Today Horoscope for 31 March 2024
मेष राशि / Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप जीवनसाथी के लिए किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। पुण्य कार्यों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी सोच समझ से काम जल्दी-जल्दी पूरे होंगे, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। संतान को कोई मौसमी बीमारी हो सकती है, जिस कारण वह परेशान रहेंगे। आज का दिन आपके लिए किसी सरकारी योजना में धन लगाने के लिए अच्छा रहेगा।
वृष राशि / Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आपको अपने आवश्यक कामों में ढील देने से बचना होगा। आप अपने साथ-साथ औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिस कारण आपके काफी काम लटक सकते हैं। आपको अपने आसपास में रह रहे वाद विवाद में पडने से बचना होगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता हैं। कानूनी मामले में आपको जीत मिलती दिख रही है।
मिथुन राशि / Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज का दिन आपके लिए के बाद एक समस्या लेकर आने वाला है। परिवार में लोगों में किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। आप छोटे बच्चों के साथ बैठकर उनके मन में चल रही कुछ समस्याओं को जानने की कोशिश करेंगे। आपको किसी वाद विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है,तो वह कानूनी हो सकता है। आपके कुछ विरोधी आपके बनते काम में रोड़ा अटका सकते हैं।
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। उनकी पद व प्रतिष्ठा बढ़ने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी से मांग कर वाहन चलाने से बचना होगा। अपने मित्र के कहने में आकर कोई निवेश कर सकते हैं। आप सरकारी योजना में धन लगाएंगे, तो वह भविष्य में आपको अच्छा लाभ देगी। आपको वाहन सावधानी से चलाना होगा,नहीं तो दुर्घटना होने की संभावना है।
सिंह राशि / Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए किसी बड़े निर्णय को सूझबूझ कर लेने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप कोई परिवर्तन कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेने का मौका मिलेगा, जिससे उन्हें जीत भी अवश्य मिलेगी। आपको सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। अपने रहन-सहन के स्तर में बदलाव लाएं, जिसे देखकर लोगों को हैरानी होगी।
Today Horoscope for 31 March 2024
कन्या राशि / Horoscope for Virgo
( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए किसी वाद विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। आपको अपने आसपास रह रहे शत्रुओं को पहचानना होगा, तभी आप उनसे दूरी बना सकेंगे। आप किसी व्यक्ति के झगड़े व झंझट में पड़ने से बचें। आप संतान के विवाह में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए आपको अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी।
तुला राशि / Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए कमजोर रहेगा, क्योंकि उतार-चढ़ाव के कारण आप परेशान रहेंगे। आप किसी नए काम के सिलसिले में जा सकते हैं। आप किसी व्यक्ति से मांग कर वाहन ना चलाएं। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आप कहीं घूमने फिरने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपकी माताजी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।
वृश्चिक राशि / Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए व्यापार में किसी बड़े निवेश को करने के लिए रहेगा। आपको किसी विशेष व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। आपको यदि कुछ स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं लंबे समय से घेरे हुए थी तो वह दूर हो सकती हैं। आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान रहेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को अपनी किसी समस्या को लेकर बातचीत नहीं करनी है।
धनु राशि / Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। कार्य क्षेत्र में आपको प्रमोशन मिल सकता है, जिस कारण आपको एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। जो जातक नौकरी में बदलाव करना चाहते हैं उनके लिए समय अनुकूल है। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।
मकर राशि / Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे, जो आपके बनते काम में रोड़ा अटकाएंगे। लेकिन आप अपनी बुद्बिमत्ता से उन्हें आसानी से मात्त दे पाएंगे। जीवनसाथी से चल रहे किसी वाद विवाद को लेकर आपका मन अशांत रहेगा। आपको अपनी आर्थिक स्थिति की चिंता सता सकती है,जिसके लिए आप योजना में कुछ बदलाव भी कर सकते हैं।
कुंभ राशि / Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को लेकर कोई नई चिंता खड़ी कर सकता है। व्यापार कर रहे लोगों को कार्यक्षेत्र में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा, जिस कारण उनकी योजनाओं पर विराम लग सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर टेंशन बनी रहेगी और कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से विवादित चल रहा था, तो उसमें आपको जीत मिलती दिख रही है।
Today Horoscope for 31 March 2024
मीन राशि / Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखने के लिए रहेगा। आपके सभी सोचे समझे काम पूरे होंगे और राजनीति में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में भी इजाफा होगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप कहीं घूमने फिरने जाने के प्लानिंग कर सकते हैं।