तिजनक हालत में हिरासत में लिया है। यह मकान एक कॉलेज के नजदीक स्थित बताया जा रहा है, जहां लंबे समय से अवैध गतिविधियां चलने की शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर अनैतिक और गैर-कानूनी कामकाज संचालित हो रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और वहां मौजूद सभी युवकों और युवतियों…
