Today Horoscope for 6 April 2024
मेष राशि / Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और आपको आर्थिक उन्नति के अवसर मिलेंगे। आपको विभिन्न योजनाओं में आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा। व्यापार में आपको कोई उपलब्धि मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आप अपनी आय के स्रोत को बढ़ाने के लिए कुछ नई शुरुआत कर सकते हैं। आपके परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे।
वृष राशि / Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए साख व सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा और व्यवसायिक गतिविधियों में आप आगे रहेंगे। शासन व सत्ता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपकी पद व प्रतिष्ठा बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। यदि आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं।
मिथुन राशि / Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज का दिन आपके लिए प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। व्यापार में आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है। धार्मिक गतिविधियों से आप जुड़ेंगे। आपको अपने भाग्य का साथ मिलने से आपके काफी लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपको किसी अजनबी पर विश्वास करना नुकसान देगा।
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम को करने से बचने के लिए रहेगा। अपने महत्वपूर्ण काम पर ध्यान दें। अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा। आप अपने बिजनेस को लेकर कोई बेहतर निर्णय ले सकते हैं। आपको बड़ों की बातों को सुनकर उन पर अमल करना बेहतर रहेगा। अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में भी लगा सकते हैं।
सिंह राशि / Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहेगा। नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा। आप अपनी वाणी व व्यवहार से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आपको अपने खान-पान पर पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो समस्या आ सकती है। दांपत्य जीवन में चल रही समस्याएं दूर होंगी और खुशहाली आएगी। आपकी संतान को शिक्षा में कोई पुरस्कार मिलने की संभावना है।
Today Horoscope for 6 April 2024
कन्या राशि / Horoscope for Virgo
( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य करने के लिए रहेगा। अपने बिजनेस से जुड़े कार्य को लेकर सावधान रहें। आपके अंदर प्रेम व सहयोग की भावना बनी रहेगी। आप गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओ का निदान करेंगे। अपने बजट पर पूरा ध्यान देना होगा। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। नौकरी में कार्यरत लोग कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
तुला राशि / Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। प्रेम व स्नेह की भावना आपके मन में बनी रहेगी। कला कौशल में सुधार आएगा। सभी क्षेत्रों में आप अच्छी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। आप अपनी बुद्धि व विवेक से काम लें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। भावनात्मक मामलों में आप सकारात्मक रहे। आपके आपसी लंबे समय से चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि / Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए किसी नए मकान, जमीन, वाहन की खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा। आप अपने आवश्यक कामों को किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़े, नहीं तो आपको उन्हें पूरा करने में समस्या हो सकती है। आवेश में आकर यदि आप कोई निर्णय लेंगे, तो उससे भी आपका कोई नुकसान हो सकता है। आपके परिजनों की सलाह आपके खूब काम आएगी।
मकर राशि / Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आनंदमय पल व्यतीत करेंगे। आप संस्कारों व परंपराओं पर जोर देंगे। कारोबार में आपकी मेहनत से कार्य में तेजी आएगी और आपको लाभ होगा। आप व्यस्त रहने के कारण परिवार के सदस्यों को समय नहीं दे पाएंगे। आप सभी का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे।
कुंभ राशि / Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए भौतिक संसाधनो में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने स्टेटस को मेंटेन रखेंगे। इसके लिए आप धन भी खर्च करेंगे। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिल सकता है। साझेदारी में किसी काम को करने से आपको नुकसान हो सकता है। यदि आपको परिवार का कोई बड़ा सदस्य सलाह दे, तो आप उस पर अमल अवश्य करें। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी।
Today Horoscope for 6 April 2024
मीन राशि / Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ से आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको कुछ ठगी व सफेद पोश लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आर्थिक गतिविधियों में आप पूरा ध्यान देंगे। अपने खर्चों को लेकर एक बजट बनाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने संचय धन को भी काफी हद तक समाप्त कर देंगे। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को अभी कुछ समय और परेशान होना होगा।