
Today Horoscope for 6 Sep 2025
मेष राशि / Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेष राशि वालों को आज के दिन बहुत ही सतर्कता के साथ काम करने की जरूरत है। कोशिश करें की आप काम करने में कोई भी शॉर्टकट का सहारा न लें। वरना परेशानी बढ़ सकती है। आज आर्थिक मामलों में भी आपको बहुत ही संभलकर रहना होगा लेनदेन में सावधानी बरतें। मानसिक शांति के लिए मेडिटेशन फायदेमंद रहेगा।
वृष राशि / Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृष राशि वालों को आज के दिन साझेदारों के साथ काम करते हुए सतर्कता बरतने की जरूरत है। कामकाज में कोई भी लापरवाही न करें। वरना नुकसान हो सकता है। विदेश से जुड़े कार्य करना वालों को लाभ मिल सकता है। किसी की नकारात्मक प्रतिक्रिया आपके संबंधों को खराब कर सकती है।
मिथुन राशि / Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
मिथुन राशि वालों का आज के दिन गुस्से पर काबू रखना होगा। आज आपको नौकरी में अपना अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आप पर काम का दबाव अधिक रहेगा जिस वजह से आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं। आपके शत्रु आपकी बढ़ती ताकत के सामने चुप रहेंगे। आपको धन लाभ मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं।
कर्क राशि / Horoscope for Cancer
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि वालों का आज के दिन अंदर एक अलग ही उत्साह और जोश देखने को मिलेगा। नई योजनाओं को शुरू करने से आपको सफलता मिल सकती है। आपको सलाह है कि समय का फिलहाल, सदुपयोग करें। आर्थिक दृष्टि से दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। निवेश या धन संयम करने से आपको लाभ मिलेगा।
सिंह राशि / Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि वालों को आज के दिन कोशिश करनी है कि कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वाद विवाद करने से बचें। वरना आपके लिए स्थिति तनावपूर्ण हो सकती है। नकारात्मक कार्यों से दूरी बनाए रखना ही बेहतर होगा। धन की दृष्टि से दिन शुभ रहने वाला है।
कन्या राशि / Horoscope for Virgo
( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि वाले आज का दिन संघर्षपूर्ण रहने वाला है। आज आपको सफलता पाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। आज आपके मन में भय के साथ साथ चिंता भी रहने वाली है। व्यापार में नए संपर्क बनाने की कोशिश करें ऐसा करने से आपको सफलता मिलेगी। धन संबंधी मामलों में अड़चन आ सकती है
तुला राशि / Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि वाले आज के दिन अपनी वाणी पर काबू रखें। गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें वरना आपके संबंधों पर इसका फर्क दिखाई देगा। आज आप व्यवसाय विस्तार की योजना पर कार्य करेंगे साथ ही आज कामकाज में आपको सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावनाएं हैं।
वृश्चिक राशि / Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि वालों को आज के दिन कोशिश करनी है कि आप भावुक होकर कोई भी निर्णय न लें। नौकरीपेशा लोगों को सलाह है कि आज कोई भी जोखिम उठाकर काम करेंगे तो लाभ होगा। आर्थिक दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा। न ही आपको बहुत ज्यादा लाभ मिलेगा न ही हानि होगी।
धनु राशि / Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धनु राशि वालों आज कोशिश करनी है कि आप सामाजिक गतिविधियों से दूर रहें। आप आज एकांत में समय बिताना पसंद करेंगे जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। संतान की पढ़ाई या जरूरतों पर खर्च बढ़ सकता है। किसी अनजान व्यक्ति से पैसों के लेन-देन में सतर्क रहें।
मकर राशि / Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मकर राशि वालों को आज किसी नए कामकाज की शुरुआत को लेकर काफी गंभीर रुख अपनाा होगा। आज आपकी बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर बहुत ही सक्रिय रहकर काम करेंगे। छोटी यात्रा का योग बन रहा है, जो लाभकारी रहेगी।
कुंभ राशि / Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि वालों में से जो विदेशी कंपनी से जुड़े हैं जो आयात निर्यात का काम करते हैं उन्हें आज प्रगति मिलेगी। आपको सलाह है कि आर्थिक मामलों में लेकर अपनी सोच को नकारात्मक न रखें वरना परेशानी बढ़ सकती है। धन लाभ की संभावनाएं अच्छी रहेंगी।
मीन राशि / Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि वाले आज के दिन मन में एक अलग ही उत्साह और उमंग देखेंगे। बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे। आपकी वाणी में मधुरता रहेगी, जिससे सब प्रभावित होंगे। साथ ही आज आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





